'नए भारत के दर्शन कराती है पीएम मोदी की ये यात्रा', सेवा दिवस कार्यक्रम को लेकर बोले CM योगी
UP News: सीएम योगी ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले 'सेवा दिवस' के कार्यक्रमों की जानकारी दी. इन कार्यक्रमों का आयोजन 17 सितंबर यानी पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक किया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल होने होने के उपलक्ष्य में उनके द्वारा किए गए योगदान के प्रति आभार जताने के लिए पार्टी और सरकार की ओर से एक कार्ययोजना तैयार की है.
सीएम योगी ने पीएम मोदी के 25 वर्षों राजनीतिक यात्रा का किया जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि 25 वर्ष के के सार्वजनिक रूप में पीएम मोदी के कार्यों को जब हम अवलोकन करते हैं तो यह समग्र विकास की एक ऐसी योजना और एक ऐसा विजन देशवासियों के सामने रखता है जिस भी क्षेत्र में उन्होंने मुख्यंमंत्री के रूप में या प्रधानमंत्री के रूप में कोई कदम बढ़ाया, कोई योजना बनाई उसको सफलता पूर्वक पूरा करना अंतिम लाभार्थी तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करना पूरे देश और दुनिया ने देखा है.
देश में विकास का मॉडल बना गुजरात- सीएम योगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि अगर हम लोग गुजरात के सीएम के रूप में देखें तो गुजरात 2001 से पहले देश के सामान्य राज्यों की तरह ही था, लेकिन गुजरात राज्य को, जिस राज्य में भीषण सूखा का सामना करना पड़ता था, जहां पेयजल का संकट था, सिंचाई की बात तो बहुत दूर थी, कनेक्टिविटी की परेशानी थी और ढेर सारी चुनौतियां थी. उस गुजरात को उन्होंने सरदार सरोवर की लंबित परियोजना को पूरा करके अंतिम गांव तक पेयजल पहुंचाया, आज गुजरात देश में एक मॉडल के रूप में सीएम के रूप में पीएम मोदी ने विकसित किया है.
'नए भारत के दर्शन कराती है पीएम मोदी की ये यात्रा'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में 2014 से लेकर अब तक उनकी ये यात्रा है ये नए भारत का दर्शन पूरे देश को कराता है. सीएम योगी ने कहा कि चाहे वह एक भारत, श्रेष्ठ भारत का हो, चाहे वह आत्मनिर्भर विकसित भारत का हो, इसके लिए उन्होंने एक व्यापक कार्ययोजना बनाई. वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर देशवासियों को दिया. वेलफेयर की वो स्कीम दी जिसके बारे में कभी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. फ्रेजाइल फाइव से दुनिया की टॉप फाइव इकोनॉमी में भारत को स्थापित करने का एक मॉडल प्रस्तुत किया और भारत गरीब कमजोर देश नहीं अब भारत दुनिया में पिछलग्गू राष्ट्र नहीं बल्कि दुनिया के अंदर वैश्विक नेतृत्व के रूप में अपने आप को स्थापित कर लिया है.
सीएम योगी ने कहा कि 2014 के बाद भारत गुलामी की मानसिकता से उबरा है, एक भारत श्रेष्ठ भारत, और विरासत को विकास के अभिनव प्रयोग के साथ आगे बढ़ाने का काम. काशी में काशी विश्वनाथ धाम हो. अयोध्या में 500 वर्षो के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो, या भव्य और दिव्य कुंभ के आयोजन देशभर में इन विरासत को सम्मान देने का काम किया गया.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने बुजुर्गों को दी बड़ी सौगात, यूपी सरकार उपलब्ध कराएगी सस्ते और सुरक्षित किराए के मकान
सीएम योगी ने कहा कि 17 सितंबर को हम यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं. सेवा दिवस के साथ हमने प्रदेश में उस दिन पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू होने वाले कार्यक्रमों का उत्तर प्रदेश भी हिस्सा बनेगा. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में परिवर्तन लाने में सफलता प्राप्त की है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार एक और तोहफा, यूपी में आसान हुआ नया बिजली कनेक्शन लेना; मोबाइल से करें अप्लाई
प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन नए माइलस्टोन के करीब, बनाए गए 20 लाख घर, शहरी गरीबों को हुआ फायदा
प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) करीब 20 लाख घरों को मंजूरी देने के आंकड़े के करीब पहुंच गया है. यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई. अब तक करीब 18.77 लाख घरों को मंजूरी दी जा चुकी हैं और इससे शहरी गरीबों के लिए किफायती, सुरक्षित और पक्का घर सुनिश्चित हुआ है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये मंजूरियां ‘सभी के लिए घर’ की दिशा में एक अहम कदम हैं, जिससे ज्यादा शहरी परिवार सुरक्षित घर के मालिक बनने और बेहतर भविष्य बनाने की ओर बढ़ सकेंगे.
अब तक 18.77 लाख घरों को मिली मंजूरी
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत कुल 18.77 लाख घरों को मंजूरी दी है, जिससे इस योजना के कार्यान्वयन को और बढ़ावा मिला है और शहरी क्षेत्रों में 'सभी के लिए आवास' की दिशा में प्रगति तेज हुई है. पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत मंजूर किए गए 18.77 लाख घरों में से 17.19 लाख घर (92 प्रतिशत) महिलाओं को आवंटित किए गए हैं.
एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव ने दी जानकारी
एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव सतेंद्र सिंह ने कहा कि पीएमएवाई-यू 2.0 को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू करने और उसकी निगरानी के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि इस योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह की रुकावटों की तुरंत पहचान की जानी चाहिए और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बातचीत करके उन्हें दूर किया जाना चाहिए.
लाभार्थियों को मिल रही पक्के मकान की सुविधा
पीएमएवाई-यू 2.0 का मकसद अपने अलग-अलग वर्टिकल के जरिए शहरी इलाकों में रहने वाले योग्य ईडब्ल्यूएस/एलआईजी और एमआईजी परिवारों को घर बनाने में मदद देना है. सरकार के मुताबिक, इस स्कीम के तहत लाभार्थी अपना पक्का घर बना सकते हैं, स्कीम के तहत बने प्रोजेक्ट्स में घर खरीद सकते हैं, किफायती किराए के घर का लाभ उठा सकते हैं, या योग्य होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं. इस तरह, उन्हें उनकी जरूरतों, पात्रता और आर्थिक हालात के हिसाब से कई तरह के हाउसिंग विकल्प मिलते हैं.
बुजुर्गों को भी मिल रहा योजना का लाभ
पीएमएवाई-यू 2.0, पीएमएवाई-यू के तहत हुई लगातार प्रगति को आगे बढ़ाता है. कुल मिलाकर, पीएमएवाई-यू और पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 1.25 करोड़ से ज्यादा घरों को मंजूरी दी गई है और 1 करोड़ से ज्यादा घर बनकर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं. सबको साथ लेकर चलने और समाज के कमजोर वर्गों तक योजना का फायदा पहुंचाने के लिए, बुजुर्गों को 1.80 लाख घर आवंटित किए गए हैं. एससी लाभार्थियों के लिए लगभग 3.25 लाख, एसटी लाभार्थियों के लिए 1.02 लाख और ओबीसी लाभार्थियों के लिए 8.22 लाख घरों को मंजूरी दी गई है.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









