Responsive Scrollable Menu

अन्ना हजारे की तबीयत पहले से काफी बेहतर, बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर गौतम भंसाली ने दिया अपडेट

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. गौतम भंसाली ने हॉस्पिटल में भर्ती सोशल एक्टिविस्ट अन्ना हजारे के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अन्ना हजारे की तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है। उनको बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किए लगभग 6 दिन हो गए हैं। ट्रीटमेंट को वह अच्छा रेस्पॉन्स कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छह दिन पहले जब अन्ना हजारे को अस्पताल लाया गया था, तब उनको वायरल बुखार, लूज मोशन था। किडनी में भी थोड़ा इंफेक्शन था। उनका क्रिएटिनिन लेवल भी काफी बढ़ गया था। इसके अतिरिक्त उनको यूरिन में भी इंफेक्शन था। इन सभी स्थितियों को देखते हुए उपयुक्त एंटीबायोटिक दिए गए, जिसके बाद उन्होंने काफी अच्छा रेस्पॉन्स किया।

डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि बीच में उनको ऑक्सीजन की भी जरूरत हो गई थी, लेकिन फिलहाल उनमें अच्छा सुधार है। वह सामान्य कमरे में हैं और खाना-पीना भी खा रहे हैं। यूरिन भी अच्छी मात्रा में आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र लगभग 91 वर्ष है। इस उम्र में शरीर की इम्युनिटी बहुत ज्यादा काम नहीं करती। इस उम्र में शरीर के कई ऑर्गन को रेस्पॉन्स करने में समय लगता है। इसलिए उनको पूर्ण रूप से रिकवर करने में थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने के बारे में कहना थोड़ा मुश्किल है। अच्छी बात यह है कि उनको पिछले दो दिनों से बुखार नहीं आ रहा है। यूरिन भी अच्छी मात्रा में आ रहा है और किडनी का जो क्रिएटिनिन लेवल है, वह भी कम हुआ है। वह बहुत अच्छे से बात कर रहे हैं। अपनी बहुत सारी बातें हमारे साथ शेयर कर रहे हैं। वह बाथरूम भी खुद जा रहे हैं।

डॉक्टर ने बताया कि अन्ना हजारे के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हमें कॉल करके उनकी तबीयत के बारे में पूछताछ करते हैं। एक दिन वह खुद भी अस्पताल आकर उनसे मिले थे। इसी के साथ सीएम ने हमसे भी उनके स्वास्थ्य को लेकर और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की थी।

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे की तबीयत को लेकर घबराने की बात नहीं है, लेकिन वह 91 वर्ष के हैं, इसलिए हमें उनको लेकर सावधान रहना पड़ता है। उनकी रिकवरी हमारे लिए काफी संतोषजनक है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

8th Pay Commission: 31 दिसंबर को रिटायर हुए कर्मचारियों को मिलेगा लाभ? डेढ़ लाख लोगों को है रिस्क!

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं, मगर इसके साथ ही 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की भी नई चिंता सामने आ रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ एक दिन के अंतर की वजह से इन कर्मचारियों को वेतन आयोग के संभावित लाभ से वंचित रहना पड़ेगा? दरअसल, अगर 1 जनवरी 2026 को 8वें वेतन आयोग की कट ऑफ डेट माना जाता है, तो 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हुए कर्मचारी और 1 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाले कर्मचारी की स्थिति अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में 31 दिसंबर को रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन पुराने वेतनमान के आधार पर तय होने की आशंका जताई जा रही है.

आठवें वेतन आयोग के दायरे में रहने की मांग तेज

कर्मचारी संगठनों की तरफ से मांग की जा रही है कि 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हुए कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाएगा. इस अनुमान के मुताबिक, हर वर्ष करीब डेढ़ से 2 लाख केंद्रीय कर्मचारी सेवानिवृत्त होते हैं, इसलिए यह मुद्दा बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवारों से जुड़ा है. फिलहाल, इस मामले में अंतिम फैसला केंद्र सरकार और आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद ही स्पष्ट होगा. 

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों की आ गई मौज, HRA में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी

Continue reading on the app

  Sports

Sher-E-Punjab T20 League: गिल की फिफ्टी पर भारी पड़ी अभिषेक की तूफानी पारी, अनजान बल्लेबाज ने शुभमन की टीम से छीनी जीत

amritsar soormas beat Fazilka Falcons: मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के 67 रन की मदद से फाजिल्का फाल्कन्स ने 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए अमृतसर सूरमास ने 19.3 ओवर में 4 विकेट रहते 195 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. इस जीत से अमृतसर सूरमास को दो अंक जरूर मिले, लेकिन टीम अभी भी अंकतालिका में सबसे नीचे हैं, क्योंकि उसकी यह सिर्फ दूसरी ही जीत है और उसके कुल चार ही अंक हैं. Mon, 7 Sep 2026 23:10:47 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव पर बीजेपी का मास्टर प्लान | UP Politics | BJP | PDA | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:15:17+00:00

Kangana Ranaut का सुक्खू सरकार पर हमला, Congress को बताया ‘ऋण अर्थव्यवस्था' #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers