एनएसई के जीएमपी में कमी आने से आईएफसीआई और एनआईएसीएल के शेयर 14 प्रतिशत तक फिसले
एनएसई के जीएमपी में कमी आने से आईएफसीआई और एनआईएसीएल के शेयर 14 प्रतिशत तक फिसले
Speaker Vijender Gupta: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को आज 8 सितंबर मंगलवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें बम से उड़ाने के बारे में कहा गया है। जांच में पता लगा है कि करीब 8:39 बजे मिले इस ईमेल में विधानसभा बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी गई थी।
इस बारे में पता लगने के बाद दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम विधानसभा परिसर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि धमकी भरा ईमेल कथित तौर पर एक खालिस्तानी संगठन की ओर से भेजा गया है। हालांकि ईमेल की असलियत और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद पता लग सकेगी। पुलिस इस मामले से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पहले भी मिली है धमकी
बता दें कि दिल्ली विधानसभा और स्पीकर को इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है। इसी साल मार्च में विधानसभा परिसर में बम विस्फोट की चेतावनी वाले ईमेल भेजे गए थे। इस दौरान स्पीकर के आधिकारिक खाते पर सुबह 7:49 बजे और विधानसभा के आधिकारिक ईमेल पर सुबह 7:28 बजे संदेश पहुंचा था। इन मैसेज में उपराज्यपाल तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई नेताओं का जिक्र किया गया था।
विजेंद्र गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा
ईमेल के माध्यम से धमकी मिलने के बाद विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके तहत गुप्ता की सुरक्षा के लिए विशेष टीम 24 घंटे तैनात रहती है। उनके साथ एक अलग सुरक्षा वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।
ताजा धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार पुलिस को धमकी भरा ईमेल अलग-अलग जगहों को लेकर आ चुका है। लेकिन हर बार जांच के दौरान ऐसे ईमले फर्जी निकले हैं, लेकिन इसकी गंभीरता को समझते हुए जांच की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi






