Responsive Scrollable Menu

‘भाई, मर रहा हूं’ मलबे में दबे नीरज का कॉल:दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बचे 2 छात्रों की आपबीती, 4 घंटे बाद रेस्क्यू हुआ

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को जब हॉस्ट्ल डेज की बिल्डिंग भरभराकर गिरी, उस वक्त अपने रूम में मौजूद छात्रों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ सेकेंड पहले तक छात्र अपने कमरों में थे, वे अचानक कई टन मलबे के नीचे दब गए। इसी मलबे में नितेश छिब और नीरज बावा भी फंसे थे। 19 साल के नितेश की जान लेंटर और मलबे के बीच बने एक छोटे से गैप ने बचाई। उसका चेहरा खाली जगह में आ गया था, इसलिए वह सांस ले पा रहा था और मदद के लिए आवाज भी लगा पा रहा था। दूसरी तरफ कुछ दूरी पर नीरज भी मलबे में फंसा था। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसे कई गंभीर चोटें थीं। बिल्डिंग गिरने के वक्त नितेश और नीरज के साथ क्या हुआ था और मलबे में फंसने के बाद 3 से 4 घंटे कैसे बीते...दोनों की आपबीती उनके चचेरे भाई रोहित छिब से हुई बातचीत पर आधारित है। रोहित ने दैनिक भास्कर को जैसा बताया, हम उसी आधार पर पूरी घटना बता रहे हैं। नितेश ने नीरज से पूछा- भाई पानी की आवाज आ रही है क्या हॉस्टल गिरने के कुछ मिनट पहले नितेश और नीरज दूसरी मंजिल पर अपने-अपने कमरे में थे। नितेश रविवार को दोपहर 12:30 बजे वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में आया था। तभी दीवारों की तरफ से पानी जैसी आवाज आने लगी। कुछ देर बाद आवाज तेज होने लगी। नितेश ने पास वाले कमरे में रहने वाले नीरज से पूछा कि क्या उसे भी पानी की आवाज सुनाई दे रही है। नीरज ने भी हां में जवाब दिया। इसके महज 2 सेकेंड बाद ही पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। नितेश के मुताबिक, “मैं मलबे के नीचे फंस गया था। मेरे ऊपर लेंटर जैसा भारी मलबा गिरा था। मलबे और लेंटर के बीच एक गैप बन गया था। उसमें मेरा चेहरा फंस गया। इस वजह से मैं सांस ले पा रहा था। बोल भी पा रहा था। मेरे पैर मलबे में फंसे थे।” नीरज को आवाज दी तो बोला- ‘मुझे बहुत दर्द हो रहा है’ नितेश ने इसके बाद अपने दोस्त नीरज बावा को आवाज लगाई। नीरज ने जवाब दिया- "मुझे दर्द हो रहा है।" नितेश के मुताबिक, नीरज जिस जगह फंसा था, वहां मलबा ज्यादा था और धूल भी भरी हुई थी। उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।" नितेश ने बताया, "मैंने मलबे के अंदर से लगातार मदद के लिए आवाज लगानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम मलबे के ऊपर पहुंची। मैंने टीम के लोगों को आपस में बात करते सुना। वे कह रहे थे कि दूसरी बिल्डिंग भी गिरने वाली है। मेरे लिए यह सुनना और डराने वाला था। मैं पहले ही मलबे के नीचे फंसा अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था। मुझे डर था कि अगर दूसरी बिल्डिंग भी गिर गई तो मैं दोबारा नहीं बच पाऊंगा।" नीरज ने दोस्त को फोन किया- ‘भाई, मैं मर रहा हूं’ इस बीच नीरज ने अपने करीबी दोस्त वीर चतरथ को फोन लगाया। वीर ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोपहर 1:45 बजे मुझे नीरज का फोन आया। कहा- ‘भाई, मैं मर रहा हूं।’ वीर ने बताया कि हम दोनों के बीच 5-6 बार फोन पर बात हुई। मैंने नीरज से उसकी लाइव लोकेशन भेजने को कहा। हमारी वॉटसऐप कॉल पर करीब 13 सेकेंड बात हुई। इसके बाद दोपहर 1:55 बजे नीरज ने अपनी लाइव लोकेशन भेजी। दोपहर 2:16 बजे मैंने दोबारा फोन किया, लेकिन इस बार कोई जवाब नहीं मिला। मैंने उसे आखिरी मैसेज भेजा था- ‘भाई, हिम्मत नहीं हारनी है तूझे।’ इसके बाद मैने और उसके दोस्तों ने नीरज को बचाने के लिए टीम बनाई। हम लोग घटनास्थल पर पर पहुंचे। पुलिस और NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी थी। करीब 3-4 घंटे बाद नीरज को मलबे से बाहर निकाला जा सका। नीरज को पहले प्राइमस अस्पताल ले जाया गया। वहां करीब 50 मिनट से एक घंटे तक इलाज चला। इसके बाद शाम करीब 6 बजे उसे AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। AIIMS में रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी सर्जरी शुरू हुई, जो रात करीब 1 बजे तक चली। नीरज की हालत गंभीर, एक सर्जरी हो चुकी; दूसरी की तैयारी नीरज की हालत बेहद गंभीर है। उसकी पीठ में गंभीर चोटें हैं। जांघ के ऊपरी हिस्से में भी गहरी चोट लगी है। पेट में भी गंभीर घाव है। एक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। शरीर में इंफेक्शन फैल चुका है और त्वचा काली पड़ चुकी है। एक और सर्जरी होगी। हादसे से पहले ‘कनक लता’ हॉस्टल की दीवारें भी दरकने लगी थीं, छात्राओं ने वीडियो बनाया हॉस्टलडेज के ठीक पहले बगल की ‘कनक लता’ हॉस्टल में रहने वाली दो छात्राएं अर्निका और मानसी ने हादसे से कुछ मिनट पहले अपने कमरे की दीवारों और छत पर आई दरारों का वीडियो बनाया था। वीडियो में कमरे की दीवारों पर लंबी और गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकेंड ईयर की छात्राएं हैं। वीडियो में 20 साल की अर्निका को कहते सुना जा सकता है- 'लगता है गिरने वाली है।' हादसे से पहले ‘कनक लता’ हॉस्टल की दीवारें भी दरकने लगी थीं, छात्राओं ने वीडियो बनाया हॉस्टलडेज के ठीक पहले बगल की ‘कनक लता’ हॉस्टल में रहने वाली दो छात्राएं अर्निका और मानसी ने हादसे से कुछ मिनट पहले अपने कमरे की दीवारों और छत पर आई दरारों का वीडियो बनाया था। वीडियो में कमरे की दीवारों पर लंबी और गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकेंड ईयर की छात्राएं हैं। वीडियो में 20 साल की अर्निका को कहते सुना जा सकता है- 'लगता है गिरने वाली है।' ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… छात्र बोले- 10 मिनट पहले निकले, नहीं तो दबे होते: बिल्डिंग से दरकने की आवाजें आ रही थीं शुक्र है हम बच गए....यह कहना है, दिल्ली के सत्य निकेतन के हॉस्टल से कुछ देर पहले निकले छात्रों का। इनके मुताबिक, इमारत गिरने से कुछ देर पहले दीवारों से दरकने यानी क्रैक की आवाजें भी आ रही थीं। कुछ छात्रों ने बताया कि वे हादसे से महज 10-20 मिनट पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकले थे। लौटे तो सबकुछ बिखर गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

खबर हटके- लंदन में रथ के आगे लटक रहे लोग:इंसानों की नौकरी बचाने रोबोट का प्रोटेस्ट; ब्रेक में बिस्तर बन जाता है स्कूल डेस्क

लंदन की सड़कों पर निकले जुलूस में कुछ लोग रथ के आगे लटकते नजर आए। वहीं, पोलैंड में इंसानों की नौकरी बचाने के लिए रोबोटों ने प्रोटेस्ट किया। उधर, चीन के स्कूलों में ऐसी डेस्क लगाई गई है, जो ब्रेक में बिस्तर बन जाती है। नीदरलैंड्स में दुनिया की सबसे बड़ी फूलों की परेड निकाली गई। वहीं, बिहार में दो पत्नियों के साथ हफ्ते में 4-4 दिन रहने वाला शख्स तीसरी महिला के साथ भाग गया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

Joe Root: इंग्लिश दिग्गज ने किया पाकिस्तान टीम का बचाव, कहा- इतनी आलोचनाएं अपमानजनक

Joe Root Defened Pakistan: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान की खराब स्थिति के बावजूद मेहमान टीम का बचाव किया है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को लेकर हो रही आलोचना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- पाकिस्तान ने कोई लड़ाई नहीं की, ऐसा कहना टीम और इंग्लैंड दोनों के लिए थोड़ा अपमानजनक है।

इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से जीत दर्ज की, जबकि लॉर्ड्स में पाकिस्तान को 194 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की सबसे बड़ी परेशानी उसकी बल्लेबाजी रही है। टीम सीरीज की चार पारियों में एक बार भी 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।

एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले रूट ने कहा कि पाकिस्तान निश्चित तौर पर उनके लिए चुनौती रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टीम को शानदार और दूसरी को खराब बताना सही तरीका नहीं है। उनके मुताबिक आमतौर पर सच्चाई इन दोनों के बीच होती है।

रूट ने कहा कि अगर इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है तो इसका मतलब यह नहीं कि पाकिस्तान खराब टीम है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने परिस्थितियों और पिच को तेजी से समझा और उसी के मुताबिक खेला। इसी वजह से पाकिस्तान को मैच में पैर जमाने का ज्यादा मौका नहीं मिला।

इंग्लिश बल्लेबाज ने तीसरे टेस्ट को लेकर भी अपनी टीम को सावधान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो मैचों में जो हुआ, वह अब मायने नहीं रखता। इस सप्ताह उनके सामने बिल्कुल अलग चुनौती होगी। पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और इंग्लैंड को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं 
पाकिस्तान की मुश्किलें सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव हुए। मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को पद से हटा दिया गया, जबकि सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया।

इसके अलावा अनुभवी मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान एजबेस्टन टेस्ट में अपेक्षाकृत युवा और अनुभवहीन टीम के साथ उतरेगा। हालांकि रूट के मुताबिक इंग्लैंड इस टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा।

Wed, 09 Sep 2026 09:46:07 +0530

  Videos
See all

Hindi News : पटना से मुंगेर तक....बाढ़ से हाहाकार! | Weather Update | Latest News | Bihar Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:36:43+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting : निकाय चुनाव में वोट डालकर बोले टीकाराम जूली #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers