IND vs AFG: अभिषेक के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने पहले टी20 में 7 विकेट से धो डाला
afg vs ind 1st t20 score: अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 इंटरेनशनल मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. अरुण जेटली स्टेडियम में 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया ने 13.4 ओवर में 157 रन बनाए.
सूरत न्यू सिविल अस्पताल को भूपेंद्र सरकार ने दी सुविधाओं की सौगात, 30 बेड का डायलिसिस सेंटर शुरू
गुजरात के सूरत स्थित न्यू सिविल अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को अस्पताल में विभिन्न नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया. इनमें 30 बेड का डायलिसिस सेंटर और ICU की बढ़ाई गई क्षमता प्रमुख है.
नई व्यवस्था के तहत अस्पताल में मेडिकल ICU की क्षमता 10 बेड से बढ़ाकर 20 बेड कर दी गई है. इसी तरह सर्जिकल ICU में भी 10 से बढ़ाकर 20 बेड किए गए हैं. इससे गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी और जरूरत के समय अधिक मरीजों को ICU सुविधा मिल सकेगी.
डायलिसिस के मरीजों को मिलेगी राहत
30 बेड का नया डायलिसिस सेंटर शुरू होने से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की क्षमता बढ़ने से जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी. सूरत न्यू सिविल अस्पताल दक्षिण गुजरात के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल है. यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में डायलिसिस और ICU जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का विस्तार अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा.
गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ी
ICU बेड की संख्या बढ़ने से गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल की क्षमता में इजाफा हुआ है. मेडिकल ICU में गंभीर मेडिकल मामलों और सर्जिकल ICU में ऑपरेशन के बाद या गंभीर सर्जिकल मरीजों को बेहतर निगरानी और उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा. राज्य सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है. सूरत न्यू सिविल अस्पताल में शुरू की गई ये नई सुविधाएं इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया. नई सुविधाओं के शुरू होने से सूरत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






