Responsive Scrollable Menu

Manoj Jarange के मुंबई अनशन को पुलिस ने नकारा, कार्यकर्ता ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव के दौरान संभावित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को 19 सितंबर से मुंबई में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। आजाद मैदान थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजा बिदकर ने जरांगे-पाटिल की टीम की ओर से दिए गए औपचारिक अनुरोध को छह पन्नों का पत्र जारी कर खारिज कर दिया। पत्र में सार्वजनिक बैठक, प्रदर्शन और जुलूस नियमों के संभावित उल्लंघन तथा पिछले प्रदर्शनों के दौरान स्थल की शर्तों का कथित रूप से पालन नहीं करने का हवाला दिया गया।

जरांगे ने गणपति उत्सव के दौरान मार्च निकालने का आह्वान किया है। गणेशोत्सव 14 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि गणपति उत्सव के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती पहले से ही बढ़ी हुई है और ऐसे समय में बड़े प्रदर्शन की अनुमति देने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका है।

उन्होंने पिछले साल के आंदोलन के दौरान अनुमति से अधिक भीड़ जुटने का भी हवाला दिया। उस बार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय के आसपास यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि जरांगे-पाटिल की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद त्योहार के दौरान प्रदर्शन की अनुमति देना सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी चुनौती उत्पन्न कर सकता है।

जरांगे ने जालना के अंतरवाली सराटी में अपने आंदोलन के 16वें दिन पुलिस के फैसले की आलोचना की और महाराष्ट्र सरकार पर उनके आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देशों के खिलाफ है। जरांगे ने कहा, ‘‘यह तानाशाही और मनमानी है।’’ आरक्षण कार्यकर्ता ने सवाल किया, ‘‘सरकार और पुलिस प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही यह क्यों मान रही है कि हम नियमों का उल्लंघन करेंगे?

यह सरकार किस कानून के तहत काम कर रही है?’’ जरांगे ने कहा कि उनकी कानूनी टीम पुलिस के आदेश को चुनौती देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ‘‘हिंदू त्योहार के दौरान शांति भंग करने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद वह आंदोलन के लिए मुंबई जाएंगे। जरांगे ने त्योहार के दिनों में आंदोलन से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, ‘‘हम भी गणेश उत्सव मनाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार और पुलिस हमारे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रदर्शन को रोकने के लिए साजिश कर रही है।

कानून के शासन में किसी सरकार को इस तरह काम नहीं करना चाहिए।’’ जरांगे ने कहा, ‘‘हम संविधान और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन मनमाने सरकारी निर्देशों के आगे नहीं झुकेंगे।’’ जरांगे ने मुंबई मार्च 15 सितंबर से तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू करने की बात दोहराते हुए कहा कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में वह इलाज और तरल पदार्थ लेना बंद कर देंगे। आरक्षण कार्यकर्ता ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रस्तावित मुंबई मार्च के दौरान उनकी हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप भी लगाया। जरांगे ने कहा, ‘‘मार्च के दौरान मुझे गोली मारने की साजिश है।

वे मराठों को नहीं, बल्कि मुझे निशाना बनाना चाहते हैं। मैं मौत स्वीकार कर लूंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं।’’ मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में प्रस्तावित प्रदर्शन को टालने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

राणे ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन हिंदू त्योहारों के दौरान किसी को बाधा उत्पन्न नहीं करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि जरांगे को इस बात पर विचार करना चाहिए कि उनके प्रदर्शन से गणेशोत्सव के दौरान लोगों को असुविधा हो सकती है। मंत्री ने कहा कि पिछले साल भी त्योहार के दौरान इसी तरह का आंदोलन हुआ था।

Continue reading on the app

West Bengal में 17 सितंबर से शुरू होगा Seva Sankalp Abhiyan, सरकारी योजनाओं को लेकर चलेगा अभियान

पश्चिम बंगाल सरकार 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राज्यव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेगी। इसके तहत सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन और पहुंच से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है और उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में महीने भर ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार ने सभी विभागों, जिला प्रशासनों, नगरपालिकाओं और प्रखंड प्रशासनों को इन कार्यक्रमों के लिए समन्वय करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाना, नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को बढ़ावा देना है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वादेर प्रदीप’ कार्यक्रम से होगी, जिसके तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और उनके परिवार के सदस्य मिलकर दीप जलाएंगे।

जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्कूल और उच्च शिक्षा विभागों के माध्यम से ‘अमार स्वप्नेर भारत — चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी से भाषण, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं तथा प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इसी अवधि में ‘नमो सेवा — ओजाना कहिनी’ के तहत संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसेवा और कल्याण से जुड़ी पहलों को उजागर किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि ‘अन्न मिलन सेवा’ कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पोषण, स्वास्थ्य और महिलाओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं में अधिक भागीदारी पर जोर दिया जाएगा। सत्रह सितंबर से नौ अक्टूबर तक ‘सेबार कहिनी’ के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभवों को वीडियो, रील, तस्वीरों और लिखित विवरण के माध्यम से दर्ज किया जाएगा। जिला प्रशासनों को यह सामग्री एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अभिषेक के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने पहले टी20 में 7 विकेट से धो डाला

afg vs ind 1st t20 score: अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 इंटरेनशनल मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. अरुण जेटली स्टेडियम में 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया ने 13.4 ओवर में 157 रन बनाए. Sun, 13 Sep 2026 22:40:03 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: 'हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करो'| Raksha Bandhan | Premanand Ji Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:44:27+00:00

Houthis Attack on Israel: खाड़ी में हूतियों का भयंकर हंगामा? | Netanyahu | Iran | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers