Responsive Scrollable Menu

Odisha Cabinet ने बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 15,948 करोड़ रुपये के Investment को दी मंजूरी

भुवनेश्वर, सात सितंबर ओडिशा सरकार ने राज्य में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 15,948 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहन चरण माझी के मंत्रिमंडल ने 12 विभागों के 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बताया कि पहली बार राज्य में 765 केवी ट्रांसमिशन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इसके तहत खुंटुनी, दुबुरी और कोलाबिरा में तीन नए ग्रिड उप-स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही दो नए 400 केवी और 10 नए 220 केवी ग्रिड उप-स्टेशन मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने रायगढ़ जिले में 538.51 करोड़ रुपये की लागत वाली चार सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। साथ ही, मंत्रिमंडल ने ओडिशा जन विश्वास विधेयक, 2026 को भी मंज़ूरी दे दी है। गर्ग ने बताया कि यह विधेयक 11 सरकारी विभागों के तहत आने वाले 16 राज्य कानूनों के 62 प्रावधानों में संशोधन करता है।

इसके अलावा, राज्य ने पंचसखा शिक्षा सेतु योजना को लागू करने के लिए 312.96 करोड़ रुपये और सोलर व नॉन-सोलर पंपिंग प्रणाली वाले गहरे बोरवेल के जरिए सिंचाई क्षमता विकसित करने के लिए पांच साल (2026-27 से 2030-31) के लिए 8,653.04 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Continue reading on the app

Delhi के Satya Niketan में इमारत ढहने से MP के 2 छात्रों समेत 7 की मौत

कटनी/देवास (मध्यप्रदेश), सात सितंबर मध्यप्रदेश के छात्र अक्षत यादव जब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बनने के लक्ष्य से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे तो उनके परिवार को नहीं पता था कि एक दिन उनका सपना हमेशा के लिए एक इमारत के मलबे में दब जाएगा। कटनी जिले के निवासी यादव उन सात लोगों में शामिल हैं, जिनकी रविवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत के ढहने से मौत हो गई। दिल्ली विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र यादव आईएएस बनने का सपना लेकर राष्ट्रीय राजधानी गए थे।

यादव के अलावा, मध्यप्रदेश के देवास के निवासी, अर्पित जाज (21) भी इस हादसे के शिकार हो गए और इसके साथ ही उनका और उनके परिवार का सपना भी इमारत के ढहने के साथ जमींदोज हो गया। कटनी के तुलसी नगर इलाके के दुबे कॉलोनी के रहने वाले अक्षत हाल में रक्षा बंधन में घर आए थे और अपनी छोटी बहन से राखी बंधवाने के दो दिन बाद वापस दिल्ली लौट गए थे। पड़ोसियों ने बताया कि जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता, छोटी बहन और परिवार के अन्य सदस्य सोमवार को दिल्ली पहुंचे और शव की शिनाख्त करने के बाद उसे एम्बुलेंस में लेकर सड़क मार्ग से कटनी के लिए निकल चुके हैं और उनके देर रात या मंगलवार तड़के यहां पहुंचने की संभावना है।

बचपन के मित्र और नर्सरी से 12वीं तक साथ-साथ पढा़ई करने वाले कृष्णा रजक ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि अक्षत ने पिछले ही साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूइटी) की परीक्षा पास की थी और दिल्ली में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कहा, अक्षत पढ़ने में बहुत अच्छा था। उसे आईएएस की तैयारी करनी थी।

जब भी बात होती तो वह हमेशा इसकी तैयारियों के बारे में ही चर्चा करता रहता था। रजक ने बताया कि अभी हाल में अक्षत रक्षा बंधन पर कटनी आया था लेकिन किसी कारणवश उनसे उससे मुलाकात नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा, जब से जानकारी आई है तभी से अक्षत के मम्मी-पापा का रो-रो कर बुरा हाल है।

सबसे अधिक हालत खराब तो छोटी बहन का है, जिसे वह बहुत प्यार करता था। दिल्ली की जिस इमारत में अक्षत किरायेदार के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास था।

इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से अक्षत और जाए सहित सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते ही कटनी स्थित अक्षत के निवास स्थान पर स्थानीय लोगों और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। संदीप त्रिपाठी नामक एक पड़ोसी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि रविवार शाम सूचना मिली थी कि दिल्ली में जो इमारत गिरी है, अक्षत उसी में रहता था।

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी जब आई तब उसके पिता राजस्थान में थे, जहां से वह कुछ रिश्तेदारों के साथ दिल्ली निकल गए जबकि स्थानीय पार्षद और परिवार के कुछ करीबी लोग अक्षत की मां और बहन को लेकर दिल्ली रवाना हुए। त्रिपाठी ने कहा कि अक्षत के परिजन उसे तलाशते रहे लेकिन अंत में एक परामर्श केंद्र में उन्हें सही जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अक्षत के माता-पिता ने उसके शरीर पर एक निशान देखकर उसकी पहचान की।

उन्होंने बताया कि अक्षत के पिता भवन निर्माण का काम करते हैं जबकि मां गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अक्षत के पिता से बात हुई है और रात दो-तीन बजे तक उनके कटनी पहुंचने की संभावना है। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ खुशियां मनाकर दिल्ली लौटे देवास के अर्पित जाज (21) के घर में अगले ही दिन मातम पसर गया।

बी.कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र हादसे के दिन रविवार को ही दिल्ली पहुंचा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद परिवार से उसका संपर्क टूट गया और सोमवार को उसकी मौत की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी ऋतुराज सिंह ने देवास में संवाददाताओं को बताया, दिल्ली के इमारत हादसे में जाज की मौत की जानकारी मिलने के बाद हमने दिल्ली प्रशासन से समन्वय किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली सरकार के सहयोग से देवास भेजा गया है।’’ परिजनों के अनुसार जाज ने देवास के एक विद्यालय से 12वीं तक पढ़ाई की थी और वह दिल्ली के एक महाविद्यालय में बी.कॉम द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था।

जाज के परिवार से निकट संबंध रखने वाले विजय शर्मा ने बताया,‘‘जाज रक्षाबंधन के मौके पर अपने देवास स्थित घर आया था। हम जन्माष्टमी पर देर रात तक साथ थे। मेरे दोनों बच्चों और जाज व उसकी बहन ने मिलकर कई रील बनाई थीं।’’ उन्होंने बताया कि जाज का दिल्ली वापसी का रेल टिकट आरक्षित था और वह शनिवार को देवास से रवाना होकर रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गया था।

शर्मा ने बताया, दिल्ली पहुंचने के बाद जाज के माता-पिता की उससे फोन पर बात हुई थी। छात्र ने उन्हें बताया था कि उसने भोजन कर लिया है और यात्रा की थकान मिटाने के लिए वह कुछ देर आराम करेगा। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद ही हादसा हो गया और उससे फोन पर दोबारा संपर्क नहीं हो सका।’’ उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर जाज के माता-पिता दिल्ली पहुंचे और अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की।

शर्मा ने बताया कि सोमवार को जाज का शव मिलने की पुष्टि हुई जिसके बाद से होनहार छात्र के परिवार में मातम का माहौल है।

Continue reading on the app

  Sports

7 रन देकर लिए 6 विकेट, विराट कोहली के ब्रांड के जूते पहन पाकिस्तानी गेंदबाज ने बनाया महारिकॉर्ड

Virat Kohli shoes brand nashra sandhu: महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ नाशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके. वह महिला टी20 इंटरनेशनल में छह विकेट लेने वाली पहली पाकिस्तानी गेंदबाज बन गईं. हालांकि, इससे ज्यादा चर्चा उनके जूतों की रही, जो उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के ब्रांड One8 के थे. Tue, 8 Sep 2026 22:38:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ‘सिर तन से जुदा’ पाकिस्तानी नारा? | #newskipathshala #tauqeerraza #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:16:51+00:00

Manipur News: Manipur के संगीतकार हत्या में 7 आरोपी गिरफ्तार #shorts #ytshorts #hindinews #manipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T17:15:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers