8th Pay Commission: 31 दिसंबर को रिटायर हुए कर्मचारियों को मिलेगा लाभ? डेढ़ लाख लोगों को है रिस्क!
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं, मगर इसके साथ ही 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की भी नई चिंता सामने आ रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ एक दिन के अंतर की वजह से इन कर्मचारियों को वेतन आयोग के संभावित लाभ से वंचित रहना पड़ेगा? दरअसल, अगर 1 जनवरी 2026 को 8वें वेतन आयोग की कट ऑफ डेट माना जाता है, तो 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हुए कर्मचारी और 1 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाले कर्मचारी की स्थिति अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में 31 दिसंबर को रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन पुराने वेतनमान के आधार पर तय होने की आशंका जताई जा रही है.
आठवें वेतन आयोग के दायरे में रहने की मांग तेज
कर्मचारी संगठनों की तरफ से मांग की जा रही है कि 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हुए कर्मचारियों को भी 8वें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाएगा. इस अनुमान के मुताबिक, हर वर्ष करीब डेढ़ से 2 लाख केंद्रीय कर्मचारी सेवानिवृत्त होते हैं, इसलिए यह मुद्दा बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवारों से जुड़ा है. फिलहाल, इस मामले में अंतिम फैसला केंद्र सरकार और आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद ही स्पष्ट होगा.
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों की आ गई मौज, HRA में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी
बागेश्वर से 11 KM दूर छिपा है पहाड़ों का ये खूबसूरत ठिकाना, जहां से दिखते हैं नंदा देवी-पंचचूली के शानदार नजारे
Must Visit Places in Bageshwar: अगर आप भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से हटकर पहाड़ों में ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां चारों तरफ हरियाली, शांत माहौल और हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा देखने को मिले, तो बागेश्वर के जौलकांडे और बोरगांव आपका अगला डेस्टिनेशन बन सकते हैं. साफ मौसम में यहां से नंदा देवी, पंचचूली और त्रिशूल पर्वत श्रृंखलाओं के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं, वहीं चीड़ के जंगलों और पहाड़ी ढलानों के बीच बर्ड वॉचिंग का भी अलग अनुभव मिल सकता है. खास बात यह है कि यहां कैंपिंग और इको-टूरिज्म की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






