13 सितंबर को बंद रहेंगी RTGS समेत कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया अलर्ट, लेनदेन में होगी परेशानी
यदि आपका अकाउंट एचडीएफसी बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। शेड्यूल मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। कुछ समय के लिए RTGS और नेट बैंकिंग से जुड़ी कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि रखरखाव कार्य नॉन पीक आवर्स में निर्धारित किया गया है। ताकि कम से कम खाताधारकों पर इसका असर पड़े।
ग्राहकों के लिए फास्ट और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते हैं। इसकी जानकारी पहले ही दे देते हैं। 13 सितंबर को एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग से जुड़ी दो सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दिन कुछ घंटे के लिए फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड और आरटीजीएस ट्रां जेक्शन सर्विस भी नहीं मिलेगी।
फॉरेक्स कार्ड प्रीपेड कार्ड सर्विस डाउन टाइम अलर्ट
13 सितंबर 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक ग्राहक प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड सर्विस का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि इस दौरान ईकॉम, एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन काम करता रहेगा। निर्धारित के बाद सर्विस फिर से पहले की तरह उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान ग्राहकों को समय से पहले जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा करने या अन्य माध्यमों का ईस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी
13 सितंबर रविवार 1:00 AM से लेकर 2:00 AM तक आरटीजीएस ट्रांजेक्शन की सर्विस नहीं मिलेगी। प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके जरूरी लेन देन इस दौरान नहीं कर पाएंगे। बैंक ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.hdfc.bank.in/important-messages पर दी है।
13 सितंबर 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सर्विस नहीं मिलेगी। इसी दिन 7 PM से लेकर 10:00 PM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग Wealthfy ( रिपोर्ट्स एंड एनालिटिक्स) की सर्विस नहीं मिलेगी।
Trump on Iran War: मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान जंग? ट्रंप बोले- तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध मिडटर्म चुनावों के बाद खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी. जानें इसका असर.
The post Trump on Iran War: मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान जंग? ट्रंप बोले- तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24







