Responsive Scrollable Menu

Video: फ्लाइट में गूंजा 'हनुमान अंश' का गाना, सुनील लोधी की आवाज सुन भावुक हुए यात्री

'हनुमान अंश' के भजन गायक सुनील लोधी का फ्लाइट में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..' भजन सुनकर यात्री भक्ति में डूबे नजर आएं।

Continue reading on the app

विदिशा में भीषण सड़क हादसा, जीप और बाइक की टक्कर में 2 बच्चों की मौत, दंपत्ति गंभीर घायल

विदिशा में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां के कुरवाई स्थित मल्हारगढ़ मार्ग पर घोसुआ बर्री ग्राम के पास तेज रफ्तार से आ रही जीप ने बाइक सवार दंपत्ति और दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों भाई-बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके माता-पिता को गंभीर चोट आई है।

ये हादसा शुक्रवार की रात का है, जब घोसुआ बर्री के रहने वाले रवि अपनी पत्नी रीना और बच्चे पूनम और कार्तिक के साथ घर लौट रहे थे। यहां मल्हारगढ़ मार्ग पर मुंगावली की तरफ से आ रही एक जीप में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

दंपत्ति का चल रहा इलाज

इस घटना के बाद दोनों बच्चों की तो मौत हो गई। लेकिन रवि और उनकी पत्नी रीना को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रास्ते से निकल रहे लोगों ने कुरवाई अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों को प्राथमिक इलाज देने के बाद विदिशा जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया। दोनों का डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

परिजनों ने किया चक्काजाम

इस हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्से का माहौल देखने को मिला। बच्चों की मौत से आहत परिजन अस्पताल के सामने उनके शव सड़क पर रख चक्काजाम कर बैठ गए। इस वजह से तकरीबन 2 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। जानकारी लगने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हो सका।

पुलिस कर रही जांच

मल्हारगढ़ मार्ग पर हुई इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां से दुर्घटनाग्रस्त जीप भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया है। परिजनों का कहना है कि तुरंत ही कार्रवाई करते हुए  चालक को पकड़ा जाए। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे से इस तरह के हादसे ना हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद सिराज बने कप्तान, भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले मिली खुशखबरी, अब भी पहली जीत की तलाश

Hyderabad Ranji Trophy Captain Mohammed Siraj: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में हैदराबाद टीम की कप्तानी भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज संभालेंगे. वहीं, चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है. हैदराबाद की टीम एलिट ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा भी शामिल हैं. Sat, 12 Sep 2026 10:51:09 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: Pezeshkian का बड़ा प्रस्ताव! BRICS बनाए संयुक्त बीमा कंपनी | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:17:06+00:00

Iran America War Update: ब्रिक्स में ईरान का जलवा, ट्रंप को सीधा संदेश? MAYANK MISHRA | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T06:02:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers