Responsive Scrollable Menu

UP Election 2027: अयोध्या की 5 सीटों पर किसका दबदबा?

UP Election 2027: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या पूरी दुनिया की नजरों में तो आ गई. लेकिन बता दें कि राममंदिर के अलावा राजनीति के मैदान में भी यह जिला हमेशा से ही यूपी की सबसे चर्चित जिलों में से एक रहा है. अब जब 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो जिले में राजनीतिक हलचल जोरों पर है. आइए जानते हैं अयोध्या जिले की सभी सीटों का पूरा हाल.

यूपी​ विधानसभा चुनाव 2027 में क्या है अयोध्या की जमीनी हकीकत?

जानकारी के अनुसार अयोध्या जिला पहले फैजाबाद के नाम से जाना जाता था. 2018 में योगी सरकार द्वारा इसे अयोध्या नाम दिया गया. जनगणना 2011 के अनुसार जिले की कुल आबादी करीब 24 लाख 71 हजार दर्ज की गई थी, जिसमें पुरुषों की संख्या करीब 12 लाख 60 हजार और महिलाओं की संख्या करीब 12 लाख 11 हजार दर्ज हुई. यहां प्रति हजार पुरुषों पर 962 महिलाएं हैं, जो प्रदेश के औसत से बेहतर माना जाता है. वहीं, साक्षरता दर की बात करें तो जिले में करीब 69 प्रतिशत लोग साक्षर हैं, जिसमें पुरुष साक्षरता करीब 78 प्रतिशत और महिला साक्षरता करीब 59 प्रतिशत है. धार्मिक आबादी की बात करें तो जिले में हिंदू करीब 85 प्रतिशत और मुस्लिम करीब 15 प्रतिशत हैं. वहीं, अनुसूचित जाति की आबादी का हिस्सा भी यहां करीब 22-23 प्रतिशत के आसपास बताया जाता है, जो दलित वोट बैंक को कई सीटों पर निर्णायक बनाता है. 

अयोध्या जिले में आती हैं ये पांच विधानसभा सीटें 

अयोध्या जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या (सदर) और गोसाईगंज. इनमें से 4 सीटें रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं, जबकि गोसाईगंज सीट प्रशासनिक तौर पर मोहनलालगंज तहसील से जुड़ी है. बता दें इन पांचों सीटों में सिर्फ मिल्कीपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, बाकी चारों सीटें सामान्य श्रेणी में आती हैं.

2022 में भाजपा को तीन तो सपा को मिली थीं दो सीटें 

चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक 2022 के विधानसभा चुनावों में अयोध्या जिले की पांच सीटों में से तीन पर भाजपा और दो पर सपा ने जीत दर्ज की थी. आइए आपको हर सीट का ब्रीफ परिचय देते हैं. 

अयोध्या (सदर) सीट पर भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा के तेज नारायण पांडेय को करीब 20 हजार वोटों से हराया था. यह सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है.

मिल्कीपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा को 2022 में हार का सामना करना पड़ा. यहां सपा के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी.

बीकापुर विधानसभा सीट पर भाजपा के अमित सिंह चौहान ने सपा के फिरोज खान को करीब साढ़े पांच हजार वोटों के मामूली अंतर से हराया था.

रुदौली सीट पर भाजपा के रामचंद्र यादव ने सपा के आनंद सेन को करीब 40 हजार वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया था.

गोसाईगंज सीट पर सपा के बाहुबली नेता अभय सिंह ने भाजपा की आरती तिवारी को करीब 13 हजार वोटों से हराया था. यह सीट दो बाहुबली परिवारों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के लिए जानी जाती रही है.

अयोध्या जिले में राम मंदिर आंदोलन ने तय की सियासी दिशा

अयोध्या की राजनीति को समझने के लिए हमें 1991 में हुए राम मंदिर आंदोलन को समझना होगा. दरअसल, इस पूरे इलाके में इस आंदोलन के दम पर ही भाजपा ने अपनी जड़ें जमाईं और सभी विधानसभा सीटों पर भगवा लहर चलाई. जबकि 1969 में यहां कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था. एक रिपोर्ट के अनुसार समय के साथ सपा और बसपा ने भी यहां अपनी पैठ बनाई, खासकर गोसाईगंज और मिल्कीपुर जैसी सीटों पर जहां जातीय समीकरण भाजपा विरोधी वोटों को एकजुट करने में मददगार साबित हुए. वहीं, बीते दो दशकों में देखा जाए तो अयोध्या सदर सीट पर भाजपा का दबदबा सबसे स्थिर रहा है जबकि मिल्कीपुर और गोसाईगंज जैसी सीटें बार-बार पाला बदलती रही हैं.

अयोध्या जिले की पांच विधानसभाओं के अब क्या हैं वर्तमान हालात?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो अयोध्या जिले की राजनीति में सबसे बड़ा मोड़ 2024 और 2025 में आया. 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा को करारी शिकस्त दी, जो राम मंदिर उद्घाटन के तुरंत बाद हुए चुनाव में देशभर में बड़ी सुर्खी बनी थी. लेकिन सांसद बनने के बाद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया जिसके चलते फरवरी 2025 में यहां उपचुनाव कराना पड़ा. इस उपचुनाव में सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा लेकिन भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने उन्हें करीब 61 हजार 710 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया. अब 2027 में भाजपा, सपा और बसपा तीनों पार्टियां जिले में संगठन मजबूत करने में जुट गए हैं.

UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण? जानें पूरा हिसाब

अयोध्या की किस सीट पर किस जाति का दबदबा...

- अयोध्या (सदर) सीट पर सामान्य वर्ग और वैश्य समाज का प्रभाव अधिक है, साथ ही यहां ब्राह्मण व मुस्लिम मतदाता भी निर्णायक भूमिका में रहते हैं.

- मिल्कीपुर (सुरक्षित) सीट पर पासी और अन्य अनुसूचित जाति मतदाता सबसे बड़ा समूह है. साथ ही यहां यादव व मुस्लिम मतदाता भी अहम वोट बैंक हैं.

- बीकापुर विधानसभा सीट पर ठाकुर, ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं के बीच संतुलन ही नतीजे तय करता है. 

- रुदौली सीट पर मुस्लिम आबादी के साथ यादव और अन्य ओबीसी वर्ग का मिलाजुला असर निर्णायक होता है. 

- गोसाईगंज की बात करें तो यहां क्षत्रिय और ओबीसी समुदाय के साथ निषाद व दलित मतदाता बड़ी संख्या में हैं.

FAQ

Q. अयोध्या जिले में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं?
A. अयोध्या जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जिनके नाम हैं रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या (सदर) और गोसाईगंज.

Q. इनमें से कौन-सी सीट आरक्षित है?
A. मिल्कीपुर सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. यहां की बाकी चारों सीटें सामान्य श्रेणी में आती हैं.

Q. 2022 चुनाव में अयोध्या जिले में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं थीं?
A.  2022 चुनाव में अयोध्या जिले में भाजपा को तीन सीटें (अयोध्या, बीकापुर, रुदौली) और सपा को दो सीटें (मिल्कीपुर, गोसाईगंज) मिलीं थीं.

Q. मिल्कीपुर सीट पर अभी किसका कब्जा है?
A. 2022 में सपा के अवधेश प्रसाद यहां से जीते थे, लेकिन सांसद बनने के बाद खाली हुई इस सीट पर फरवरी 2025 के उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने बड़ी जीत दर्ज की थी.

Q. अयोध्या जिले की आबादी में हिंदू और मुस्लिम समुदाय का हिस्सा कितना है?
A. जनगणना 2011 के अनुसार जिले में हिंदू आबादी करीब 85 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 15 प्रतिशत है.

Q. जिले में किस पार्टी का ऐतिहासिक तौर पर दबदबा रहा है?
A. शुरुआती दौर में कांग्रेस मजबूत थी, फिर 1991 के राम मंदिर आंदोलन के बाद से भाजपा का प्रभाव बढ़ा. हालांकि सपा और बसपा भी समय-समय पर कुछ सीटों पर मजबूत रही हैं. 

Q. 2027 के चुनाव से पहले फिलहाल राजनीतिक माहौल कैसा है?
A. मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा का मनोबल ऊंचा है और पार्टी राम मंदिर व विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर आगे बढ़ रही है, जबकि सपा जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत कर वापसी की तैयारी में जुटी है.

UP Election 2027: वाराणसी की की 8 सीटों पर बिछी चुनावी बिसात...

UP Election 2027: आगरा की 9 सीटों...

 

Continue reading on the app

'उसके असली रंग जानती हूं...' सना मकबूल ने खोली माही विज की पोल! बिग बॉस 20 को लेकर कही ये बात

Bigg  Boss 20 Mahhi Vij: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो चुका है, फैंस को इस शो का काफी लंबे से इंतजार था. कल इसके चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया. सभी कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री कर ली है. इस बार भी पहले की तरह यूनिक पर्सनैलिटी के कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया है. इसमें टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) का भी नाम शामिल हैं और उन्होंने आते ही घर में हंगामा मचाना शुरू कर दिया, वह कंटेस्टेंट्स के ऊपर हुकुम चलाती हुई नजर आईं. जहां एक तरफ उनके फैंस उनके गेम की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनके बिहेवियर को सही नहीं मान रहे हैं.  इसी बीच एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) ने बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है. जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ है. 

सना मकबूल ने खोली माही विज की पोल! 

बिग बॉस 20 शुरू होने के बाद सना मकबूल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इस सीजन में एक परफेक्ट कंटेस्टेंट है, जिसकी वह असलियत जानती हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  'खैर, वैसे तो मैं बिग बॉस या उसके कंटेस्टेंट्स पर कोई कमेंट नहीं करती, लेकिन इस सीज़न में एक कंटेस्टेंट परफेक्ट है. आप तो जानते ही होंगे. मुझे उसकी असलियत पता है, अब दुनिया को भी पता चल जाएगी. बहुत बढ़िया.' 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा 

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर माही और मकबूल को लेकर चर्चा होना शुरू हो गई है. हालांकि, मकबूल ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, उनका ये निशाना माही विज पर ही माना जा रहा है. कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट के नीचे माही के नाम का जिक्र किया है. वहीं, जब लोगों ने उनसे साफ तौर पर उस कंटेस्टेंट का नाम पूछना चाह तो उन्होंने नहीं बताया. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि आप लोग उसका नाम जानते हैं. ये बात एकदम साफ है.

बिग बॉस को लेकर कही ये बात 

सना मकबूल ने इसी पोस्ट में बिग बॉस को लेकर भी कहा. उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस और उसके कंटेस्टेंट्स को लेकर बात नहीं करेंगी. हालांकि, उन्होंने बातों-बातों में ही माही विज पर निशाना साध दिया. उनकी इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि उनके और माही के बीच आने वाले दिनों में बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल सकती है. बहरहाल, अब आने वाले दिनों में ही पता चल सकता है कि वह इस मुद्दे को आगे बढ़ाती हैं या नहीं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा

माही विज ने घरवालों से लिए पंगे

दरअसल, बिग बॉस 20 से सामने आए प्रोमो में वह कंटेस्टेंस्ट्स को ऑर्डर देती हुई नजर आईं. वह अमन गांधी (Aman Gandhi) से कहती हैं, "मेरा सामान उठाने में मेरी मदद कर दो.' इस पर अमन कहते हैं कि पहले प्लीज बोलिए उसके बाद मैं आपकी मदद कर दूंगा. वहीं माही विज को ये जरा भी रास नहीं आता और वो गुस्से में बोलती हैं कि मैं क्यों प्लीज बोलूं. इसके बाद वह अरिश्फा खान को हुकुम देती हैं कि वह उनके चाय बनाकर लाएं, जिस पर अरिश्फा कहती हैं कि उन्हें चाय बनानी नहीं आती है. बता दें कि माही यह रवैया घरवाले को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में बढ़ा हंगामा हो सकता है.  

बिग बॉस 20 के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहित खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल, तन्मय सिंह (स्काउट) का नाम शामिल है.

 

Continue reading on the app

  Sports

South Africa ODI Squad: साउथ अफ्रीका ने किसे टीम से निकाल दिया जिसके बाद ‘बवाल’ हो गया?

साउथ अफ्रीका को आने वाली 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करनी है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए ही चुने गए स्क्वॉड को लेकर बवाल हो रहा है. Mon, 07 Sep 2026 18:14:25 +0530

  Videos
See all

श्रीराम के चरित्र से लेकर मजारों तक… छिड़ी पप्पू यादव और डॉ सुरेश चव्हाणके जी के बीच तीखी बहस! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T12:43:27+00:00

Delhi:सत्य निकेतन हादसे के बाद सबसे पहले कौन पहुंचा? #aajtak #shorts #delhibuildingcollapse #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T12:43:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers