Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह आया भूकंप, बिचोम में 2.9 की तीव्रता से कांपी धरती

Breaking News Today Live Updates: आज 08 सितंबर 2026 और दिन मंगलवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के अलग-अलग हिस्सों में  बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है.
पीएम मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से 10 सितंबर यानी गुरुवार तक श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे. जहां वे श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर जाएंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे बाराबंकी के हैदरगढ़ चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.

उधर कांग्रेस के दलित आदिवासी सांसदों ने खरगे शुद्धिकरण मुद्दे पर एफआईआर दर्ज न होने को लेकर आज दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है. वहीं पंजाब में आज मिनिस्टीरियल क्लेरिकल स्टाफ के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण राज्य के सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहने की आशंका है. वहीं हरियाणा युवा कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

पितृ पक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानें महाभरणी और मघा श्राद्ध की तारीख

पितृ पक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानें महाभरणी और मघा श्राद्ध की तारीख

Continue reading on the app

  Sports

Ricky Ponting: T20 लीग्स के बढ़ते दबदबे से घटेगा ODI का खेल? रिकी पोंटिंग ने बताया कौन सा फॉर्मेट रहेगा मजबूत

Ricky Ponting ODI Cricket: दुनियाभर में लगातार बढ़ती T20 लीग्स के बीच वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आने वाले वर्षों में 50 ओवर का क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में कम हो सकता है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यह फॉर्मेट अपनी मजबूत जगह बनाए रखेगा।

पोंटिंग ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया में नई T20 लीग्स और फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे वनडे क्रिकेट के लिए जगह कम होती जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उन्हें पसंद नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद 50 ओवर का फॉर्मेट काफी पसंद है। लेकिन क्रिकेट के बढ़ते व्यस्त कैलेंडर में किसी न किसी फॉर्मेट को नुकसान उठाना ही पड़ेगा और उनके मुताबिक इसका सबसे बड़ा असर वनडे पर पड़ सकता है।

टेस्ट क्रिकेट को लेकर पोंटिंग ने कहा कि जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और संभवतः दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े क्रिकेटिंग देश टेस्ट को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तब तक यह फॉर्मेट चलता रहेगा। ऐसे में वनडे क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी चुनौती T20 का बढ़ता प्रभाव है।

हालांकि, पोंटिंग ने दुनिया भर में हो रही T20 लीग्स के फायदे भी गिनाए। उनका कहना है कि इन टूर्नामेंट्स से खिलाड़ियों को कमाई के साथ करियर के आखिरी दौर में भी क्रिकेट से जुड़े रहने का मौका मिल रहा है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का उदाहरण देते हुए कहा कि डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों के लिए ऐसी लीग्स काफी उपयोगी हैं।

इसी बीच ICC CEO संजोग गुप्ता ने भी कहा है कि बेतरतीब तरीके से आयोजित होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर खत्म होना चाहिए। हालांकि उन्होंने माना कि वनडे क्रिकेट विश्वकप से जुड़ी अपनी अहमियत के कारण आगे भी मजबूती से बना रह सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग जैसा मॉडल अपनाने की संभावना जताई। उनका मानना है कि भविष्य में क्रिकेट क्लब फुटबॉल की तर्ज पर आगे बढ़ सकता है, लेकिन अलग-अलग देशों में मौजूद फ्रेंचाइजी लीग्स और विदेशी खिलाड़ियों की संख्या को लेकर कई नियम बदलने पड़ेंगे।

वॉर्नर ने यह भी कहा कि T20 लीग्स की बढ़ती संख्या खिलाड़ियों के लिए चुनौती और मौका दोनों है। अगर कोई खिलाड़ी हर टूर्नामेंट खेलना चाहेगा तो उसे आराम का समय नहीं मिलेगा। वहीं, इससे एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

Wed, 09 Sep 2026 08:58:58 +0530

  Videos
See all

Maldives China Deal: Thilafushi Port को लेकर चीन ने कर दिया खेल, India के लिए खतरे की घंटी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:30:17+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting : निकाय चुनाव में वोट डालकर बोले टीकाराम जूली #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers