Bigg Boss 20: 'मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाई...' बिग बॉस में भावुक हुईं मैरी कॉम; देखें Video
Mary Kom in Bigg Boss 20: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन और भारतीय बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। शो में एक बातचीत के दौरान मैरी कॉम अपने राज्य मणिपुर के हालात का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा और तनाव को लेकर अपनी बेबसी जाहिर की।
मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने बॉक्सिंग के जरिए देश का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मणिपुर के मुश्किल दौर में वह अपने राज्य के लोगों के लिए वह नहीं कर पाईं, जो करना चाहती थीं। इस बात का उन्हें आज भी दुख और शर्मिंदगी महसूस होती है।
‘मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है’
कनिका मान से बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने राज्य की अलग-अलग जनजातियों और समुदायों के बीच एकता के महत्व पर ज़ोर दिया। कॉम बोलीं- "मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और बचाव के लिए कुछ नहीं कर सकी। मणिपुर में कई जनजातियां हैं, उन सभी के बीच एकता होनी चाहिए। सभी को प्यार और शांति से रहना चाहिए।"
Mary Kom: I achieved a lot for the country but I couldn't do enough for my state, she said, adding that she felt embarrassed and humiliated by this...????#BiggBoss20 #Marykom pic.twitter.com/bQzpVvJilK
— Mr.Convince (@Tusaluja) September 7, 2026
उन्होंने आगे कहा- "मैं क्या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं। मैं कोई ताकतवर इंसान नहीं हूं। मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाई। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है।"
दो साल से अधिक समय से मणिपुर में तनाव की स्थिति
मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष लंबे समय से जारी है। इस हिंसा का असर राज्य के कई हिस्सों पर पड़ा है। संघर्ष के कारण लोगों की जान गई, बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
बिग बॉस 20 में नजर आ रहे ये सेलेब्स
शो का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ है और शो की मेजबानी अभिनेता सलमान खान कर रहे हैं। शुरुआत से ही रियलिटी शो में प्रतियोगियों के बीच बहस और टकराव देखने को मिल रहे हैं।
इस सीजन में मैरी कॉम और कनिका मान के अलावा आसिफ खान, ScoutOp यानी तनय सिंह, अमरपाली दुबे, माही विज, Yung DSA, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, रोहेड खान, ईशा रिखी और गुल्लू यानी कुशल तंवर समेत कई अन्य चेहरे नजर आ रहे हैं।
शो को JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाता है, जबकि कलर्स पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होता है।
जवानी को रोककर रखेगी ये दवा, रिसर्च में हैरतअंगेज परिणाम, वैज्ञानिक भी हैरान
Anti-Aging Pill: वैज्ञानिकों ने प्रयोग करते-करते एक ऐसी दवा की खोज कर ली है जिससे जवानी की रफ्तार थम जाती है. खास बात यह है कि यह दवा बनाई नहीं गई है बल्कि पहले से मौजूद है. यह दवा लंग्स की बीमारी में इस्तेमाल होती है जिसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से दी जाती है. हालांकि ट्रायल अभी सीमित है लेकिन भविष्य में इसके हैरान करने वाले परिणाम आने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18





