Responsive Scrollable Menu

यूपी में NCR की तर्ज पर बनेगा SCR! लखनऊ समेत 6 जिलों का बेस मैप मंजूर, देखें डेवलपमेंट प्लान

UP SCR map: उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (UP SCR) में उत्तर प्रदेश के 6 प्रमुख जिले शामिल किए गए हैं। इनमें लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली शामिल है। रिव्यू कमेटी ने बेस मैप को मंजूरी दे दी है। अब इसे फाइनल मंजूरी के लिए एग्जीक्यूटिव कमेटी के पास भेजा जाएगा

Continue reading on the app

Gold-Silver Rate 9 September : सोने में आई गिरावट, चांदी के भी भाव गिरे, जानिए भोपाल से दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय तनाव, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और डॉलर इंडेक्स के बदलते रुख के बीच बुधवार को सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है, वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। 9 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,52,497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी लुढ़ककर 2,39,429 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.31 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

अमेरिकी डॉलर सूचकांक में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुलियन मार्केट पर दबाव बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया  ₹94.82 से ₹94.82 के दायरे में ट्रेड कर रहा है।  वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 4,410.90 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर रेट 66.195 डॉलर प्रति औन्स के आसपास कारोबार कर रहा है है।

इसके अलावा मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति में रुकावट की आशंका से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी बरकरार है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ने लगा है।

अमेरिका फेडरल रिजर्व में ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसलों से पहले निवेशक सतर्क है, जो सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही है। हालांकि इस अनिश्चितता के माहौल में सोना सुरक्षित विकल्प के रुप में निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।  बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के महंगाई डेटा (CPI) जारी होने तक सोने-चांदी की चाल सीमित दायरे में बनी रह सकती है। फिलहाल निवेशकों को सतर्कता के साथ निवेश की ओर बढ़ना चाहिए।

भोपाल-इंदौर में बुधवार का सोने-चांदी का ताजा भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट सोना 1,15,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। चांदी का भाव करीब 2,49,900 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,41,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,54,900 रुपये बताई जा रही है।

सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 जोड़ियां, एक जोड़ी के नाम 780 से ज्यादा रन, वर्षों से अटूट विश्व कीर्तिमान

5 highest partnership in day night test: डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद का सामना करना बल्लेबाजों के लिए हमेशा कठिन चुनौती रहा है. इसके बावजूद कई दिग्गज जोड़ियों ने दूधिया रोशनी के बीच शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड-मार्नस लाबुशेन और लाबुशेन-डेविड वॉर्नर से लेकर पाकिस्तान के अजहर अली-सामी असलम तक, इन 5 जोड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और मजबूत साझेदारियों से गुलाबी गेंद के क्रिकेट में नए आयाम स्थापित किए. Thu, 10 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 10 SEPTEMBER 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:38+00:00

AAJTAK 2 । 10 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers