Responsive Scrollable Menu

सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा। दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ऑडेसिटी से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।” उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।” अमाल ने टीम को बुनियादी बातें सीखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए।” अमाल ने टीम से उनका कमेंट नहीं हटाने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” फिल्म ‘हीरो’ के साउंडट्रैक को अमाल मलिक, मीट ब्रदर्स अंजन, सचिन-जिगर और जस्सी कट्याल ने कंपोज किया था। हालांकि, अमाल मलिक के कमेट के बाद सलमान खान फिल्म्स की टीम ने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने पोस्ट को 'एडिट' (Edit) करके अमाल मलिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया और उन्हें व गीतकार कुमार को उनका जायज क्रेडिट दिया। सलमान ने अमाल मलिक को ब्रेक दिया था अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना "मैं हूं हीरो तेरा" ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। अमाल ने खुद को SRK का बड़ा फैन बताया था वहीं, साल 2020 में एक फैन चैट के दौरान अमाल ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए ‘SRKian’ कहा था। इसके बाद सलमान खान के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने और करियर खत्म होने तक की धमकी दी। अमाल ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान का सम्मान करने का मतलब यह नहीं कि वह गाली-गलौज या अंधभक्ति सहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है और वह उनका हमेशा सम्मान करेंगे। करीब पांच साल बाद अमाल और सलमान फिर आमने-सामने आए। 24 अगस्त 2025 को अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। फिल्मी संगीत से ब्रेक का ऐलान इससे पहले पिछले महीने अमाल ने फिल्मी संगीत कंपोज करने से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ किया था कि यह ब्रेक नए फिल्मी संगीत पर लागू होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कुछ पुराने रिलीज नहीं हुए गाने दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा तब होगा, जब उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमाल ने एक्स पर लिखा था, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बार मैं पूरी तरह वही करूंगा, जो मेरे लिए और मेरे दिल के लिए जरूरी है। यह मेरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “मुझे अपने दिमाग, शरीर, आत्मा और पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक चाहिए। मुझे जल्द संभलकर लौटना है। मैं आप सभी, अपने प्यारे फैंस, के लिए ढेरों धुनों के साथ वापस आना चाहता हूं। #Amaalians”

Continue reading on the app

दूसरा होता तो थप्पड़ मार…पूनम ढिल्लन, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह पर क्यों भड़की पुलिस?

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस पूनम ढिल्लन, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, कुनिका मान जैसी एक्ट्रेस को डांट लगाती नजर आ रही है। पुलिस ने कहा कोई और होता तो थप्पड़ मार देते।

Continue reading on the app

  Sports

सिडनी स्वीनी का बोल्ड स्पोर्ट्स एड देखकर भड़कीं महिला खिलाड़ी, बोलीं- यह एथलीट्स का अपमान है

सिडनी स्वीनी ने एक स्पोर्ट्स एडवर्टाइजमेंट किया है, जिसमें वह कई बार बिना कपड़ों की भी दिखाई दी हैं। इस पर महिला एथलीट्स का गुस्सा भड़क गया है। उनका कहना है यह हमारा अपमान है।  Tue, 15 Sep 2026 11:29:40 +0530

  Videos
See all

Omar Abdullah On UCC: यूसीसी विवाद पर उमर की हुंकार, दे दी सीधी चुनौती | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T07:15:35+00:00

Asaduddin Owaisi। Goa UCC। Amit Shah। AIMIM। शाह, BJP- RSS को ओवैसी की खुली चुनौती!। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T07:16:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers