Breaking News Today Live Updates: भूकंप के झटकों से कांपा तिब्बत, रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई तीव्रता
Breaking News Today Live Updates: आज 09 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है और बारिश नहीं हुई, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के पूर्वोत्तर के राज्यों के दौरे का आज आखिरी दिन है. अपनी यात्रा के आखिरी चरण में वे विभिन्न कार्यक्रयों में भाग लेंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के दौरे पर हैं. उनका ये दौरा द्विपक्षीय संबंधों और सुरक्षा सहयोग को मजबूत की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
केंद्रीय गृह अमित शाह आज अहमदाबाद में आयोजित 'वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (WAPS)-2026' का समापन समारोह में शामिल होंगे. उधर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. जबकि सीएम योगी आज वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वे 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' अभियान की भी शुरुआत करेंगे. वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज तय समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दांव, सहयोगी देशों से खरीद रहा 1000 पैट्रियट मिसाइलें
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच हालात सामान्य नहीं हैं. रूस और यूक्रेन लगातार अपनी अपनी ताकतें बढ़ाने में लगे हैं. रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन ने बड़ा दांव चला है. रक्षा प्रमुख के अनुसार, यूक्रेन अपने सहयोगी देशों से लगभग 1,000 पैट्रियट मिसाइलें खरीद रहा है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवहेनी खमारा ने मंगलवार को बताया कि देश अपने सहयोगी देशों की मदद और यूरोपीय संघ से मिले कर्ज के जरिए अमेरिका की बनाई पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के लिए करीब 1,000 मिसाइलें खरीदने का अनुबंध कर रहा है. यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह की बैठक में रक्षा मंत्री येवगेनी खमारा ने कहा कि इनमें से ज्यादातर मिसाइलों की सप्लाई आने वाले सालों में होगी. उन्होंने यूक्रेन को तुरंत और अधिक सैन्य मदद देने की अपील भी की.
यूक्रेन को 27 अरब डॉलर की कमी
रक्षा मंत्रालय की ओर से बाद में जारी बयान में रक्षा मंत्री खमारा ने कहा कि यूक्रेन अपने पश्चिमी सहयोगियों से उनके पास मौजूद अतिरिक्त एयर डिफेंस मिसाइलें देने की मांग कर रहा है. इसके बदले यूक्रेन ने मिसाइलों की क्षमता और प्रदर्शन बेहतर करने से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने बताया कि ड्रोन की खरीद के लिए फंडिंग में करीब 27 अरब डॉलर की कमी के कारण यूक्रेन को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यूक्रेन ने बड़े खतरों की बनाई सूची
मंत्रालय के बैठक सारांश के मुताबिक, रक्षा मंत्री खमारा ने यूक्रेन के युद्ध अभियान की एक योजना पेश की, जिसे पहले से लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने मॉस्को से यूक्रेन को होने वाले सबसे बड़े खतरों की एक सूची भी साझा की. खमारा ने कहा कि रूस 1,200 किलोमीटर (750 मील) लंबी अग्रिम पंक्ति पर कोई रणनीतिक लाभ नहीं उठा रहा है, लेकिन मॉस्को युद्धक्षेत्र में अपनी विफलताओं की भरपाई "यूक्रेनियों के खिलाफ आतंक" से कर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






