Responsive Scrollable Menu

Best Scooter: महिलाओं के लिए कौन-सा स्कूटर है बेस्ट? हीरो से यामाहा तक देखें 5 ऑप्शन

Best Scooter: स्कूल, कॉलेज, ऑफिस जाने या रोजमर्रा के कामों के लिए सही स्कूटर का चुनाव काफी अहम होता है। खासकर महिलाओं के लिए ऐसा स्कूटर ज्यादा सुविधाजनक रहता है, जिसे चलाना और संभालना आसान हो, वजन कम हो, माइलेज अच्छा मिले और डिजाइन भी आकर्षक हो। अगर आप अपने लिए या परिवार की किसी महिला के लिए स्कूटर खरीदने की योजना बना रही हैं, तो ये 5 ऑप्शन आपकी जरूरत के हिसाब से काम आ सकते हैं।

1. हीरो प्लेजर प्लस: हल्का और संभालने में आसान
इस सूची में पहला नाम हीरो प्लेजर प्लस का है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्का वजन इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाता है। इसमें 110.9 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 8.15 पीएस की पावर पैदा करता है।

इसका दावा किया गया माइलेज करीब 52.1 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं, इसका वजन करीब 102 से 104 किलोग्राम के आसपास है। हल्की बॉडी और आकर्षक डिजाइन के कारण यह कॉलेज या ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. सुजुकी एक्सेस 125: पावर और आराम का अच्छा संतुलन
अगर आपकी प्राथमिकता माइलेज के साथ बेहतर पिकअप और आरामदायक राइड है, तो सुजुकी एक्सेस 125 पर विचार किया जा सकता है। इसमें 124 सीसी का इंजन मिलता है, जो 8.42 पीएस की पावर और 10.2 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

इस स्कूटर का वजन करीब 106 किलोग्राम है। शहर में रोजाना आने-जाने के अलावा लंबी दूरी के सफर के लिए भी यह उपयोगी हो सकता है। इसकी इंजन पावर इसे इस सूची में बेहतर प्रदर्शन वाले विकल्पों में शामिल करती है।

3. होंडा एक्टिवा: भरोसेमंद और माइलेज वाला विकल्प
होंडा एक्टिवा भारतीय बाजार में लंबे समय से लोकप्रिय स्कूटर है। आसान राइडिंग और रोजाना इस्तेमाल के लिए इसे एक प्रैक्टिकल विकल्प माना जाता है।

इसमें 109.51 सीसी का इंजन दिया गया है और दावा किया गया माइलेज करीब 59.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसका वजन लगभग 106 किलोग्राम है। माइलेज और आसान राइडिंग के कारण यह स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और रोजमर्रा के कामों के लिए उपयोगी विकल्प बन सकती है।

4. टीवीएस जूपिटर: माइलेज के साथ बेहतर स्टोरेज
अगर आपकी प्राथमिकता माइलेज के साथ ज्यादा स्टोरेज है, तो टीवीएस जूपिटर पर नजर डाल सकती हैं। इसके 113.3 सीसी मॉडल का दावा किया गया माइलेज करीब 61.2 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

वहीं, इसके 125 सीसी वर्जन में 33 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ज्यादा स्टोरेज काफी उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इसमें बैग, हेलमेट और रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।

5. यामाहा फैसिनो 125 एफआई हाइब्रिड: स्टाइलिश और हल्की
इस सूची में पांचवें नंबर पर यामाहा फैसिनो 125 एफआई हाइब्रिड है। इसका प्रमुख आकर्षण इसका स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन है।

इसमें 125 सीसी का इंजन मिलता है, जो 8.2 पीएस की पावर देता है। इसका वजन करीब 98 किलोग्राम है, जिससे यह इस सूची में शामिल हल्के स्कूटरों में से एक है। अगर आपकी प्राथमिकता हल्की बॉडी, स्टाइलिश डिजाइन और अच्छी परफॉर्मेंस है, तो फैसिनो 125 को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।

किस जरूरत के लिए कौन सा स्कूटर?
अगर आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता माइलेज है, तो होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर पर विचार किया जा सकता है। वहीं, हल्के और आसानी से संभाले जाने वाले स्कूटर के लिए हीरो प्लेजर प्लस एक विकल्प हो सकता है।

अगर आपको बेहतर पिकअप और परफॉर्मेंस चाहिए, तो सुजुकी एक्सेस 125 मजबूत विकल्प बन सकती है। वहीं, स्टाइलिश लुक और कम वजन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यामाहा फैसिनो 125 एफआई हाइब्रिड पर विचार किया जा सकता है।

कुल मिलाकर, इन सभी स्कूटरों की अपनी अलग खूबियां हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपनी प्राथमिकता—माइलेज, वजन, पावर, स्टोरेज या डिजाइन—के हिसाब से सही मॉडल चुनना बेहतर रहेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Kolkata में Fire Safety नियमों की अनदेखी पर 919 होटल और गेस्ट हाउस बंद करने का नोटिस

कोलकाता, नौ सितंबर अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये नोटिस राज्य अग्निशमन सेवा विभाग, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद जारी किए गए।

अब तक 960 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से केवल 41 में ही आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपाय मानकों के अनुरूप पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, 19 अगस्त को मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित गेस्ट हाउस ‘शिखा इन’ में आग लगने के बाद निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया था। इस आग में सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों को बंद करने के नोटिस दिए गए हैं, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार अपने अग्नि सुरक्षा उपायों को बेहतर करना होगा। इसके बाद उन्हें अग्नि सुरक्षा के नवीनीकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा और फिर से संचालन शुरू करने के लिए नए सिरे से लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने अब तक शहर में संचालित करीब 3,700 होटल और गेस्ट हाउस में से लगभग 960, यानी करीब एक-चौथाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है।

बाकी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने कैमैक स्ट्रीट स्थित एक व्यावसायिक इमारत के बेसमेंट और छठी तथा सातवीं मंजिल को तत्काल खाली कराने का आदेश दिया था। इसी इमारत में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का कार्यालय स्थित है।

यह आदेश अनिवार्य अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किए जाने के कारण दिया गया था। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को किए गए निरीक्षण के बाद विभाग ने इमारत की ऊपरी दोनों मंजिलों को ‘‘आग और जीवन सुरक्षा के दृष्टिकोण से असुरक्षित’’ घोषित किया था। तृणमूल कांग्रेस ने इस आदेश को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

अदालत ने पार्टी को इस मामले में तत्काल सुनवाई के लिए रिट याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है। मामले की सुनवाई इस सप्ताह के अंत में होने की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, चौथे दिन झोली में आए दो गोल्ड मेडल

विश्व सीरीज के समापन से एक दिन पहले भारतीय पैरा तीरंदाजों ने दमदार खेल दिखाते हुए 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए. इस तरह प्रतियोगिता में भारत के पैरा तीरंदाजों ने कुल 5 मेजल अपने नाम किए. इसमें दो गोल्ड के अलावा दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. Wed, 9 Sep 2026 09:31:13 +0530

  Videos
See all

Maldives China Deal: Thilafushi Port को लेकर चीन ने कर दिया खेल, India के लिए खतरे की घंटी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:30:17+00:00

Hindi News : पटना से मुंगेर तक....बाढ़ से हाहाकार! | Weather Update | Latest News | Bihar Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:36:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers