Responsive Scrollable Menu

Pithori Amavasya 2026: 10 या 11 सितंबर कब है पिठोरी अमावस्या? जानें स्नान-दान का सही समय

Pithori Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या को खास तिथि माना जाता है. हर महीने 2 बार अमावस्या आती है. पहली कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में. पिठोरी अमावस्या भी उन्हीं में से एक है.  शास्त्रों में भाद्रपद मास की अमावस्या की विशेष महिमा बताई गई है. इस महीने की अमावस्या को साल की बड़ी और मुख्य अमावस्या में से एक माना जाता है. भाद्रपद मास की अमावस्या को पिठोरी अमावस्या और कुशोत्पाटनी अमावस्या भी कहते हैं. इस अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान करना चाहिए. इसके साथ ही पिठोरी अमावस्या का व्रत रखा जाता है और 64 योगिनी की पूजा की जाती है. 

इस अमावस्या पर पूरे साल की पूजा और कर्मकांड़ के लिए कुशा लायी जाती है. पितरों के तर्पण और पिंडदान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. महिलाएं इस दिन अपनी संतान की दार्घ आयु और घर में धन-धान्य की वृद्धि के लिए पिठोरी अमावस्या का व्रत रखती है. धार्मिक पंथ के लोग इस दिन गंगा-यमुना से कुशा लेकर आते हैं. जिनसे पूरे साल कर्मकांड और धार्मिक कार्य किए जाते हैं. इस साल भाद्रपद मास की अमावस्या दो दिन पड़ रही है, ऐसे में व्रत और स्नान-दान के लिए कौन सा दिन शुभ रहेगा. आइए जानते हैं पिठोरी अमावस्या के लिए 10 या 11 सितंबर कौन सी तारीख सही रहेगी और स्नान-दान के लिए कौन सा दिन शुभ रहेगा.

कब है पिठोरी अमावस्या 2026? (Amavasya Kab Hai)

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, अमावस्या तिथि का समापन 11 सितंबर को सुबह 08 बजकर 56 मिनट पर होगा. इस साल तर्पण-पिंडदान, पिठोरी व्रत और कुशोत्पाटनी अमावस्या का पर्व 10 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. वहीं, स्नान और देवकार्यों और पूजा के लिए 11 सितंबर का दिन शुभ माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग

पिठोरी अमावस्या 2026 शुभ मुहूर्त (Pithori Amavasya 2026)

  • 10 सितंबर को पिठोरी अमावस्या व्रत की पूजा की जाएगी. इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
  • पितरों का तर्पण करने के लिए पिंडदान का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. 
  • कुशोत्पाटनी पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

11 सितंबर का शुभ मुहूर्त

  • 11 सितंबर को स्नान के लिए ब्रह्ममुहूर्त सुबह 04:40 मिनट से सुबह 05:28 मिनट तक रहेगा.
  • देवकार्यों पूजा के लिए मुहूर्त 11 सितंबर को सुबह 07 बजकर 03 मिनट से सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक रहेगा.
  • 11 सितंबर को पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

संतान के लिए व्रत रख रही है तो इस विधि से करें पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पिठोरी अमावस्या का व्रत माताएं अपनी संतान की आयु लंबी के लिए, उसकी सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए करती है. अगर आप भी इस दिन व्रत रखती है तो ऐसे करें पूजा.

  • आपको सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व ही स्नान आदि करना है और व्रत का संकल्प लेना है.
  • इसके बाद पूजा के लिए चावल के आटे की मदद से 64 योगिनियों का निर्माण किया जाता है.
  • इन्हें लाल वस्त्र पहनाएं और फिर स्थापित करके गणेश पूजन करें.
  • इसके बाद उन्हें रोली, हल्दी, कुमकुम, दूर्वा और लाल फूल तथा सुहाग की सामग्रियां चढ़ाएं.
  • इसके पश्चात आटे से बने पकवानों और खीर-पूरी का भोग लगाएं.
  • व्रत का फल तभी प्राप्त होता है जब आप व्रत कथा का पाठ करते हैं या फिर सुनते हैं. इसके बाद आरती करें और वरिष्ठ महिलाओं और ब्राह्मणों को दक्षिणा दान करें.

ये भी पढ़ें-September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

पिठोरी अमावस्या महत्व

भाद्रपद अमावस्या को ही पिठोरी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन व्रत भी रखा जाता है. पिठोरी अमावस्या का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं और इस व्रत में 64 योगिनियों की प्रतिमाएं आटे से बनाई जाती हैं. इसके बाद इनकी पूजा की जाती है. 64 योगिनी की माता के स्वरुप में पूजा करने से घर में सुख-शांति-समृद्धि आती है. संतान को दीर्घ आयु प्राप्त होती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. 

कुशोत्पाटनी अमावस्या का महत्व

भाद्रपद मास की अमावस्या को कुशोत्पाटनी अमावस्या या कुशाग्राही अमावस्या कहा जाता है. इस दिन धर्माचार्य गंगा-यमुना स्थलों से पूजा करने के बाद कुशा लाते हैं. इसी कुशा से पूरे साल धार्मिक अनुष्ठान-कर्मकांड कार्य किए जाते हैं. कोई भी पूजा पवित्र कुशा के बिना पूरी नहीं होती है. इसलिए, भाद्रपद मास की अमावस्या को कुशा ग्रहण करने की अमावस्या कहा जाता है. पवित्र कुशा का प्रयोग देव और पितर दोनों कार्यों में किया जाता है.

पितर शांति का विशेष उपाय

भाद्रपद अमावस्या 10 सितंबर को पितरों के लिए तर्पण-पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाएगा. इस दिन पितरों की शांति और मुक्ति के लिए तर्पण करने के बाद ब्राह्मण और जरुरतमंद लोगों को भोजन करवाया जाता है और उन्हें दान किया जाता है. पितरों के लिए किए गए तर्पण-पिंडदान और दान से पितरों को शांति की प्राप्ति होती है. इससे जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है. घर में सुख-शांति आती है और वंश वृद्धि होती है.

पिठोरी अमावस्या पर किन चीजों का दान करें?

गेहूं, चावल और अन्य अनाज सामग्रियां

दाल और तिल

वस्त्र

भोजन करवाएं

दूध और फल

दक्षिणा का दान करें

पिठोरी अमावस्या पर इन मंत्रों का जाप करें

  • ऊं पितृ देवतायै नम:, इस मंत्र का 108 बार जाप करें
  • ऊं पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृ प्रचोदयात्
  • ऊं पितृभ्य: स्वधायिभ्य: स्वाहा या ऊं पितृभ्य: स्वधा नम:

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 09 September 2026: आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा, पढ़ें आज का पंचांग में राहुकाल और शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

IND W vs BAN W : किस दिन होगा भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND W vs BAN W : महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. भारत के साथ बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच खेलेगी. इसका ऐलान कल देर रात हुआ, जब बंग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के अंतिम लीग मैच में यूएई की महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया. इसके साथ ही ग्रुप बी से बांग्लादेश ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया. ऐसे में ग्रुप ए में नंबर-1 रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ग्रुप बी में नंबर-2 पर रहने वाली टीम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल बन फिक्स हो गया. 

महिला एशिया कप 2026 के बीच अब तमाम क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि, भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल-1 मैच कब और कहां खेला जाएगा. किस स्टेडियम में पर इन दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी. कितने बजे से भारत और बांग्लादेश के लिए फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला खेला जाएगा. अगर ऐसा ही सवाल आपके मन में भी आ रहा है, तो आज हम आपको इसके बारे में पूरी डिटेल्स बताने वाले हैं. 

भारत-बांग्लादेश के बीच कब होगा सेमीफाइनल मैच

महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 मैच भारत और बांग्लादेश के बीच कल यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस अहम मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और बांग्लादेश की कप्तान निगार जोत्यि सुल्तान नजर आएंगी.

ग्रुप स्टेज में कैसी रही दोनों टीमों की स्थिति?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए में मौदूज थी, जहां उसके साथ पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चाइना की टीमें मौजूद थी. भारत ने अपने ग्रुप की सभी तीनों टीमों पर जीत दर्ज की और 3 मैचों में से 3 मुकाबले जीतकर कुल 6 अंकों के साथ टॉप किया. भारतीय टीम ग्रुप ए की टेबल टॉपर रही. 

वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बात करें तो, वो ग्रुप बी में मौजूद थी, जहां उसके साथ श्रीलंका, यूएई और इंडोनेशिया की टीम थी. बांग्लादेश को श्रीलंका के हाथों हार मिली, जबकि यूएई और इंडोनेशिया को उसने हरा दिया. बांग्लादेश ने 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर खत्म किया. 

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

भारत और बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच 11 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच रात 8: बजे से खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली टीम के साथ श्रीलंका और पाकिस्तान मैच की विनिंग टीम महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में टकराएगी, जो कि 13 सितंबर को होने वाला है.

ये भी पढ़ें : 'परेशान करता था, हम उस पर हंसते थे...' रविंद्र जडेजा पर दिग्गज का बयान वायरल, जानिए चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पहले ही दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी है और अब उसके पास अपने सम्मान की लड़ाई जीतने का आखिरी मौका है. मगर क्या वो इसमें सफल हो पाएगी? Wed, 09 Sep 2026 10:06:11 +0530

  Videos
See all

ITO Robbery: कारोबारी से दिनदहाड़े लूटे ₹3 करोड़, घटना का CCTV Video आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T04:54:55+00:00

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers