Responsive Scrollable Menu

Joe Root: इंग्लिश दिग्गज ने किया पाकिस्तान टीम का बचाव, कहा- इतनी आलोचनाएं अपमानजनक

Joe Root Defened Pakistan: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान की खराब स्थिति के बावजूद मेहमान टीम का बचाव किया है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को लेकर हो रही आलोचना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- पाकिस्तान ने कोई लड़ाई नहीं की, ऐसा कहना टीम और इंग्लैंड दोनों के लिए थोड़ा अपमानजनक है।

इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से जीत दर्ज की, जबकि लॉर्ड्स में पाकिस्तान को 194 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की सबसे बड़ी परेशानी उसकी बल्लेबाजी रही है। टीम सीरीज की चार पारियों में एक बार भी 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।

एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले रूट ने कहा कि पाकिस्तान निश्चित तौर पर उनके लिए चुनौती रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टीम को शानदार और दूसरी को खराब बताना सही तरीका नहीं है। उनके मुताबिक आमतौर पर सच्चाई इन दोनों के बीच होती है।

रूट ने कहा कि अगर इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है तो इसका मतलब यह नहीं कि पाकिस्तान खराब टीम है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने परिस्थितियों और पिच को तेजी से समझा और उसी के मुताबिक खेला। इसी वजह से पाकिस्तान को मैच में पैर जमाने का ज्यादा मौका नहीं मिला।

इंग्लिश बल्लेबाज ने तीसरे टेस्ट को लेकर भी अपनी टीम को सावधान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो मैचों में जो हुआ, वह अब मायने नहीं रखता। इस सप्ताह उनके सामने बिल्कुल अलग चुनौती होगी। पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और इंग्लैंड को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं 
पाकिस्तान की मुश्किलें सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव हुए। मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को पद से हटा दिया गया, जबकि सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया।

इसके अलावा अनुभवी मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान एजबेस्टन टेस्ट में अपेक्षाकृत युवा और अनुभवहीन टीम के साथ उतरेगा। हालांकि रूट के मुताबिक इंग्लैंड इस टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा।

Continue reading on the app

Hartalika Teej Recipes: तीज का व्रत खोलने के लिए बनाएं ये 6 स्वादिष्ट व्यंजन, परिवार के साथ लें जायके का मजा

Hartalika Teej Recipes: हरतालिका तीज के अवसर पर व्रत पूरा करने के बाद स्वादिष्ट व्यंजन खाने का मन करता है। ऐसे में आप भी जरूर कुछ स्पेशल डिशेज बनाना चाहेंगी। इसीलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी। इन्हें बनाएं और अपनों के साथ लें इनका मजा।

1.कैबेज-पोटेटो सलाद बाउल

सामग्री: बड़े आकार के गोल आलू-2, छोटे आकार की कैबेज-1, चुकंदर के टुकड़े-2 बड़े चम्मच, कटी अदरक-2 छोटे चम्मच, कटी हरी मिर्च-1 छोटा चम्मच, कटा पालक-4 बड़े चम्मच, टमाटर के टुकडे-4 बड़े चम्मच, चाट मसाला-1 छोटा चम्मच, नीबू का रस-आधा छोटा चम्मच

विधि: आलुओं को उबाल लें और ठंडा होने पर छील लें। इन्हें 2-2 भागों में काट लें। स्कूप करके इन्हें बाउल्स का आकार दें। कैबेज के पत्तों को ठीक से निकालें।

प्रत्येक पत्ते के मध्य में आलू का बाउल रखकर दोनों के बीच की जगह में कटा टमाटर और कटा पालक भर दें। आलू के बीच में कटी कैबेज, हरी मिर्च, अदरक और चुकंदर भरें। ऊपर से चाट मसाला और नीबू का रस डालकर सर्व करें।

2.क्रिस्पी धनिया पूरी

सामग्री: गेहूं का आटा-2 कप, बारीक कटा हरा धनिया-2 बड़े चम्मच, लाल मिर्च पावडर-1 छोटा चम्मच, जीरा पावडर-1/2 छोटा चम्मच, धनिया पावडर-1 छोटा चम्मच, चाट मसाला-1/2 छोटा चम्मच, गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-तलने के लिए

विधि: आटे में बारीक कटा हरा धनिया, 1 चम्मच तेल और सारे मसाले अच्छी तरह मिला लें। आवश्यकता के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर कड़ा आटा गूंथ लें। इस पर तेल लगाकर दस मिनट के लिए ढंककर रख दें। इस आटे को एक बार फिर गूंथकर पेड़ियां बना लें। इनकी पूरियां बेल लें।

कड़ाही में तेल गरम करके सारी पूरियां मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। मनचाहे अचार या सब्जी के साथ गरम-गरम क्रिस्पी धनिया पूरी परोसें।

3.चेरी रायता

सामग्री: चेरी-8, ताजा दही-250 ग्राम, ताजा क्रीम-20 ग्राम, पिसी काली मिर्च-1/2 छोटा चम्मच, चाट मसाला-चुटकी भर, नमक-स्वादानुसार, कुटी बर्फ-1/2 कप

विधि: 5-6 चेरियों की गुठलियां निकाल दें। इनके गूदे को दही, नमक, काली मिर्च और कुटी बर्फ के साथ मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। मिश्रण को बाउल में डालें और चाट मसाला बुरक दें। ऊपर से साबुत चेरियां रखकर सर्व करें।

तीज स्पेशल रेसिपी

4.डेलीकेट कोफ्ते

सामग्री(कोफ्तों के लिए): पनीर-200 ग्राम, मध्यम आकार के उबले मैश किए आलू-3, कॉर्न फ्लोर-3 बड़े चम्मच, मैदा-1 बड़ा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च-4, कुटी काली मिर्च-1 छोटा चम्मच, अमचूर पावडर-1 छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-तलने के लिए

(ग्रेवी के लिए): बारीक कटा प्याज-1, बारीक कटा अदरक-1 छोटा चम्मच, बारीक कटे टमाटर-2, साबुत काली मिर्च-8, लौंग-4, तेज पत्ते-4, दाल चीनी-1 टुकड़ा, हींग-1/4 छोटा चम्मच, जीरा-1/2 छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च-1 छोटा चम्मच, हल्दी पावडर-1/2 छोटा चम्मच, धनिया पावडर-1 छोटा चम्मच, गरम मसाला-1 छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार, क्रीम-1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच, घी-1 बड़ा चम्मच

विधि: पनीर और उबले आलू एक बाउल में डालें। इसमें कॉर्न फ्लोर, बारीक कटी हरी मिर्च, कुटी काली मिर्च चम्मच, अमचूर पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर नीबू के आकार की बॉल्स बना लें।

अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। आलू-पनीर की बॉल्स को मैदा में रोल करके ब्राउन होने तक तलकर रख लें। प्याज, अदरक और टमाटर मिक्सी में डालकर पीस लें। ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में घी डालें।

इसमें काली मिर्च, लौंग, तेज पत्ते, दाल चीनी, जीरा और हींग डालकर 2-3 मिनट भूनें। प्याज-टमाटर पेस्ट मिलाकर भूनें। 2 कप पानी डालकर बाकी के मसाले मिलाकर मीडियम फ्लेम पर 5-6 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें कोफ्ते डालकर 3-4 मिनट और पका लें। ऊपर से गरम मसाला-हरा धनिया बुरकें और क्रीम डालकर सर्व करें। 

5.मसाला अरबी

सामग्री: उबालकर छीली हुई अरबी-250 ग्राम, प्याज पेस्ट-2 बड़े चम्मच, टमाटर पेस्ट-2 बड़े चम्मच, अदरक पेस्ट-1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च-1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया-1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी-1/4 छोटा चम्मच, धनिया पावडर-1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पावडर-1/2 छोटा चम्मच, अमचूर पावडर-1/4 छोटा चम्मच, गरम मसाला-1/4 छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल-तलने के लिए

विधि: प्रत्येक अरबी को हथेली से दबाकर चपटा कर लें और तेल में मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक तलें।
फ्राई पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर जीरा डालें। जीरा चटकने पर प्याज व अदरक का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब टमाटर का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च व धनिया पावडर डालकर भूनें।

जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब अमचूर पावडर व गरम मसाला डालें। साथ ही तली हुई अरबी भी डाल दें। थोड़ा चलाएं, जिससे मसाला अरबियों पर अच्छी तरह लिपट जाएं। फिर हरा धनिया छिड़क कर सर्व करें।

तीज स्पेशल रेसिपी

पिस्ता मावा केक

सामग्री: फुल क्रीम मिल्क- ढाई लीटर, पिसी चीनी-150 ग्राम, आधे-आधे कटे पिस्ता-1 बड़ा चम्मच, पिस्ता चूरा-1 बड़ा चम्मच

विधि: कड़ाही गरम करके दूध उबालें। आंच मंदी करके चलाते हुए पकाएं। कड़ाही की साइड पर व तले में जमे दूघ को खुरच कर इसी में मिलाती रहें। मावा तैयार होने पर चलाते हुए अच्छी तरह भूनें। आंच से उतार कर इसमें पिसी चीनी व पिस्ता चूरा मिलाकर रख दें।

अब मनचाही शेप के सांचे में आधे-आधे कटे पिस्ता बिखेर दें। ऊपर से ठंडा हुए मिश्रण को भरकर दबा दें। इस तरह मुख्य मावा केक तैयार हो जाएगा।

केक को सांचे से निकाल कर किसी प्लेट में रखें। हाथों से मावे की लंबी बत्ती बनाकर केक के आधार के चारों और लगाकर अंगुली से दबा दें। केक सर्व करने के लिए तैयार है।    

ओम प्रकाश गुप्ता

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं बेसन का चीला, बच्चों को खूब पसंद आएगा, मिनटों में इस तरह करें तैयार                                

Continue reading on the app

  Sports

‘अपराधी हैं या नहीं’… इमरान खान पर वसीम अकरम ने तो़ड़ी चुप्पी, कहा- इस मामले में कोई समझौता नहीं

इमरान खान को लेकर आवाज उठाने वालों में अब एक बड़ा नाम वसीम अकरम का भी जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि उनकी सेहत से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. Wed, 09 Sep 2026 10:04:56 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting : निकाय चुनाव में वोट डालकर बोले टीकाराम जूली #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:44:02+00:00

Maldives China Deal: Thilafushi Port को लेकर चीन ने कर दिया खेल, India के लिए खतरे की घंटी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers