Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Rate 10 September : फिर आया कीमतों में बदलाव, ये है गुरुवार का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल में आए उछाल के बीच गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 10 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,55,348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी 2,42,938 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।  18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,650 रुपये प्रति 10 ग्राम  है। चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,42,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी की कीमतों पर क्यों पड़ रहा असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर रुख और डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव का असर अंतरराष्ट्रीय कॉमेक्स मार्केट में सोने-चांदी पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 4,445.90 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर रेट 68.195 डॉलर प्रति औन्स के आसपास कारोबार कर रहा है है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें तेजी से चढ़कर $96 से $101 प्रति बैरल के पार निकल गई हैं।

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई तेजी से वैश्विक बाजार में मुद्रास्फीति की चिंता भी बढ़ी है, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल रहा है। कच्चे तेल में तेजी और डॉलर की मजबूती से भारतीय रुपया प्रति डॉलर 94.60 – 94.80 के दायरे में कारोबार कर रहा है। इस अनिश्चितता के माहौल में सोना सुरक्षित विकल्प के रुप में निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

वहीं अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98.80 के आसपास बना हुआ है, जिससे सोने-चांदी पर कुछ दबाव देखा जा रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर 2026 तक युद्ध पूरी तरह से समाप्त होने का दावा किया है। उन्हें लगता है कि नवंबर में अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के बाद ईरान के साथ चल रही लड़ाई समाप्ति की ओर होगी।

सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए कितने बजे होगा शुरू और कहां देखें लाइव?

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज खेला जाएगा। दरअसल टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड को हराकर ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं बांग्लादेश ने ग्रुप बी में इंडोनेशिया और यूएई को हराया लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि भारत के लिए यह मुकाबला खास है क्योंकि टीम हर बार महिला एशिया कप के फाइनल तक पहुंची है। अब उसकी नजर एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

जानकारी दे दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे शुरू होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इससे पहले भी महिला टी20 क्रिकेट में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं। अब तक भारत और बांग्लादेश के बीच 24 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 3 मैचों में जीत मिली है। हालांकि एशिया कप में बांग्लादेश भारत को पहले भी हरा चुका है। 2018 के महिला एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था। उस मैच में भारतीय टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

जानिए टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

वहीं भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। टीवी पर दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों के जरिए मुकाबला देख सकेंगे। जबकि मोबाइल और ऑनलाइन देखने वाले दर्शक Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे शुरू होगा।

Continue reading on the app

  Sports

एक ने भारत को छकाया, दूसरे ने पाकिस्तान को रुलाया, तीसरे ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ICC अवॉर्ड की रेस में 3 धुरंधर

player of the month award: इस बार पुरुष वर्ग में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. दिनुषा भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के लिए बड़ी खोज साबित हुए. वहीं, रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दूसरी ओर, हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Thu, 10 Sep 2026 16:21:52 +0530

  Videos
See all

Ujjain Hanuman Mandir News LIVE: हनुमान पर महाघमासान! आस्था और विकास के बीच फंसा फैसला | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:14:47+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल की मदद के लिए पहुंचे 54 भारतीय | Rescue | Koshi River Flood | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers