Responsive Scrollable Menu

क्या आप भी करती हैं 9 से 5 की नौकरी? डॉक्टर की ये चेतावनी कर देगी हैरान, हड्डियों की कमजोरी के 5 लक्षण न करें इग्‍नोर

Women's Bone Health : डेस्क जॉब्स ने हमें लैपटॉप और मीटिंग रूम तक सीमित कर दिया है, जहाँ उठने-बैठने या चलने-फिरने का ज्यादा मौका ही नहीं मिलता. हम सोचते हैं कि कभी-कभार होने वाला पीठ दर्द काम की थकान है, लेकिन यह समस्या अंदर ही अंदर हमारी सेहत को खोखला कर रही है.जानते हैं क्‍या कहना है डॉक्‍टर का.

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: 'मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाई...' बिग बॉस में भावुक हुईं मैरी कॉम; देखें Video

Mary Kom in Bigg Boss 20: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन और भारतीय बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। शो में एक बातचीत के दौरान मैरी कॉम अपने राज्य मणिपुर के हालात का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा और तनाव को लेकर अपनी बेबसी जाहिर की।

मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने बॉक्सिंग के जरिए देश का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मणिपुर के मुश्किल दौर में वह अपने राज्य के लोगों के लिए वह नहीं कर पाईं, जो करना चाहती थीं। इस बात का उन्हें आज भी दुख और शर्मिंदगी महसूस होती है।

‘मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है’
कनिका मान से बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने राज्य की अलग-अलग जनजातियों और समुदायों के बीच एकता के महत्व पर ज़ोर दिया। कॉम बोलीं-  "मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और बचाव के लिए कुछ नहीं कर सकी। मणिपुर में कई जनजातियां हैं, उन सभी के बीच एकता होनी चाहिए। सभी को प्यार और शांति से रहना चाहिए।"

 

उन्होंने आगे कहा- "मैं क्या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं। मैं कोई ताकतवर इंसान नहीं हूं। मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाई। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है।"

दो साल से अधिक समय से मणिपुर में तनाव की स्थिति
मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष लंबे समय से जारी है। इस हिंसा का असर राज्य के कई हिस्सों पर पड़ा है। संघर्ष के कारण लोगों की जान गई, बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

बिग बॉस 20 में नजर आ रहे ये सेलेब्स
शो का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ है और शो की मेजबानी अभिनेता सलमान खान कर रहे हैं। शुरुआत से ही रियलिटी शो में प्रतियोगियों के बीच बहस और टकराव देखने को मिल रहे हैं।

इस सीजन में मैरी कॉम और कनिका मान के अलावा आसिफ खान, ScoutOp यानी तनय सिंह, अमरपाली दुबे, माही विज, Yung DSA, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, रोहेड खान, ईशा रिखी और गुल्लू यानी कुशल तंवर समेत कई अन्य चेहरे नजर आ रहे हैं।

शो को JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाता है, जबकि कलर्स पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होता है।

Continue reading on the app

  Sports

बिन बुमराह सब सून, टी-20 में टेंशन देने वाले आंकड़े, टीम इंडिया के लिए जस्सी है तो मुमकिन है

bumrah impact: 2025 से 2026 के बीच खेले गए टी20 मैचों में जसप्रीत बुमराह का इम्पैक्ट यह साफ करता है कि वह सिर्फ एक गेंदबाज नहीं, बल्कि भारतीय टीम की जीत की सबसे बड़ी गारंटी बन चुके हैं. जब बुमराह मैदान पर होते हैं, तो टीम इंडिया एक अजेय ताकत नजर आती है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति टीम के संतुलन को पूरी तरह बिगाड़ देती है Mon, 14 Sep 2026 16:58:40 +0530

  Videos
See all

चेन्नई में CM Vijay के ‘Ghilli’ लुक वाले गणपति, अनोखा अंदाज! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:43:17+00:00

होर्मुज से बलूचिस्तान तक खूनी ताडंव | Balochistan | Strait of Hormuz | Pakistan | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:41:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers