Responsive Scrollable Menu

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने करीब 5,600 करोड़ रुपये के कथित अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि जाजमऊ स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी के दौरान 65 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क ऑनलाइन गेमिंग, निवेश धोखाधड़ी, क्रिकेट सट्टेबाजी, हवाला लेनदेन और कथित धोखाधड़ी की रकम को विभिन्न खातों के जरिए घुमाने के लिए फर्जी फर्मों का इस्तेमाल करता था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी शावेज वारिस और चमनगंज निवासी सलमान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वारिस को 18 अगस्त को उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कथित तौर पर दुबई भागने की कोशिश के दौरान हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था।

लाल ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाए जाने के बाद उसके कथित खुलासे के आधार पर सलमान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 76 बैंक खातों और संबंधित इकाइयों के विश्लेषण में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 82 से अधिक शिकायतों व संदिग्ध लेनदेन का पता चला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में करीब 76 संदिग्ध फर्मों का भी पता चला, जिनमें कुछ के पते कथित तौर पर फर्जी या अप्रमाणित हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इनके बैंक खातों, पंजीकरण और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर लोगों से रकम लेते थे और उसे कई बैंक खातों के जरिए घुमाते थे। पुलिस को इस नेटवर्क के कई राज्यों और विदेशों तक फैले होने का संदेह है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, इनमें कथित मुख्य सदस्य अखलाक हुसैन भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हुसैन के पहले लखनऊ और नेपाल में ठिकाने बदलने की सूचना मिली थी।

Continue reading on the app

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

ब्रिक्स नेताओं ने शनिवार को पूरे समूह के लिए अनाज व्यापार मंच और किसानों पर केंद्रित चार नई पहल को मंजूरी दी। इनमें बीज, कृषि-आदान, कृषि-पारिस्थितिकी (एग्रो-इकोलॉजी) और डिजिटल खेती शामिल हैं। भारत ने समूह से कहा कि वह वर्ष 2026 में अपनी अध्यक्षता के दौरान खाद्य सुरक्षा की सिर्फ बातें करने के बजाय ठोस कदम उठाए।

नयी दिल्ली घोषणा जून, 2026 में इंदौर में हुई कृषि मंत्रियों की घोषणा पर आधारित है। इसमें चार पह -- एग्रिन, बीज प्रणालियों में किसानों के अधिकारों पर वैश्विक मंच, कृषि-पारिस्थितिकी पर उत्कृष्टता केंद्रों का नेटवर्क, और डिजिटल कृषि नेटवर्क -- को मंत्रियों के स्तर से राष्ट्राध्यक्षों के स्तर तक ले जाया गया है। नयी दिल्ली घोषणा में कहा गया, ‘‘हम मानते हैं कि ब्रिक्स देश दुनिया में खाद्य उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसलिए, कृषि उत्पादकता और स्थिरता बढ़ाने तथा वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।’’ घोषणा में नेताओं ने खाद्य सुरक्षा और पोषण की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही, खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव और अचानक आपूर्ति में रुकावट (जैसे उर्वरकों की कमी) के असर को कम करने की बात भी कही गई। प्रस्तावित अनाज व्यापार मंच के बारे में घोषणा में कहा गया कि समूह अभी इस बात पर काम कर रहा है कि ब्रिक्स अनाज (ग्रेन) एक्सचेंज कैसे काम करेगा।

साथ ही, भविष्य में इसे अन्य कृषि उत्पादों और जिंसों तक बढ़ाने की संभावना भी खुली रखी गई है। घोषणा में यह भी कहा गया कि समूह राष्ट्रीय नीतियों और अंतरराष्ट्रीय समन्वय पर आगे की चर्चाओं का समर्थन करने पर सहमत हुआ है। इसका मकसद खाद्य उपलब्धता, पहुंच, वहनीयता और स्थिरता में सुधार करना है।

इसमें ब्रिक्स और अन्य विकासशील देशों में राष्ट्रीय खाद्य भंडार प्रणालियों और जलवायु-अनुकूल बीज प्रणालियों जैसे उपाय शामिल हैं। नेताओं ने इंदौर में हुई 16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक के नतीजों का स्वागत किया और ब्रिक्स एग्रिन (कृषि-इनपुट, आनुवंशिक संसाधन और सूचना नेटवर्क) स्थापित करने पर सहमति जताई। इसे एक ‘‘सहयोगात्मक, गैर-बाध्यकारी और किसान-केंद्रित’’ तंत्र बताया गया है।

खाद्य सुरक्षा और पोषण पर दक्कन उच्च-स्तरीय सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए, नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए ग्लोबल अलायंस अगेंस्ट हंगर एंड पावर्टी (भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन) को एक अहम माध्यम के तौर पर फिर से मान्यता दी। साथ ही, मजबूत और भेदभाव-रहित आपूर्ति श्रृंखलाओं के जरिये ब्रिक्स देशों के बीच कृषि उत्पादों और आदान (इनपुट) के व्यापार को बढ़ाने का आह्वान किया। इस घोषणापत्र में पारिवारिक किसानों, छोटे किसानों, पशुपालकों, छोटे पैमाने पर मछली पकड़ने वालों, एक्वाकल्चर उत्पादकों, आदिवासी समुदायों, महिलाओं और युवाओं को कृषि और खाद्य प्रणालियों में जरूरी हिस्सेदार के तौर पर पहचाना गया।

नेताओं ने इंदौर में हुई 16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक के नतीजों का स्वागत किया और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय तौर-तरीकों को अपनाते हुए एक सहयोगी, गैर-बाध्यकारी और किसान-केंद्रित व्यवस्था के तौर पर ब्रिक्स एग्रिन (कृषि आदानों, आनुवांशिक संसाधन और सूचना नेटवर्क) बनाने पर सहमति जताई। उन्होंने बीज प्रणाली में किसानों के अधिकारों पर वैश्विक मंच की शुरुआत का भी स्वागत किया, जिसका मकसद पारंपरिक कृषि ज्ञान को दर्ज करना और उसका आदान-प्रदान करना है। साथ ही, उन्होंने जलवायु के प्रति सहिष्णु और उत्पादकता के लिए कृषि-पारिस्थितिकी और ‘रीजेनरेटिव’ कृषि पर उत्कृष्टता केन्द्रों का ब्रिक्स नेटवर्क’ और कृषि-वानिकी, मछली पालन और जलीय कृषि तक फैले डिजिटल कृषि पर ब्रिक्स नेटवर्क का भी स्वागत किया।

घोषणापत्र में मौजूदा मंत्री-स्तरीय आदेशों और कृषि पर डब्ल्यूटीओ समझौते के तहत डब्ल्यूटीओ में कृषि से जुड़ी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए समूह की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। साथ ही, यह भी माना गया कि बदलते नियामकीय घटनाक्रम खेती के उत्पादन, व्यापार और छोटे किसानों की आजीविका पर तेजी से असर डाल रहे हैं। इसमें वैश्विक वनस्पति तेल क्षेत्र में टिकाऊपन और बाजार तक समान पहुंच को बढ़ावा देने के लिए चल रही कोशिशों का भी स्वागत किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत के नॉकआउट क्रिकेट मैचों के समय में बदलाव, जानिए जापान में कब और कितने बजे होंगे मुकाबले

एशियम गेम्स 2026 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के नॉकआउट मुकाबलों का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है. भारत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगा, जिसे भारतीय फैंस सुबह 10:00 बजे से देख सकेंगे. जापान में जल्दी अंधेरा होने और फ्लडलाइट्स न होने के कारण यह बदलाव किया गया है. Sat, 12 Sep 2026 23:16:04 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 News: ब्रिक्स समिट में PM Modi की फैन क्यों हुईं इंडोनेशियाई पत्रकार? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:38:53+00:00

BRICS Summit 2026 News: PM Modi पर ये क्या बोल गईं इंडोनेशियाई पत्रकार? Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:35:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers