Odisha CM Mohan Charan Majhi ने UAE में की बैठक, उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री से मुलाकात की और राज्य में औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। अधिकारीयों ने बताया कि पांच दिवसीय यूएई यात्रा पर गए माझी ने यात्रा के तीसरे दिन निवेशकों से संपर्क कार्यक्रमों और रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में ओडिशा और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा राज्य में निवेश के नए अवसर तलाशने पर चर्चा की गई।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, माझी ने ओडिशा के अनुकूल कारोबारी माहौल, मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया तथा यूएई के निवेशकों को राज्य में अवसर तलाशने का न्योता दिया। बयान में कहा गया कि माझी एल्युमीनियम क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक गोलमेज बैठक में भी शामिल होंगे, जिसमें ओडिशा के एल्युमीनियम क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। बयान के अनुसार, इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (आईबीपीसी) के साथ भी एक बैठक प्रस्तावित है।
ओडिशा सरकार ने बुधवार को यूएई में निवेश संपर्क अभियान के पहले दिन 14 नई परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इन परियोजनाओं में करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।
iPhone Price: इन 10 देशों में मिलता है सबसे सस्ता आईफोन! जानिए भारत में क्यों है इतना महंगा?
iPhone 18 Pro Max Price: नया आईफोन 18 प्रो लॉन्च हो गया है, लेकिन भारत में इसकी कीमत काफी ज़्यादा है। अमेरिका, जापान और दुबई जैसे कई देशों में टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से आईफोन सस्ते मिलते हैं। यह लेख बताता है कि विदेश से आईफोन खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews






