फोन लॉन्चिंग के बाद Apple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, भारत में पुराने iPhone हुए हजारों रुपये महंगे; जानिए अब क्या होगी कीमत
iPhone Price Increased: एप्पल (Apple) ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद भारत में पुराने iPhone मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. खास बात यह है कि नए मॉडल आने के बाद आमतौर पर पुराने फोन सस्ते होते हैं, लेकिन Apple ने इस बार इनकी कीमत बढ़ा दी है. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि अब इन फोन्स की नई कीमत क्या होगी.
iPhone 17 की कीमत में 17 हजार रुपये का इजाफा
Apple iPhone 17 अब भारत में 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा. लॉन्च के समय इसकी कीमत 82,900 रुपये थी. यानी बेस मॉडल 17,000 रुपये महंगा हो गया है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत अब 1,24,900 रुपये हो गई है. आपको बता दें कि कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo की लॉन्चिंग के तुरंत बाद अपनी वेबसाइट पर iPhone 17 की नई कीमतें अपडेट की हैं. इसके दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.
BREAKING????
— TrakinTech (@TrakinTech) September 9, 2026
Apple hikes prices of old iPhones in India????????
iPhone 17 — 256GB
Old Price: ₹82,900
New Price: ₹99,900
iPhone 17 — 512GB
Old Price: ₹1,02,900
New Price: ₹1,24,900
iPhone Air — 256GB
Old Price: ₹1,19,900
New Price: ₹1,49,900
iPhone Air — 512GB
Old Price:… pic.twitter.com/U606ZmMQEc
iPhone Air भी हुआ काफी महंगा
Apple ने iPhone Air की कीमत में भी बड़ा बदलाव किया है. अब भारत में इसका 256GB मॉडल 1,49,900 रुपये में मिलेगा. 512GB मॉडल की कीमत 1,74,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 2,24,900 रुपये हो गई है. बता दें कि लॉन्च के समय iPhone Air के 256GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये थी. वहीं 512GB मॉडल 1,39,900 रुपये और 1TB मॉडल 1,59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था. यानी तीनों वेरिएंट अब पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं.
iPhone 17e की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
इन तीनों मॉडल में सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी iPhone 17e की हुई है. इसका 256GB मॉडल अब 79,900 रुपये में मिलेगा, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 1,04,900 रुपये हो गई है. गौरतलब है कि iPhone 17e को 2 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था. उस समय इसके 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये थी. वहीं 512GB मॉडल 84,900 रुपये में उपलब्ध था. यानी 256GB मॉडल 15,000 रुपये और 512GB मॉडल 20,000 रुपये महंगा हो गया है.
तीनों iPhone की नई कीमतें
नई कीमतों के बाद iPhone 17 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये, iPhone 17e की 79,900 रुपये और iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये हो गई है. इस तरह iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo के लॉन्च के बाद पुराने iPhone मॉडल सस्ते होने के बजाय भारतीय बाजार में और महंगे हो गए हैं.
iPhone 17 & 16 Series Price Hike Info https://t.co/s1Ga67WBPz pic.twitter.com/EJplC5F3KZ
— DealBee Deals (@DealBeeOfficial) September 10, 2026
यह भी पढ़ें- Apple iPhone Duo: पहली बार मुड़ने वाला iPhone लॉन्च, 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन समेत मिलेंगे ये फीचर्स
हांगकांग: वॉल स्ट्रीट जर्नल के प्रकाशक अपने संवाददाता को यूनियन का पद संभालने से रोकने के दोषी
हांगकांग: वॉल स्ट्रीट जर्नल के प्रकाशक अपने संवाददाता को यूनियन का पद संभालने से रोकने के दोषी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24






