Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood में मृतकों की संख्या 1377 पहुंची, 5000 से अधिक लापता

(शिरीष बी. प्रधान) काठमांडू, 10 सितंबर नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,377 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए गए हैं, जबकि 5,000 से अधिक लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, चितवन जिले से कम से कम 364 शव, पूर्वी नवलपरासी से 228, पश्चिमी नवलपरासी से 222 और नुवाकोट से 198 शव बरामद किए गए हैं।

इसी तरह, रसुवा से 178, गोरखा से 77, धाडिंग से 70 और तनाहुं से 38 शव बरामद किए गए हैं। एनडीआरआरएमए के अनुसार, बाढ़ के दो पीड़ितों की काठमांडू में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त कमांड ने लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी रखा है।

लापता लोगों की अनुमानित संख्या 5,130 है। अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 13,656 लोगों को बचाया जा चुका है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई।

हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ के पानी को अपने साथ नीचे ले आई जिससे घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए तथा जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। चीनी मीडिया की खबरों के अनुसार, इस आपदा में चीन की ओर भी कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

Continue reading on the app

शैरन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना? कॉमेडियन ने दिया ये जवाब

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में शैरन वर्मा के साथ वायरल हुई केमिस्ट्री के बाद समय रैना ने शेरोन के साथ डेटिंग की खबरों चुप्पी तोड़ी है. अब कॉमेडियन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच ‘इंडियन एजेंट’, राशिद लतीफ ने लगाए संगीन आरोप, मचा बवाल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ के बयान पर बवाल मचा है. उन्होंने अपने बयान के जरिए पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन पर 'इंडियन एजेंट' होने का आरोप लगाया है. Thu, 10 Sep 2026 14:55:13 +0530

  Videos
See all

Viral Video | एक स्टंट और पलट गई बाइक! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T09:46:33+00:00

पंजाब में गुलजार सिंह की मौत मामले में परिवार ने प्रशासन पर लगाए आरोप | Punjab | Guljar Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T09:47:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers