Responsive Scrollable Menu

इंतजार खत्म, 30 सितंबर से एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा; जानें 4 बड़े बदलाव

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस एग्जाम का पूरा शेड्यूल देखें।

Continue reading on the app

13 सितंबर को बंद रहेंगी RTGS समेत कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया अलर्ट, लेनदेन में होगी परेशानी

यदि आपका अकाउंट एचडीएफसी बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। शेड्यूल मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट (HDFC  Bank Alert) जारी किया है। कुछ समय के लिए RTGS और नेट बैंकिंग से जुड़ी कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि रखरखाव कार्य नॉन पीक आवर्स में निर्धारित किया गया है। ताकि कम से कम खाताधारकों पर इसका असर पड़े।

ग्राहकों के लिए फास्ट और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते हैं। इसकी जानकारी पहले ही दे देते हैं। 13 सितंबर को एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग से जुड़ी दो सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दिन कुछ घंटे के लिए फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड और आरटीजीएस ट्रां जेक्शन सर्विस भी नहीं मिलेगी।

फॉरेक्स कार्ड प्रीपेड कार्ड सर्विस डाउन टाइम अलर्ट 

13 सितंबर 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक ग्राहक प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड सर्विस का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि इस दौरान ईकॉम, एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन काम करता रहेगा। निर्धारित के बाद सर्विस फिर से पहले की तरह उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान ग्राहकों को समय से पहले जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा करने या अन्य माध्यमों का ईस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी

13 सितंबर रविवार 1:00 AM से लेकर 2:00 AM तक आरटीजीएस ट्रांजेक्शन की सर्विस नहीं मिलेगी। प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके जरूरी लेन देन इस दौरान नहीं कर पाएंगे। बैंक ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.hdfc.bank.in/important-messages पर दी है।

13 सितंबर 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सर्विस नहीं मिलेगी। इसी दिन 7 PM से लेकर 10:00 PM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग Wealthfy ( रिपोर्ट्स एंड एनालिटिक्स) की सर्विस नहीं मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर फैंस का रोमांच चरम पर है. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जाने वाले ये मुकाबले केवल दो टीमों की भिड़ंत भर नहीं हैं, बल्कि आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद अहम माने जा रहे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जहां अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर दबदबा कायम रखना चाहेगी, वहीं इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगान टीम किसी भी उलटफेर के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. Sat, 12 Sep 2026 22:48:08 +0530

  Videos
See all

Final Cut: India-China में क्या डील हुई ? | BRICS Summit 2026 | PM Modi Meets Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:08:26+00:00

BRICS SUMMIT 2026 : Xi Jinping और ट्रंप की सिक्योरिटी कर क्या बोले GD Bakshi ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:07:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers