Duleep Trophy Final: ईशान किशन 270, ईस्ट जोन 708 रन, साउथ जोन के लिए खतरे की घंटी
East zone vs South Zone Duleep Trophy Final: ईशान किशन की ऐतिहासिक 270 रन की पारी के बूते ईस्ट जोन ने अपने दलीप ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए साउथ जोन को बैकफुट पर धकेल दिया. दो दिन के खेल के बाद ईस्ट जोन की पारी 708 रन पर सिमटी. अब तीसरे दिन का खेल जब शुरू होगा तो साउथ जोन के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा भी शुरू होगी.
9 सितंबर को ऐपल इवेंट में नहीं आएगा I Phone 18, जानें किन मॉडल्स पर रहेगा फोकस
I Phone 18 Series: एपल 9 सितंबर को आयोजित होने वाले अपने सालाना मेगा इवेंट में एक बड़ा फैसला लेते हुए स्टैंडर्ड आईफोन 18 को लॉन्च नहीं करने जा रही है. इस बार कंपनी का पूरा ध्यान सिर्फ प्रीमियम डिवाइसेज पर रहेगा, जहां आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा.
मेमोरी चिप की महंगाई का बड़ा असर
बेस मॉडल को टालने के पीछे मुख्य वजह मेमोरी चिप्स की तेजी से बढ़ती कीमतें हैं. मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल में 256GB मेमोरी चिप के दाम लगभग 400 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं. इसके चलते आईफोन 18 प्रो का कुल मैन्युफैक्चरिंग खर्च पुराने मॉडल की तुलना में करीब 38 प्रतिशत बढ़ गया है. कंपोनेंट खर्च में मेमोरी की हिस्सेदारी जहां 2025 में 10 प्रतिशत थी, वहीं 2026 में यह बढ़कर 34 प्रतिशत हो चुकी है और 2027 तक इसके 40 प्रतिशत के पार जाने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसा - PG और हॉस्टल व्यवस्था पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, नियमों और निर्माण की जांच के निर्देश
प्रो मॉडल्स के खरीदार ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं, इसलिए कंपनी वहां इस दबाव को झेल सकती है. लेकिन बेस मॉडल में लागत बढ़ने का सीधा असर ग्राहकों की जेब या कंपनी के मार्जिन पर पड़ता, इसीलिए आईफोन 18 के लॉन्च को 2027 की शुरुआत तक के लिए खिसका दिया गया है. इससे दो स्टैंडर्ड आईफोन मॉडल्स के बीच करीब 18 महीने का गैप आ जाएगा, जो एपल के इतिहास का सबसे लंबा इंतजार होगा.
इवेंट में सीमित रहेंगे प्रोडक्ट्स
इवेंट के दौरान ध्यान न भटके, इसलिए एपल ने कई अन्य डिवाइसेज की लॉन्च टाइमलाइन में भी बदलाव किया है. आईफोन 18, आईफोन 18e और सेकेंड जनरेशन आईफोन एयर को अब 2027 के लिए तय किया गया है. वहीं नया आईपैड मिनी, अपडेटेड एपल टीवी और होमपॉड मिनी इस साल अक्टूबर या नवंबर के आसपास देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा M6 चिप वाले नए मैकबुक प्रो और आईमैक लाइनअप की एंट्री भी 2027 की शुरुआत में ही होगी.
नए सीईओ जॉन टर्नस का पहला कीनोट
यह इवेंट एपल के नेतृत्व में एक नए अध्याय की शुरुआत भी है. लंबे समय तक कंपनी की कमान संभालने वाले टिम कुक के 1 सितंबर को पद छोड़ने के बाद, हार्डवेयर इंजीनियरिंग के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस नए सीईओ के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. बतौर सीईओ टर्नस का यह पहला ऑफिशियल कीनोट भाषण होगा, जिस पर पूरी टेक दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: Explainer: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' ला रहे रणवीर सिंह, जानिए स्टारकास्ट से लेकर क्या है फिल्म की कहानी?
सीरी AI और नए सॉफ्टवेयर का रोलआउट
हार्डवेयर के अलावा इस इवेंट में 'सीरी AI बीटा' के पब्लिक रोलआउट की घोषणा भी की जा सकती है, जिसे WWDC 2026 में पहली बार पेश किया गया था. इवेंट के इनवाइट पोस्टर में दिया गया नियॉन ग्लो आर्टवर्क इसी नए सीरी AI का संकेत दे रहा है. कीनोट खत्म होने के तुरंत बाद कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स की रिलीज डेट्स का खुलासा करेगी, जिसमें iOS 27, iPadOS 27, macOS गोल्डन गेट, tvOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 शामिल हैं. आम तौर पर ये सभी सॉफ्टवेयर अपडेट्स इवेंट के एक सप्ताह के भीतर यूजर्स के लिए लाइव कर दिए जाते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






