Responsive Scrollable Menu

7 अक्टूबर 2023 जैसा हमला हुआ तो... इजरायल ने फिलिस्तीन को दी सीधी धमकी

इजरायल ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने 7 अक्टूबर 2023 जैसे हमले की तैयारी की, तो उसके खिलाफ पूर्ण युद्ध छेड़ दिया जाएगा। रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज का यह बयान वेस्ट बैंक में हुए चाकू हमले के बाद आया है, जिसमें सेना ने हमलावर को गोली मारकर मार गिराया।

Continue reading on the app

11 सितंबर से सूबेदारगंज-यशवंतपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली इन ट्रेनों के फेरे भी बढ़े

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आगामी त्योहारों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने सूबेदारगंज (प्रयागराज) से यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन का संचालन 11 सितंबर से शुरू होगा और यह 7 दिसंबर तक दोनों दिशाओं में कुल 13-13 फेरे लगाएगी।

इससे यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने  मुंबई से अहमदाबाद और इंदौर रूट पर चलने वाली 3 जोड़ी (6 ट्रेनें) स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि को नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।

सूबेदारगंज-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 04135 सूबेदारगंज-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 11 सितम्बर से 4 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 21.20 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी और रविवार को रात 21.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
  • गाडी संख्या 04136 यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 14 सितम्बर से 7 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार को यशवंतपुर से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 04:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, काजीपेट जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, लिंगमपल्ली, विकाराबाद जंक्शन, तांदूर, यादगीर, कृष्णा, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मावरम जंक्शन, हिंदुपुर और येलहंका जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

मुबंई से अहमदाबाद-इंदौर जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

  • मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद स्पेशल (गाड़ी संख्या 09087):  मुंबई सेंट्रल से हर बुधवार को चलती है। अवधि को 9 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल स्पेशल (गाड़ी संख्या 09088): अहमदाबाद से हर गुरुवार को संचालित होती है, 10 सितंबर से 26 नवंबर तक बढ़ाया गया है।
  • मुंबई सेंट्रल – इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 09079): मुंबई से हर रविवार और मंगलवार को संचालित होती है, जो अब 29 नवंबर तक चलेगी।
  • ​इंदौर – मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 09080): इंदौर से हर सोमवार और बुधवार को चलने वाली इस ट्रेन की अवधि   30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
  • ​मुंबई सेंट्रल – इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल (गाड़ी संख्या 09085): मुंबई से हर सोमवार और शुक्रवार को चलने वाली यह ट्रेन 7 सितंबर से 27 नवंबर तक सेवा में रहेगी।
  • इंदौर – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (गाड़ी संख्या 09086): इंदौर से हर मंगलवार और शनिवार को संचालित होती है, इस ट्रेन को 8 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक विस्तार दिया गया है।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

South Africa Squad Announced: कप्तान समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी, ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की धाकड़ टीम का ऐलान

south africa vs australia odi series: 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में कप्तान तेम्बा बावुमा समेत सात खिलाड़ियों की वापसी हुई. इनमें से 5 को नामीबिया के खिलाफ पिछली सीरीज में रेस्ट दिया गया था, जबकि तेज गेंदबाज 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. Mon, 7 Sep 2026 18:35:59 +0530

  Videos
See all

Bigg Boss 20: BB 20 का धमाकेदार आगाज , 16 कंटेस्टेंट्स, 2 जीवनदान, TRP के टूटेंगे रिकॉर्ड | Salman #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:16+00:00

Suraksha Sabha Aaj Tak | AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर! Future Warfare पर Defense Experts की बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers