Responsive Scrollable Menu

मासूम बच्ची को टक्कर मारकर फरार हुआ कार चालक, 250 CCTV कैमरों ने खोला राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली में मासूम बच्ची को कार से टक्कर मारने के बाद फ़रार चल रहे चालक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। हादसा 6 सितंबर को सुबह बघेल पेट्रोल पंप के सामने हुआ था, हादसे के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के लिए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत इतनी ज़्यादा बिगड़ गई की बच्ची को बचाना मुश्किल हुआ और उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक मौक़े से फ़रार हो गया था, विंध्यनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आस पास के रास्तों और चौराहे पर लगे सभी CCTV कैमरों की जाँच शुरू की। जब एक दो कैमरों की रिकॉर्डिंग से सुराग़ नहीं मिला तो पुलिस ने अलग अलग रास्तों की फ़ुटेज को जोड़कर देखना शुरू किया। क़रीब छह दिन की कड़ी मेहनत के बाद 250 से ज़्यादा CCTV फ़ुटेज खंगाले गए, और इस दौरान कार चालक को पकड़ने में सफलता मिली।

बच्ची को बचाने की बजाय फ़रार हुआ चालक

जाँच करने के दौरान पुलिस को स्विफ्ट डिज़ायर कार का सुराग़ मिला। कार का नंबर MP 66 ZH 5944 सामने आने के बाद पुलिस की जाँच सीधे उसके मालिक और चालक तक पहुँची। फिर इसके बाद आरोपी चालक नकुल कुमार बियार की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और हादसे में इस्तेमाल कार भी ज़ब्त कर ली। हादसे के बाद कार चालक ने मौक़े पर रुककर बच्ची की मदद करने की बजाय वहाँ से गाड़ी दौड़ा दी। आस पास मौजूद लोगों की मदद से घायल बच्ची को इलाज के लिए ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण परिवार के लिए यह समय बेहद मुश्किल रहा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ जांच आगे बढ़ाई। घटनास्थल से मिली जानकारी और CCTV रिकॉर्डिंग को जांच का आधार बनाया गया। सिंगरौली में बच्ची को टक्कर मारकर फरार होने का यह मामला इसलिए भी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि पुलिस को पहले वाहन की पहचान करनी थी और फिर चालक तक पहुंचना था।

Continue reading on the app

Video: फ्लाइट में गूंजा 'हनुमान अंश' का गाना, सुनील लोधी की आवाज सुन भावुक हुए यात्री

'हनुमान अंश' के भजन गायक सुनील लोधी का फ्लाइट में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..' भजन सुनकर यात्री भक्ति में डूबे नजर आएं।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद सिराज बने कप्तान, भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले मिली खुशखबरी, अब भी पहली जीत की तलाश

Hyderabad Ranji Trophy Captain Mohammed Siraj: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हैदराबाद टीम की कप्तानी भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज संभालेंगे. वहीं, चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है. हैदराबाद की टीम एलिट ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा भी शामिल हैं. Sat, 12 Sep 2026 10:51:09 +0530

  Videos
See all

PM मोदी संग एक तस्वीर के लिए बेताब दिखीं महिला डेलीगेट्स! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T04:45:06+00:00

Modi Putin Meet: 'Super Sukhoi' के लिए Russia का India को बड़ा ऑफर | BRICS Summit 2026 |Sukhoi 30MKI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T04:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers