'उसके असली रंग जानती हूं...' सना मकबूल ने खोली माही विज की पोल! बिग बॉस 20 को लेकर कही ये बात
Bigg Boss 20 Mahhi Vij: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो चुका है, फैंस को इस शो का काफी लंबे से इंतजार था. कल इसके चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया. सभी कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री कर ली है. इस बार भी पहले की तरह यूनिक पर्सनैलिटी के कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया है. इसमें टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) का भी नाम शामिल हैं और उन्होंने आते ही घर में हंगामा मचाना शुरू कर दिया, वह कंटेस्टेंट्स के ऊपर हुकुम चलाती हुई नजर आईं. जहां एक तरफ उनके फैंस उनके गेम की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उनके बिहेवियर को सही नहीं मान रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) ने बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है. जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ है.
सना मकबूल ने खोली माही विज की पोल!
बिग बॉस 20 शुरू होने के बाद सना मकबूल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इस सीजन में एक परफेक्ट कंटेस्टेंट है, जिसकी वह असलियत जानती हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'खैर, वैसे तो मैं बिग बॉस या उसके कंटेस्टेंट्स पर कोई कमेंट नहीं करती, लेकिन इस सीज़न में एक कंटेस्टेंट परफेक्ट है. आप तो जानते ही होंगे. मुझे उसकी असलियत पता है, अब दुनिया को भी पता चल जाएगी. बहुत बढ़िया.'
सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर माही और मकबूल को लेकर चर्चा होना शुरू हो गई है. हालांकि, मकबूल ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, उनका ये निशाना माही विज पर ही माना जा रहा है. कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट के नीचे माही के नाम का जिक्र किया है. वहीं, जब लोगों ने उनसे साफ तौर पर उस कंटेस्टेंट का नाम पूछना चाह तो उन्होंने नहीं बताया. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि आप लोग उसका नाम जानते हैं. ये बात एकदम साफ है.
बिग बॉस को लेकर कही ये बात
सना मकबूल ने इसी पोस्ट में बिग बॉस को लेकर भी कहा. उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस और उसके कंटेस्टेंट्स को लेकर बात नहीं करेंगी. हालांकि, उन्होंने बातों-बातों में ही माही विज पर निशाना साध दिया. उनकी इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि उनके और माही के बीच आने वाले दिनों में बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल सकती है. बहरहाल, अब आने वाले दिनों में ही पता चल सकता है कि वह इस मुद्दे को आगे बढ़ाती हैं या नहीं.
Well welll well , i do not comment on Big boss or their contestants but this season has that perfect candidate . YKYK ???? . I know her true colours , the world will know them Now ???????? kudos ????????
— Sana Makbul (@SANAKHAN_93) September 7, 2026
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने आते ही घर वालों से लिए पंगे, तो कनिका मान ने मिली पावर का उठाया फायदा
माही विज ने घरवालों से लिए पंगे
दरअसल, बिग बॉस 20 से सामने आए प्रोमो में वह कंटेस्टेंस्ट्स को ऑर्डर देती हुई नजर आईं. वह अमन गांधी (Aman Gandhi) से कहती हैं, "मेरा सामान उठाने में मेरी मदद कर दो.' इस पर अमन कहते हैं कि पहले प्लीज बोलिए उसके बाद मैं आपकी मदद कर दूंगा. वहीं माही विज को ये जरा भी रास नहीं आता और वो गुस्से में बोलती हैं कि मैं क्यों प्लीज बोलूं. इसके बाद वह अरिश्फा खान को हुकुम देती हैं कि वह उनके चाय बनाकर लाएं, जिस पर अरिश्फा कहती हैं कि उन्हें चाय बनानी नहीं आती है. बता दें कि माही यह रवैया घरवाले को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में बढ़ा हंगामा हो सकता है.
बिग बॉस 20 के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम
'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहित खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल, तन्मय सिंह (स्काउट) का नाम शामिल है.
???? Tomorrow’s Promo - And on the very first day, Mahhi Vij’s behaviour starts irritating the contestants as she goes around ordering everyone! #BBTak #BiggBoss20 pic.twitter.com/Ee8o3VKYln
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 6, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, देश में 449 विशेष NDPS कोर्ट बनाने का आदेश
तमिलनाडु के कडयनल्लूर में मंदिर की जमीन पर कब्जे से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही विवादित 3.93 एकड़ जमीन से जुड़े बेदखली के आदेश बरकरार रहेंगे. मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने की.
विवाद की शुरुआत 1995 में हुई नीलामी से हुई थी. यह जमीन अरुल्मिगु अन्नामलैनाथर मंदिर की संपत्ति थी. नीलामी में आर. सुब्रमणियन सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति रहे थे. बाद में मद्रास हाईकोर्ट ने नीलामी की प्रक्रिया में गंभीर कानूनी खामियां पाईं. कोर्ट के मुताबिक जरूरी आपत्तियां नीलामी के बाद आमंत्रित की गई थीं और जमीन के मूल्यांकन पर भी सवाल उठे थे.
2004 में 13 लोगों को बेचा गया
इसके बाद जमीन कई लोगों के हाथों में चली गई. रिकॉर्ड के मुताबिक 2004 में इसे 13 लोगों को बेचा गया और आगे चलकर 100 से अधिक लोगों को भूखंड बेचे गए. इनमें कई लोगों ने मकान बनाए. विवादित जमीन पर एक मस्जिद और अरबी स्कूल भी संचालित होने लगा था.
83 लोगों को अतिक्रमणकारी बताया
मंदिर प्रशासन ने बाद में जमीन पर कब्जे को लेकर कार्रवाई शुरू की. रिपोर्ट के मुताबिक 83 लोगों को अतिक्रमणकारी बताया गया और उनके खिलाफ बेदखली के आदेश जारी किए गए. कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर किरायेदार के तौर पर रहने की सहमति भी जताई थी.
कानून के मुताबिक नहीं माना था
दिसंबर 2025 में मद्रास हाईकोर्ट ने नीलामी प्रक्रिया को कानून के मुताबिक नहीं माना था. हाईकोर्ट ने कहा था कि गलत तरीके से हुई जमीन की बिक्री से पैदा हुए निजी हितों की तुलना में मंदिर और देवता के हित को प्राथमिकता दी जाएगी.
अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही मंदिर की जमीन से जुड़े बेदखली संबंधी आदेश और आगे की कार्रवाई बरकरार रहेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







