Rajasthan में चौंक गई BJP, कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में किया खेल!
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की वोटों के गिनती और जारी है। अंतिम रुझान सामने आ चुके हैं। 309 शहरी निकायों के 10167 वार्डों का फैसला हो रहा है और जो तस्वीर निकल कर आ रही है, उन्होंने बड़े-बड़े सियासी दिग्गजों के होश उड़ा दिए हैं। 9 और 11 सितंबर को हुई वोटिंग में 74% से ज्यादा वोट पड़े थे और आज ईवीएम खुलते ही साफ नजर आया कि शहर की सत्ता की चाबी बीजेपी के पास रहेगी और यह मरुधर की मिनी महासंग्राम में उसका डंका काबिज रहेगा। तो वहीं कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर कर दिया है सबसे चौंकाने वाली बात मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिलों में ही बड़ा खेल हो गया है। बड़ी तस्वीर राज्य के 8700 से ज्यादा वार्डों के परिणाम और रुझान आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Local Body Election Results: जयपुर और उदयपुर में BJP की जीत, कांग्रेस ने अजमेर में दिखाया दम, जोधपुर में कांटे का मुकाबला
आपको बता दें कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे। जिनमें बीजेपी के 44, कांग्रेस के 16 और 17 निर्दलीय शामिल थे। यानी शुरुआती बढ़त पहले ही बीजेपी के खाते में आ गई थी। लेकिन जैसे-जैसे ईवीएम खुली और मुकाबला आगे बढ़ा वह बेहद दिलचस्प हो गया। अब बात करते हैं उन वीवीआईपी वीआईपी शहरों की जहां साख दांव पर लगी थी। सबसे पहले बात कर लेते हैं लेक सिटी उदयपुर की। 80 सदस्यों वाले उदयपुर नगर निगम में बीजेपी ने क्लीन स्वीप जैसी स्थिति बना ली है। 53 वार्डों में वह वहां जीत चुकी है। जीत जा दर्ज कर ली है और स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि कांग्रेस सिर्फ 23 सीटों पर सिमट गई है। अगर बीजेपी उदयपुर में उलटफेर और कंफर्टेबल जीत रही थी तो अजमेर और पाली में कांग्रेस ने बाजी पलट दी है। 80 वार्डों वाले अजमेर नगर नगर निगम में कांग्रेस 37 सीटें जीत जीत चुकी है। जबकि बीजेपी 32 पर ही रह गई। वहीं पाली नगर निगम में भी कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बीजेपी को पछाड़ दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पाली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का गृह क्षेत्र है और वहां कांग्रेस की बढ़त बीजेपी के लिए एक बड़ा अलार्म है।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान: Parbatsar में BJP प्रत्याशी Kailash Chand को मिला सिर्फ एक वोट
भरतपुर की जो सीएम भजन लाल शर्मा का गृह जिला है। यहां जो नतीजा आया है उसने सबको चौक हैरान कर दिया है। भरतपुर के 65 वार्डों में से निर्दलीय 32 से 36 सीटों पर या तो जीत दर्ज कर ली है या वो आगे चला है। बीजेपी को यहां सिर्फ 20 और कांग्रेस को महज सात सीटें मिलती नजर आ रही हैं। यानी सीएम के अपने इलाके में निर्दलीयों ने दोनों बड़ी पार्टियों का गेम बिगाड़ दिया है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ में भी कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर किया है। झालावाड़ में कांग्रेस ने बड़ा खेल कर दिया है और अपना बोर्ड बना लिया है। झालावाड़ के 45 वार्डों में से 29 में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी सिर्फ 13 सीटों पर सिमट गई है या 13 वार्डों में जीत रही है और दो पर निर्दलीय जीत रहे हैं और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सीकर में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। सीकर के 65 वार्डों में से कांग्रेस 38 सीटें जीती है। जबकि बीजेपी 22, निर्दलीय चार और आरएलपी यानी उसके खाते में महज एक वार्ड की जीत गई है।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Municipal Election Result: 4171 वार्डों पर जीतकर BJP आगे, कांग्रेस 3597 सीटों पर सिमटी
बाड़मेर हो, जैसलमेर हो, बीजेपी ने वहां बोर्ड बना लिया है। वहां उसने जीत दर्ज कर ली है। रेगिस्तानी इलाकों में बीजेपी के लिए एक बड़ी और मजबूत जीत मानी जा रही है। लेकिन इस चुनाव में एक ऐसा अनोखा वाक्या भी हुआ है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Rajasthan Municipal Election Result: 4171 वार्डों पर जीतकर BJP आगे, कांग्रेस 3597 सीटों पर सिमटी
राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर बढ़त बना ली। अब तक घोषित 10,210 वार्ड के परिणामों में भाजपा ने 4,171 सीट पर जबकि कांग्रेस ने 3,597 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रमुख नगर निगमों के नतीजों में अलग-अलग तस्वीर सामने आई। भाजपा ने 80 सदस्यीय उदयपुर नगर निगम में 53 पर, 70 सदस्यीय भीलवाड़ा नगर निगम में 45 पर और 100 सदस्यीय कोटा नगर निगम में 53 वार्ड में जीत दर्ज स्पष्ट बढ़त हासिल की। कांग्रेस ने बीकानेर में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि अजमेर और पाली में भी वह भाजपा से आगे रही।
जयपुर और अलवर में भाजपा ने बढ़त बनाई। जोधपुर में दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला रहा और भाजपा तथा कांग्रेस ने 44-44 वार्ड जीते, जबकि 10 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
भारतपुर नगर निकाय के कुल 65 वार्ड में से निर्दलीयों ने 36 में जीत या बढ़त हासिल की, जबकि भाजपा 20 और कांग्रेस सात वार्ड पर विजयी या आगे है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की। अजमेर के 80 वार्ड में से कांग्रेस 37 पर, भाजपा 32 पर और निर्दलीयों 11 पर विजयी रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह शहर पाली नगर निकाय के कुल 65 वार्ड में कांग्रेस ने 29 पर, भाजपा ने 21 पर जीत दर्ज की जबकि 15 वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए। राज्यस्तर पर भी निर्दलीय उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कुल 2,272 वार्ड में जीत दर्ज की है। इससे कई शहरी निकायों में वे निर्णायक भूमिका में आ सकते हैं।
राज्य में कुल 10,244 वार्ड में मतगणना हुई, जिनमें से शाम 5:45 बजे तक 10,210 के परिणाम घोषित किए जा चुके थे। भाजपा ने 4,171, कांग्रेस ने 3,597, निर्दलीयों ने 2,272, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने 63, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 38, बसपा ने 19, आम आदमी पार्टी (आप) ने 42 और भारत आदिवासी पार्टी ने आठ वार्ड जीते हैं। इन चुनावों को 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और विपक्षी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
कुल 309 शहरी निकायों के चुनाव दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को हुए थे। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। कुल 10,245 पार्षदों का चुनाव होना है और 1.44 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे।
वर्ष 2019-21 के निकाय चुनावों में राजस्थान में 196 शहरी निकाय और 7,500 वार्ड थे। महापौर और सभापति के चुनाव के बाद कांग्रेस ने 123 शहरी निकायों पर नियंत्रण हासिल किया था, जबकि भाजपा के पास 64 निकाय थे। नौ निकायों में निर्दलीय और अन्य दलों के प्रतिनिधि प्रमुख पदों पर चुने गए थे।
महापौर और सभापति का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि उप महापौर, उप सभापति और नगरपालिका उपाध्यक्षों का चुनाव 22 सितंबर को होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





