Responsive Scrollable Menu

श्रमिकों के बच्चों को हर महीने मिलेंगे 7500 रुपए , MP सरकार ला रही नई स्कॉलरशिप योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश में रहने वाले श्रमिकों के बच्चों का अच्छी पढ़ाई करने का सपना अब सरकार पूरा करने जा रही है। इन बच्चों की सुविधा के लिए बहुत जल्द एक नई स्कॉलरशिप योजना श्री मेधा छात्र उन्नयन शुरू की जाने वाली है। इस योजना के तहत छात्रों को कई तरह की सुविधाएं मिलने वाली है।

इस सरकारी योजना के तहत जिन भी बच्चों का सिलेक्शन होगा। उन्हें सरकार की तरफ से हर महीने 7500 रुपए की मदद दी जाएगी। इसके जरिए NEET, JEE और CLAT जैसी एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मदद मिलेगी। पहले चरण में 600 बच्चों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है। योजना का ड्राफ्ट तैयार है और सरकार इसे इसी साल लागू करने की तैयारी कर रही है।

मध्य प्रदेश पहला राज्य

इस बारे में जानकारी देते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जो इस तरह की योजना लेकर आ रहा है। 11 और 12 सितंबर को मुंबई में नेशनल लेवल की बैठक रखी गई है। जहां इस बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर किसी अन्य राज्य में इस तरह की प्रैक्टिस सामने आती है तो वहां के मॉडल को समझ कर आदान प्रदान किया जाएगा। बैठक में श्रमिक और उनके परिजनों की मदद के तरीकों पर भी चर्चा होगी।

किसे मिलेगा श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना का लाभ

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 600 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाने वाला है। इनमें से 500 बच्चे सन्निर्माण बोर्ड से और 100 बच्चे श्रमिक कल्याण बोर्ड से लिए जाएंगे। ट्रायल के तौर पर शुरू किए जा रहे इस प्रयोग का नतीजा अगर अच्छा आता है तो आने वाले समय में छात्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

कैसे किया जाएगा चयन

इस योजना के लिए हर साल 500 से ज्यादा बच्चों का चयन किया जाएगा। एमपी बोर्ड और सीबीएसई के छात्रों की संयुक्त मेरिट पर आधारित होने वाले इस चयन में 20% सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की गई है। सामान्य जिलों से 15 विद्यार्थी और इंदौर, ग्वालियर, भोपाल जबलपुर जैसे जिलों से 40-40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। एक श्रमिक के अधिकतम दो बच्चों को योजना का पात्र माना जाएगा। जिन बच्चों को पहले से कोई और छात्रवृत्ति मिल रही है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

क्या है पात्रता के नियम

इस योजना का लाभ हर बच्चे को नहीं मिलेगा। यह केवल उन लोगों के लिए है जिनके माता-पिता मंडल में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत हैं। नए पंजीकरण वाले श्रमिकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा इसके लिए पंजीयन कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए और श्रमिक के रूप में 90 दिन काम किया जाना भी जरूरी है। जो बच्चे इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं उनकी उम्र 14 से 19 साल के बीच होनी चाहिए। उनका मध्य प्रदेश बोर्ड या सीबीएसई का नियमित छात्र होना। वहीं दसवीं में कम से कम 80% अंक लाना अनिवार्य है। चयन होने के बाद जिन बच्चों को 12वीं में कम से कम 75% अंक प्राप्त होंगे उन्हें ही आगे योजना का लाभ मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा। किसी भी तरह से ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मंडल के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की तारीख जारी की जाएगी। 1 साल पूरा होने के बाद भी अगर हर साल योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

लगेंगे ये दस्तावेज

आवेदन करने वाले छात्रों के पास कक्षा की अंक सूची, अपार आईडी, केवाईसी वाली समग्र आईडी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना जरूरी है। इसी के साथ अभिभावकों के श्रमिक दस्तावेजों में ई केवाईसी वाली समग्र आईडी, निर्धारित शपथ पत्र और बैंक पासबुक उपलब्ध होना जरूरी है।

कितने श्रमिक पंजीकृत

मध्य प्रदेश के श्रमिक पोर्टल पर 16 लाख से ज्यादा श्रमिक पंजीकृत है। इनमें से सबसे ज्यादा सिंगरौली में 85886, भिंड में 70160, जबलपुर में 67525 और ग्वालियर में 66115 श्रमिक पंजीकृत हैं। इस तरह से योजना का लाभ कई लोगों तक पहुंचेगा।

Continue reading on the app

Gold-Silver Rate 10 September : फिर आया कीमतों में बदलाव, ये है गुरुवार का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल में आए उछाल के बीच गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 10 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,55,348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी 2,42,938 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।  18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,650 रुपये प्रति 10 ग्राम  है। चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,42,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी की कीमतों पर क्यों पड़ रहा असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर रुख और डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव का असर अंतरराष्ट्रीय कॉमेक्स मार्केट में सोने-चांदी पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 4,445.90 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर रेट 68.195 डॉलर प्रति औन्स के आसपास कारोबार कर रहा है है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें तेजी से चढ़कर $96 से $101 प्रति बैरल के पार निकल गई हैं।

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई तेजी से वैश्विक बाजार में मुद्रास्फीति की चिंता भी बढ़ी है, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल रहा है। कच्चे तेल में तेजी और डॉलर की मजबूती से भारतीय रुपया प्रति डॉलर 94.60 – 94.80 के दायरे में कारोबार कर रहा है। इस अनिश्चितता के माहौल में सोना सुरक्षित विकल्प के रुप में निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

वहीं अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98.80 के आसपास बना हुआ है, जिससे सोने-चांदी पर कुछ दबाव देखा जा रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर 2026 तक युद्ध पूरी तरह से समाप्त होने का दावा किया है। उन्हें लगता है कि नवंबर में अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के बाद ईरान के साथ चल रही लड़ाई समाप्ति की ओर होगी।

सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

13 साल का इंतजार खत्म, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, इनाम में मिला इतना पैसा

Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इसी के साथ ईस्ट जोन ने 13 साल के एक लंबे इंतजार को खत्म किया. Thu, 10 Sep 2026 15:27:53 +0530

  Videos
See all

iPhone 18 सीरीज लॉन्च करते हुए Apple ने दिया बड़ा झटका, महंगे हुए कई पुराने मॉडल्स #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T10:45:11+00:00

TMC News: अभिषेक बनर्जी के PA सुमित राय गिरफ्तार #Bengal #sumitroy #bahishkebanerjee #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T10:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers