Responsive Scrollable Menu

आज से गणेश उत्सव की शुरुआत:शिव की थीम पर सजा लालबाग के राजा का मंदिर, इंदौर में 3 टन मिट्टी से बने बप्पा

आज से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस साल मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा का पंडाल और बप्पा का स्वरूप महादेव (शिव) की थीम पर आधारित है, जिसके केंद्र में एक विशाल त्रिशूल भी सजाया गया है। मंडल के अनुसार यह उसका 93वां गणेशोत्सव है। इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा विराजित की गई है। प्रतिमा और पूरे पंडाल को प्रकृति-पशु कल्याण का संदेश देने के रूप में सजाया गया है। जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव और जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है, जहां सुबह 5 बजे से रात 11:40 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। पटना में इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमा बैठाई जाएगी, जो साढ़े 5 फीट ऊंची है। देश के अन्य शहरों से गणेश महोत्सव की तस्वीरें... देशभर में गणेशोत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

बच्चों से फुटबॉल छुड़ा खुद खेलने लगा हाथी...VIDEO:मैदान में दौड़-दौड़कर लगाई किक, असम के नुमालीगढ़ का मामला

असम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक जंगली हाथी फुटबॉल खेलते नजर आ रहा है।हरे-भरे घास के मैदान में हाथी दौड़-दौड़कर बॉल पर किक लगा रहा है और दूर खड़े बच्चे उसे देख रहे हैं। मामला असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का है। यहां रविवार को बोगीधला खेल मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी आ पहुंचा। मैदान में पहुंचते ही उसने फुटबॉल अपने कब्जे में ली और उससे खेलने लगा। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बना लिया। हाथी के फुटबॉल खेलने की 3 तस्वीरें... तीन दिन पहले एक हाथी के गले में टायर फंसने का वीडियो हुआ था वायरल नुमालीगढ़ में ही तीन दिन पहले यानी कि शुक्रवार को एक हाथी के गले में ट्रैक्टर के टायर फंसने का वीडियो वायरल हुआ था। हाथी बेचैन होकर एक रिहायशी इलाके में भी भागता नजर आया था। सूचना मिलते ही वन-विभाग की टीम ने हाथी की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली। लोकेशन मिलते ही टीम हाथी तक पहुंची और उसके गले से टायर अलग किया। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन को आखिरी मौका, वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम से किया जाएगा बाहर?

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच संजू सैमसन के लिए काफी अहम रहने वाला है. लगातार खराब फॉर्म के बीच ये इस सीरीज में उनका आखिरी मौका साबित हो सकता है. Mon, 14 Sep 2026 19:52:44 +0530

  Videos
See all

Uniform Civil Code : UCC पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:14:34+00:00

Uniform Civil Code :डिबेट में भिड़े मौलाना अंसार रजा और बीजेपी प्रवक्ता | UCC | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers