Responsive Scrollable Menu

यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, बेन शेल्टन से होगी खिताबी टक्कर

यूएस ओपनर 2026 के लिए दो फाइनलिस्ट खिलाड़ी तय हो चुके हैं. फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन के बीच होगी.

Continue reading on the app

Hartalika Teej 2026: पूजा की तैयारी से शाम के श्रृंगार तक, बनाएं हरतालिका तीज का पूरा दिन खास

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का दिन सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसकी तैयारी भी पर्व का खास हिस्सा है। सुबह घर की साफ-सफाई से लेकर पूजा की सामग्री जुटाने, पूजन स्थान सजाने और शाम को श्रृंगार की तैयारी तक कई छोटे-बड़े काम पहले से करने पड़ते हैं।

ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि तीज के दिन बिना किसी भागदौड़ के सारी तैयारियां पूरी हो जाएं, तो सुबह से शाम तक का यह आसान प्लान आपके काम आ सकता है।

1.पूजा स्थल और प्रतिमा की तैयारी करें
अगर घर में शिव-पार्वती की पूजा के लिए मिट्टी की प्रतिमा बनाई या रखी जाती है, तो उसे पहले से तैयार करके पूजा की जगह पर सजा दें। चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर प्रतिमा को व्यवस्थित रखें और आसपास फूलों या रंगोली से हल्की सजावट कर सकती हैं।

2. इसके बाद करें सोलह श्रृंगार की तैयारी
अब अपने तीज के आउटफिट और श्रृंगार का सामान एक जगह निकालकर रख लें। साड़ी या पारंपरिक कपड़ों के साथ चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, गहने और दूसरी जरूरी चीजें पहले से तैयार रखें।अगर मेहंदी लगानी है, तो इसे भी पहले ही लगा लें, ताकि पूजा के समय किसी तरह की जल्दबाजी न हो।

3. फिर तैयार करें पूजा की थाली
इसके बाद पूजा की थाली को व्यवस्थित करें। इसमें फूल, फल, दीपक, धूप, रोली, अक्षत, पान-सुपारी, प्रसाद और पूजा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजें रख लें। एक बार पूरी सामग्री चेक कर लेने से पूजा के समय किसी सामान के लिए उठना नहीं पड़ेगा।

पूजा की थाली तैयार करें

सारी सामग्री तैयार होने के बाद पूजा वाली जगह को एक बार फिर देख लें। चौकी, प्रतिमा, पूजा की थाली और सजावट की चीजों को सही जगह पर रखें। अगर रंगोली या फूलों की सजावट करनी है, तो उसे भी इसी क्रम में पूरा कर लें।

4.आखिर में खुद तैयार हों
घर और पूजा की तैयारी पूरी होने के बाद आराम से अपना श्रृंगार करें और तीज के लिए तैयार हो जाएं। साड़ी के साथ पारंपरिक ज्वेलरी, चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर आपके लुक को पूरा कर सकते हैं। इस तरह आखिरी समय में तैयार होने की भागदौड़ भी नहीं होगी।

इस तरह नहीं होगी आखिरी समय की भागदौड़
हरतालिका तीज की तैयारी को अगर सुबह, दोपहर और शाम के छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दिया जाए, तो पूरे दिन की भागदौड़ काफी कम हो सकती है।

सुबह सफाई और पूजा सामग्री, दोपहर में सजावट और शाम से पहले श्रृंगार की तैयारी पूरी कर लेने से पूजा के समय मन को भी शांति रहेगी।

नोट: पूजा की तिथि और मुहूर्त शहर के अनुसार अलग हो सकते हैं। यहां दिए गए समय दिल्ली के पंचांग के आधार पर हैं। अपने शहर के स्थानीय पंचांग के अनुसार समय की पुष्टि करें।

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर ऐसे करें मेकअप, ट्रेडिशनल लुक में आएगा चेहरे पर खास निखार

Continue reading on the app

  Sports

यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, बेन शेल्टन से होगी खिताबी टक्कर

यूएस ओपनर 2026 के लिए दो फाइनलिस्ट खिलाड़ी तय हो चुके हैं. फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन के बीच होगी. Sat, 12 Sep 2026 09:41:56 +0530

  Videos
See all

PM मोदी संग एक तस्वीर के लिए बेताब दिखीं महिला डेलीगेट्स! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T04:45:06+00:00

Modi Putin Meet: 'Super Sukhoi' के लिए Russia का India को बड़ा ऑफर | BRICS Summit 2026 |Sukhoi 30MKI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T04:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers