Responsive Scrollable Menu

भिंड में बेजुबान पर हैवानियत, लाठियों से पीट-पीटकर कुत्ते की हत्या, पत्थर से बांधने का आरोप

भिंड में एक बेजुबान कुत्ते के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गोपाल गौशाला के पास कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मारने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह इंसानियत समिति को कुत्ते के गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। समिति की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुत्ते के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद समिति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का आरोप

घटना भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वनखंडेश्वर रोड पर गोपाल गौशाला के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद इंसानियत समिति के अध्यक्ष अनंत इंसानियत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुत्ता मृत अवस्था में मिला।

समिति के सदस्यों ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने शंकर सिंह कुशवाह नाम के व्यक्ति पर कुत्ते को लाठियों से पीटने का आरोप लगाया। आरोप है कि मारपीट के बाद कुत्ते को रस्सी से बांधकर एक बड़े पत्थर के सहारे छोड़ दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे उसकी मौत की सही वजह सामने आ सके। शरीर पर मिले चोट के निशान और सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस जांच में जुटी, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इंसानियत समिति के सदस्य सिटी कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। शिकायत के साथ घटना से जुड़ा वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस अब मामले में स्थानीय लोगों के बयान और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है।

इस घटना ने शहर में पशुओं के साथ होने वाली हिंसा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बेजुबान जानवर अपनी परेशानी खुद नहीं बता सकते, इसलिए उनके साथ किसी भी तरह की क्रूरता की सूचना मिलने पर समय पर कार्रवाई जरूरी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले की अगली तस्वीर साफ होगी।

 

 

Continue reading on the app

MP उच्च शिक्षा विभाग की नई पहल, अब e-GyanSetu YouTube चैनल पर छात्रों को मिलेंगे विभिन्न विषयों के ई-कंटेंट वीडियो

मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट मिलेंगे। यह कंटेंट उच्च शिक्षा विभाग द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में शासकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों से तैयार कराया गया है।

दरअसल, छात्रों को डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे ई-वीडियो कंटेंट अब e-GyanSetu YouTube Channel पर उपलब्ध होंगे। ई- वीडियो कंटेंट के प्रकाशन का उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार आज, 9 सितंबर को शाम 5 बजे शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण Google Meet एवं e-GyanSetu YouTube Channel के माध्यम से किया जाएगा।

क्या खास है इसमे

  • e-GyanSetu पर उपलब्ध वीडियो के माध्यम से छात्र अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से अध्ययन कर सकेंगे।
  • छात्रों को विषयवस्तु को दोहराने, कठिन टॉपिक्स को पुनः समझने तथा अपनी सीखने की गति के अनुसार अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।
  • अब तक 2,305 वीडियो शूट किए जा चुके हैं, जिनमें से 954 वीडियो का एडिटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।
  • सत्यापन पूर्ण होने वाले वीडियो को चरणबद्ध रूप से e-GyanSetu YouTube Channel पर प्रकाशित किया जाएगा।

विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए ई-कंटेंट तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 की भावना के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व उच्च शिक्षा मंत्री परमार के मार्गदर्शन में प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में स्थापित 10 डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कला, विज्ञान, वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के वीडियो व्याख्यान तैयार किए जा रहे हैं।

ग्राफिक्स/डिजिटल विजुअल्स का उपयोग

ई-वीडियो कंटेंट को छात्रों के लिए अधिक प्रभावी और रोचक बनाने के लिए ग्राफिक्स एवं डिजिटल विजुअल्स का उपयोग किया गया है। ये वीडियो प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं।

वीडियो की प्रमाणिकता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तैयार ई-कंटेंट का विषयवस्तु, पाठ्यक्रमानुरूपता और शैक्षणिक गुणवत्ता के आधार पर वैलिडेशन बोर्ड द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद ही वीडियो को छात्रों के लिए e-GyanSetu YouTube Channel पर प्रकाशित किया जाएगा।

भाषा पर भी फोकस

छात्रों की  सुविधा के लिए बघेली, बुंदेली, मराठी तथा संस्कृत सहित क्षेत्रीय भाषाओं में भी वीडियो तैयार किए गए हैं। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों तक डिजिटल अध्ययन सामग्री पहुँचाने में मदद मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पहले ही दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी है और अब उसके पास अपने सम्मान की लड़ाई जीतने का आखिरी मौका है. मगर क्या वो इसमें सफल हो पाएगी? Wed, 09 Sep 2026 10:06:11 +0530

  Videos
See all

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00

ITO Robbery: कारोबारी से दिनदहाड़े लूटे ₹3 करोड़, घटना का CCTV Video आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T04:54:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers