Responsive Scrollable Menu

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर : CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के 10वें संस्करण के तहत भ्रमण पर जाने वाले 68 मेधावी विद्यार्थियों के दल से भेंट की. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी यात्रा एवं तैयारियों की जानकारी ली तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और विकास को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है. ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के ज्ञान को कक्षा की सीमाओं से बाहर ले जाकर उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में सहायक होते हैं.

विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को समझें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी भ्रमण के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को समझें, वहां की उपलब्धियों से सीखें और अपने अनुभवों को अपने साथियों के साथ साझा करें. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के बड़े एवं प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण करने का अवसर मिलना उनके भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में उद्देश्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा गुरुजनों और माता-पिता के प्रति श्रद्धाभाव बनाए रखने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इतिहास बनाया है, उन्होंने सामान्य से असामान्य बनने के लिए निरंतर प्रयास किया है. यदि संकल्प दृढ़ हो और प्रयास सच्चे मन से किया जाए तो कोई भी ताकत सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती.

विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है. इस दिशा में उत्तराखण्ड को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना है. प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं.

विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी

मुख्यमंत्री ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण की पहल के लिए विधायक श्री विनोद कंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि लगातार 10 वर्षों तक इस प्रकार के कार्यक्रम को संचालित करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो रहे हैं.  विधायक श्री विनोद कंडारी ने कहा कि आज का दिन उनके लिए गर्व और ऐतिहासिक दिन है. उन्होंने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सीधे मुख्यमंत्री से संवाद करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हमेशा सहयोग रहा है और क्षेत्र से जुड़ी आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण की शुरुआत में अनेक कठिनाइयां आईं, लेकिन आज इसके सकारात्मक परिणाम सामने हैं. इस पहल से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई है और बच्चे बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी अब 96 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर रहे हैं.

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर अंचला खण्डेलवाल, प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर राकेश मोहन मैठाणी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

IND vs AFG: अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी, अजमतुल्लाह उमरजई की फिफ्टी, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 157 रनों का लक्ष्य

IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20I सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया है. यानी टीम इंडिया को अब जीत के लिए 157 रन बनाने होंगे. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की पारी खेली. जबकि मोहम्मद नबी ने 33 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए.

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान को दिए शुरुआती झटके

भारत के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज कप्तान इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने किया, लेकिन दोनों टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए. पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान को पहला झटका दिया. उन्होंने ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को दूसरी ही गेंद पर चलता किया. अफगानिस्तान ने 2 ओवर में एक विकेट पर 18 रन बना लिए हैं.

43 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

इसके बाद 7वें ओवर तक 43 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई. कप्तान इब्राहिम जादरान के रूप में अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा था, वो 11 रन बनाकर रनआउट हो गए थे. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया. सेदिकुल्लाह अटल ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए. इसके बाद अगले ओवर में अक्षर पटेल ने गुलबदीन नायब को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर दरविश रसूली को वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया, दरविश रसूली 2 रन बनाकर चलते बने.

उमरजई और नबी के बीच हुई 83 रनों की साझेदारी

इसके बाद अफगानिस्तान की लड़खड़ाती पारी को अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने संभाला और छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर अर्शदीप सिंह ने नबी को आउट कर उस पनपती साझेदारी को तोड़ा. नबी 27 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए, फिर राशिद खान को 1 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने चलता किया. इसके बाद नूर अहमद बिना खाता खोले रनआउट हो गए.

ऐसी है भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती. 

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: राष्ट्रगान से पहले अचानक बजा 'वंदे मातरम', दिल्ली के मैदान पर हैरान रह गए भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्डतोड़ कमबैक, मैच की दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर कर दिया बड़ा कारनामा

jasprit bumrah record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद भारत के लिए पहला टी20 मैच खेलने उतरे जसप्रीत बुमराह ने बड़ा रिकॉर्ड नाम किया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच की दूसरी गेंद पर विकेट लेकर बुमराह ने टी20 क्रिकेट में 350 विकेटों का आंकड़ा छू लिया. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. Sun, 13 Sep 2026 21:57:42 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Rescue: बिहार में इतने जिले डूबे, भयंकर आफत! | Nepal Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:15:14+00:00

BRICS Summit 2026: PM Modi-Vladimir Putin और Xi Jinping के बीच क्या बात हुई? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:08:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers