Golden Temple News: प्रकाश उत्सव से पहले जगमगाया स्वर्ण मंदिर | #viralnews #goldentemple #ytshorts
Golden Temple News: प्रकाश उत्सव से पहले जगमगाया स्वर्ण मंदिर | #viralnews #goldentemple #amritsarnews #shorts #ytshorts You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Ganesh Chaturthi 2026: डेढ़ दिन से लेकर Anant Chaturdashi तक, ये हैं बप्पा के विसर्जन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
देशभर में कल यानी 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हो रही है। हर साला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव का शुभारंभ शुरु होता है। इस शुभ दिन पर भक्तजन अपने घर पर गणपति जी को लाते हैं और विधिवत रुप से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
इस खास अवसर पर गणेश जी की स्थापना से लेकर पूजा-पाठ, भोग-व्रत और विसर्जन तक कई नियमों का पालन करना चाहिए। गणेश जी की स्थापना के बाद भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार डेढ़, तीसरे, पांचवे या अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति का विसर्जन करते हैं। आइए आपको बताते हैं बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन के शुभ मुहूर्त।
गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन 15 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदय तिथि के मुताबिक, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन ही गणपति जी की स्थापना की जाएगी। गणेश जी स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहने वाला है।
15 सितंबर 2026-डेढ़ दिन गणेश विसर्जन
- दोपहर 12:16 बजे से 1:48 बजे तक अमृत चौघड़िया।
- दोपहर 3:21 बजे से 4:53 बजे तक शुभ चौघड़िया।
- शाम 6:26 बजे से 7:53 बजे तक लाभ चौघड़िया।
16 सितंबर 2026 -तीसरे दिन गणेश विसर्जन
- सुबह 10:43 बजे से 12:16 बजे तक शुभ चौघड़िया।
- दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:25 बजे तक चर और लाभ चौघड़िया।
-शाम 7:53 बजे से रात 12:16 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया।
18 सितंबर 2026 - पांचवें दिन गणेश विसर्जन
-सुबह 6:07 बजे से 10:43 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया।
- दोपहर 12:15 बजे से 1:47 बजे तक शुभ चौघड़िया।
- शाम 4:51 बजे से 6:23 बजे तक चर चौघड़िया।
20 सितंबर 2026 - सातवें दिन गणेश विसर्जन
-सुबह 7:40 बजे से 12:14 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया।
-दोपहर 1:46 बजे से 3:17 बजे तक शुभ चौघड़िया।
- शाम 6:20 बजे से 10:46 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया।
गणेश विसर्जन 2026 कब होगा?
गणेश उत्सव का मुख्य समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को होगा। इसी दिन बड़े स्तर पर गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के समय कर सकते हैं। यह जरुरी नहीं है कि आप बप्पा का विसर्जन दसवें दिन ही किया जाए। अपने परिवार की परंपरा के अनुसार, डेढ़ दिन, तीसरे, पांचवें, सातवें या दसवें दिन भी विसर्जन किया जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi







