विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त
Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार
आगरा (उप्र), नौ सितंबर आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को हुई इस घटना के बाद आरोपी पति और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका किरण के भाई ललित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी 2018 में विवेक के साथ हुई थी।
शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि शादी के बाद भी विवेक और उसके परिजन लगातार रुपयों की मांग करते थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। दंपति के दो बेटे हैं।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विवेक और उसके परिजनों ने कथित तौर पर किरण पर पहले लोहे की छड़ से हमला किया और बाद में चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद विवेक और उसके परिवार के लोग किरण के दोनों बेटों को लेकर फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त देवेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो किरण का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।
पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी के दोस्तों और रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
मृतका के भाई ललित ने खंदौली थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi






