Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: श्राद्ध अमावस्या आज, 4 राशियों को धन हानि के योग-लव लाइफ में भी आएगी परेशानी

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 10 सितंबर 2026 गुरुवार को सिद्ध, साध्य, मूसल और गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

Continue reading on the app

बागी TMC गुट का Mamata Banerjee को ऑफर, Nandigram से लड़ें उपचुनाव

कोलकाता, नौ सितंबर तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न के लिए जारी लड़ाई अब नंदीग्राम उपचुनाव तक पहुंच गई है। बागी गुट ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से वहां से चुनाव लड़ने को कहा है और वादा किया है कि वे उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। बुधवार को सार्वजनिक रूप से दिया गया यह प्रस्ताव एक अपील भी है और एक चुनौती भी।

2021 में नंदीग्राम में बनर्जी को अपने करियर का सबसे बड़ा चुनावी झटका लगा था; उन्होंने इस सीट को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपने अभियान का मुख्य केंद्र बनाया था, लेकिन वह अपने ही पूर्व सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से हार गईं। इसके अलावा, टीएमसी का बागी गुट अपनी चुनावी साख साबित करने की होड़ में लगा है, जबकि पार्टी के नाम और ‘घास पर दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न पर उसका दावा अब भी निर्वाचन आयोग के पास लंबित हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर बागी टीएमसी गुट के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा, “अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं, तो हम अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।

हम चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें, जीतें और विधानसभा लौटें।” इस साल हुए विधानसभा चुनावों में, अधिकारी ने नंदीग्राम से जीत हासिल की और साथ ही बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में भी हराया। उन्होंने भवानीपुर की सीट अपने पास रखी और दूसरी सीट छोड़ दी, जिससे उपचुनाव की जरूरत पड़ी। टीएमसी के एक और बागी विधायक मदन मित्रा ने कहा कि इस फैसले का मकसद भाजपा-विरोधी वोट के बंटवारे को रोकना और बनर्जी को नंदीग्राम में आसानी से जीत दिलाना था।

मित्रा ने कहा, “अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं, तो हम अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। इससे यह साबित होगा कि हमने भाजपा को विपक्ष के वोट बांटने का मौका नहीं दिया है।” उन्होंने यह बात उस आरोप के संदर्भ में कही जिसमें बागी गुट को सत्तारूढ़ दल की ‘बी-टीम’ बताया जा रहा है। यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब टीएमसी के दो प्रतिद्वंद्वी गुट नंदीग्राम और रेजीनगर में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारी कर रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग ने अब तक यह तय नहीं किया है कि पार्टी के मान्यता प्राप्त नाम और चुनाव चिह्न पर किस गुट का हक है।

Continue reading on the app

  Sports

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. Wed, 9 Sep 2026 23:38:05 +0530

  Videos
See all

Blackboard नहीं मिला तो दरवाजे पर शुरू हुई पढ़ाई! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:10:30+00:00

Flood News in Bihar Live : सुबह-सुबह बिहार के 14 जिलों में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 17 लाख लोग बेघर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers