Responsive Scrollable Menu

LPG Price 9 September 2026: 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर कितने रुपये का है? जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत सभी प्रमुख शहरों के रेट

LPG Price 9 September 2026: अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। 9 सितंबर, बुधवार को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिलेगा। जानिए आज आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर कितने रुपये का है

Continue reading on the app

भिंड में बेजुबान पर हैवानियत, लाठियों से पीट-पीटकर कुत्ते की हत्या, पत्थर से बांधने का आरोप

भिंड में एक बेजुबान कुत्ते के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गोपाल गौशाला के पास कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मारने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह इंसानियत समिति को कुत्ते के गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। समिति की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुत्ते के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद समिति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का आरोप

घटना भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वनखंडेश्वर रोड पर गोपाल गौशाला के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद इंसानियत समिति के अध्यक्ष अनंत इंसानियत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुत्ता मृत अवस्था में मिला।

समिति के सदस्यों ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने शंकर सिंह कुशवाह नाम के व्यक्ति पर कुत्ते को लाठियों से पीटने का आरोप लगाया। आरोप है कि मारपीट के बाद कुत्ते को रस्सी से बांधकर एक बड़े पत्थर के सहारे छोड़ दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे उसकी मौत की सही वजह सामने आ सके। शरीर पर मिले चोट के निशान और सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस जांच में जुटी, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इंसानियत समिति के सदस्य सिटी कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। शिकायत के साथ घटना से जुड़ा वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस अब मामले में स्थानीय लोगों के बयान और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है।

इस घटना ने शहर में पशुओं के साथ होने वाली हिंसा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बेजुबान जानवर अपनी परेशानी खुद नहीं बता सकते, इसलिए उनके साथ किसी भी तरह की क्रूरता की सूचना मिलने पर समय पर कार्रवाई जरूरी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले की अगली तस्वीर साफ होगी।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पहले ही दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी है और अब उसके पास अपने सम्मान की लड़ाई जीतने का आखिरी मौका है. मगर क्या वो इसमें सफल हो पाएगी? Wed, 09 Sep 2026 10:06:11 +0530

  Videos
See all

Hindi News : पटना से मुंगेर तक....बाढ़ से हाहाकार! | Weather Update | Latest News | Bihar Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:36:43+00:00

Maldives China Deal: Thilafushi Port को लेकर चीन ने कर दिया खेल, India के लिए खतरे की घंटी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers