Punjab Congress के प्रदर्शन से दूर रहे Channi और रंधावा, वडिंग ने नकारी कलह
चंडीगढ़, आठ सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मंगलवार को अलग-अलग मुद्दों पर पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राज्य इकाई में जारी अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे बड़े नेता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इन नेताओं की गैरमौजूदगी का असर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भी दिखा।
उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं है और सभी को एकजुट होकर मैदान में काम करना चाहिए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने मादक पदार्थ की समस्या और कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। वडिंग के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मान के सरकारी आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में वडिंग ने कहा, ‘‘कोई कहता है कि राजा वडिंग कल या परसों चले जाएंगे। लेकिन आपको क्या करना है?
आपको (कार्यकर्ताओं को) हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ खड़ा होना होगा। कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है।’’ वडिंग ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘चाहे चन्नी साहब हों या कोई और बड़ा नेता, कोई आपसी कलह नहीं है।
लेकिन मैं आपसे जमीनी स्तर पर एकजुट होने की अपील करना चाहता हूं।
Breaking News Today Live Updates: भूकंप के झटकों से कांपा तिब्बत, रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई तीव्रता
Breaking News Today Live Updates: आज 09 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है और बारिश नहीं हुई, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के पूर्वोत्तर के राज्यों के दौरे का आज आखिरी दिन है. अपनी यात्रा के आखिरी चरण में वे विभिन्न कार्यक्रयों में भाग लेंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के दौरे पर हैं. उनका ये दौरा द्विपक्षीय संबंधों और सुरक्षा सहयोग को मजबूत की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
केंद्रीय गृह अमित शाह आज अहमदाबाद में आयोजित 'वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (WAPS)-2026' का समापन समारोह में शामिल होंगे. उधर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. जबकि सीएम योगी आज वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वे 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' अभियान की भी शुरुआत करेंगे. वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज तय समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






