Responsive Scrollable Menu

टीम से खिलाड़ियों को निकालने पर बाबर आजम बोले:इसमें मेरी भूमिका नहीं, यह मेरे लिए भी खबर थी; फैसला PCB का, वह बेहतर बताएगा

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि इंग्लैंड दौरे के बीच मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से हटाने के फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए भी एक खबर थी। बाबर ने मंगलवार को पहली बार इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें भी इसके बारे में बाद में पता चला। उन्होंने कहा- ‘यह PCB का फैसला था, इसलिए इस बारे में वही आपको बेहतर बताएंगे।’ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड से लगातार 2 टेस्ट मैच हारने के बाद 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। साथ ही हेडकोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन और एश्ले नॉफके को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इमाम और रिजवान के खिलाफ जांच पर भी बोले PCB ने इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच शुरू की है। ऐसी चर्चा थी कि इमाम ने दूसरे टेस्ट में पिंडली की चोट का बहाना बनाया था। पाकिस्तान में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों के फोन अपने कब्जे में लिए थे। लंदन में उनके संपर्कों की जांच के लिए फोन का डेटा ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान लौटने के लिए कहा गया। बाबर ने कहा कि उन्हें इस जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खिलाड़ियों को घर भेजने समेत किसी भी फैसले में शामिल थे, तो उन्होंने साफ कहा- ‘नहीं।’ चीफ सिलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने इस्तीफा दिया था खिलाड़ियों से जुड़े इस विवाद के बाद चीफ सेलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने भी चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तान की मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि फैसले से पहले उनसे सलाह नहीं ली गई थी। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया। क्रिकइंफो के मुताबिक मिस्बाह ने ईमेल के जरिए बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, PCB ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। तीसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती इंग्लैंड में 0-2 से पिछड़ रही पाकिस्तान अब एजबेस्टन में 9 सितंबर से तीसरा और दौरे का आखिरी टेस्ट मैच खेलेगा। उसके सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती होगी। -------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Sushant Singh Rajput में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा | Breaking News | Disha Salian Case #Shorts

Sushant Singh Rajput में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा | Breaking News | Disha Salian Case #Shorts #SachinVaze #DishaSalianCase #SushantSinghRajput #CBIProbe #BreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi

Continue reading on the app

  Sports

Ricky Ponting: T20 लीग्स के बढ़ते दबदबे से घटेगा ODI का खेल? रिकी पोंटिंग ने बताया कौन सा फॉर्मेट रहेगा मजबूत

Ricky Ponting ODI Cricket: दुनियाभर में लगातार बढ़ती T20 लीग्स के बीच वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आने वाले वर्षों में 50 ओवर का क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में कम हो सकता है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यह फॉर्मेट अपनी मजबूत जगह बनाए रखेगा।

पोंटिंग ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया में नई T20 लीग्स और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे वनडे क्रिकेट के लिए जगह कम होती जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उन्हें पसंद नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद 50 ओवर का फॉर्मेट काफी पसंद है। लेकिन क्रिकेट के बढ़ते व्यस्त कैलेंडर में किसी न किसी फॉर्मेट को नुकसान उठाना ही पड़ेगा और उनके मुताबिक इसका सबसे बड़ा असर वनडे पर पड़ सकता है।

टेस्ट क्रिकेट को लेकर पोंटिंग ने कहा कि जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और संभवतः दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े क्रिकेटिंग देश टेस्ट को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तब तक यह फॉर्मेट चलता रहेगा। ऐसे में वनडे क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी चुनौती T20 का बढ़ता प्रभाव है।

हालांकि, पोंटिंग ने दुनिया भर में हो रही T20 लीग्स के फायदे भी गिनाए। उनका कहना है कि इन टूर्नामेंट्स से खिलाड़ियों को कमाई के साथ करियर के आखिरी दौर में भी क्रिकेट से जुड़े रहने का मौका मिल रहा है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का उदाहरण देते हुए कहा कि डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों के लिए ऐसी लीग्स काफी उपयोगी हैं।

इसी बीच ICC CEO संजोग गुप्ता ने भी कहा है कि बेतरतीब तरीके से आयोजित होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर खत्म होना चाहिए। हालांकि उन्होंने माना कि वनडे क्रिकेट विश्वकप से जुड़ी अपनी अहमियत के कारण आगे भी मजबूती से बना रह सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग जैसा मॉडल अपनाने की संभावना जताई। उनका मानना है कि भविष्य में क्रिकेट क्लब फुटबॉल की तर्ज पर आगे बढ़ सकता है, लेकिन अलग-अलग देशों में मौजूद फ्रेंचाइजी लीग्स और विदेशी खिलाड़ियों की संख्या को लेकर कई नियम बदलने पड़ेंगे।

वॉर्नर ने यह भी कहा कि T20 लीग्स की बढ़ती संख्या खिलाड़ियों के लिए चुनौती और मौका दोनों है। अगर कोई खिलाड़ी हर टूर्नामेंट खेलना चाहेगा तो उसे आराम का समय नहीं मिलेगा। वहीं, इससे एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

Wed, 09 Sep 2026 08:58:58 +0530

  Videos
See all

Maldives China Deal: Thilafushi Port को लेकर चीन ने कर दिया खेल, India के लिए खतरे की घंटी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:30:17+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting : निकाय चुनाव में वोट डालकर बोले टीकाराम जूली #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers