Responsive Scrollable Menu

HC की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की तीन FIR रद्द; 30 नवंबर तक कार्रवाई पर रोक

Abhishek Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लगातार दर्ज हो रहे मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी नाराजगी और फटकार लगाई है। अदालत ने डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी के खिलाफ दर्ज तीन एफआईआर को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में उनके खिलाफ कोई भी नई एफआईआर दर्ज करने से पहले अदालत की अनुमति लेना अनिवार्य किया जा सकता है।

"बस बहुत हो गया, 4 मई से यही सुनता आ रहा हूं"
सोमवार, 7 सितंबर 2026 को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य ने राज्य सरकार द्वारा टीएमसी नेता के विरुद्ध बार-बार एफआईआर दर्ज किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि “बस बहुत हो गया, मैं 4 मई से यही सुनता आ रहा हूं।” कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह अब इसी आधार पर कड़े आदेश पारित करने जा रहा है।

अदालत ने यह भी कहा कि उसने व्यक्तिगत रूप से तीन ऐसी शिकायतों का अवलोकन किया है, जिनका याचिकाकर्ता (अभिषेक बनर्जी) से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट ने माना कि बिना किसी ठोस जांच के यह कैसे तय किया जा सकता है कि लगाए गए आरोपों का संबंध सांसद से है या नहीं।

कस्टोडियल पूछताछ पर रोक और 30 नवंबर तक राहत
न्यायालय ने कहा कि हालांकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच पड़ताल जारी रख सकती है, लेकिन इस शुरुआती स्तर पर अभिषेक बनर्जी से हिरासत में पूछताछ (कस्टोडियल इंटेरोगेशन) करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। इसके साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने आगामी 30 नवंबर तक सांसद के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक (कोर्सिव) कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है।

यह पूरी कानूनी कार्यवाही उस याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आई, जो क्लिनिकल प्रैक्टिस और नकली दवाओं की खरीद-फरोख्त से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायतों पर दर्ज एफआईआर से जुड़ी हुई थी। इस मामले में टीएमसी सांसद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन अदालत में पेश हुए, जिन्होंने शिकायतों की प्रकृति और उन पर उठाए गए सवालों को कोर्ट के समक्ष रखा।

Continue reading on the app

BookMyShow: PM मोदी के वडोदरा कार्यक्रम का जबरदस्त क्रेज, एक घंटे में बुक हुईं सभी सीटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के वडोदरा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। कार्यक्रम के लिए BookMyShow पर फ्री रजिस्ट्रेशन शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर सभी उपलब्ध सीटें बुक हो गईं। इसके बाद 42 हजार से ज्यादा लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

PM Modi के कार्यक्रम की सीटें एक घंटे में फुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वडोदरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी के लिए वडोदरा नगर निगम (VMC) की ओर से BookMyShow के जरिए फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई थी।

रजिस्ट्रेशन खुलते ही लोगों की बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया देखने को मिली। उपलब्ध सीटें करीब एक घंटे के भीतर ही बुक हो गईं। सीटें भरने के बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया और 42,000 से ज्यादा लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया।

डिजिटल टिकट से होगी कार्यक्रम में एंट्री
इस कार्यक्रम की एक खास बात इसका डिजिटल रजिस्ट्रेशन और एंट्री सिस्टम है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को उनके BookMyShow अकाउंट पर डिजिटल M-Ticket उपलब्ध कराया जाएगा। इस टिकट में सिक्योर लाइव QR कोड होगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय इसी QR कोड को स्कैन कर टिकट की जांच की जाएगी।

प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन से लेकर पहचान सत्यापन, प्रवेश और सीट मैनेजमेंट तक की प्रक्रिया को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों के प्रवेश और आवाजाही को व्यवस्थित करना है।

वडोदरा में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी के वडोदरा दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत होगी। इनमें रेलवे और सड़क से जुड़ी परियोजनाओं के साथ गुजरात सरकार के विकास कार्य भी शामिल हैं।

कार्यक्रम का एक बड़ा हिस्सा Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) से जुड़ा है। प्रधानमंत्री इसके तीन सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनकी कुल लंबाई करीब 326 रूट किलोमीटर है और इन पर 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।

इन सेक्शन में सानंद (नॉर्थ)-मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-JNPT शामिल हैं। इनके शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्रों और बंदरगाहों के बीच माल ढुलाई की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है।

चार जगहों से शुरू होगी मालगाड़ी सेवा
प्रधानमंत्री न्यू सानंद (नॉर्थ), न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और मुंबई स्थित न्यू JNPT से फ्रेट ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पश्चिमी समर्पित माल गलियारे पर माल परिवहन को गति देने और औद्योगिक केंद्रों को पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा वडोदरा से टांडा रोड के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इससे वडोदरा के साथ छोटा उदेपुर और अलीराजपुर क्षेत्र के यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

329 किमी की तीन रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास
वडोदरा कार्यक्रम में तीन प्रमुख रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। इनकी संयुक्त लंबाई करीब 329 किलोमीटर और अनुमानित लागत 9,700 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

इन परियोजनाओं में वडोदरा-रतलाम के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन, मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कन्वर्जन और विश्वामित्री-डभोई रेलवे लाइन का डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेल क्षमता बढ़ाने और संबंधित क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

तीन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स भी एजेंडे में
प्रधानमंत्री करीब 1,780 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले तीन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा गुजरात सरकार से जुड़े करीब 2,600 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

इस तरह वडोदरा में होने वाला प्रधानमंत्री का कार्यक्रम केवल जनसभा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें रेलवे, माल परिवहन, हाईवे और राज्य सरकार की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर फैंस का रोमांच चरम पर है. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जाने वाले ये मुकाबले केवल दो टीमों की भिड़ंत भर नहीं हैं, बल्कि आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद अहम माने जा रहे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जहां अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर दबदबा कायम रखना चाहेगी, वहीं इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगान टीम किसी भी उलटफेर के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. Sat, 12 Sep 2026 22:48:08 +0530

  Videos
See all

BRICS SUMMIT 2026 : Xi Jinping और ट्रंप की सिक्योरिटी कर क्या बोले GD Bakshi ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:07:54+00:00

Final Cut: India-China में क्या डील हुई ? | BRICS Summit 2026 | PM Modi Meets Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers