Responsive Scrollable Menu

सहारनपुर मस्जिद विवाद: अखिलेश यादव का 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रोका गया, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) के कई नेताओं को उनके प्रस्तावित सहारनपुर दौरे से ठीक पहले हाउस अरेस्ट (नज़रबंद) कर लिया गया है. यह पूरा विवाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक मस्जिद से जुड़ा है, जिसे हाल ही में अदालत के आदेश के बाद ढहा दिया गया था. मस्जिद परिसर में एक कुआं निकलने के बाद यह मामला और भी ज्यादा गरमा गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर 23 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया गया था. इस दल को सहारनपुर पहुंचकर मौके का मुआयना करना था और मंडलायुक्त से मुलाकात कर मस्जिद विध्वंस के मामले में जवाब मांगना था. लेकिन, किसी भी तरह की अशांति की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए. इकरा हसन, आशु मलिक और पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान समेत कई प्रमुख नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया गया. प्रशासन की यह कार्रवाई केवल सहारनपुर तक ही सीमित नहीं रही. मुजफ्फरनगर, शामली और कैराना जैसे आस-पास के जिलों में भी सपा नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रोक दिया गया, ताकि वे विवादित स्थल की ओर न बढ़ सकें. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सहारनपुर को छावनी में तब्दील कर दिया है. 

Continue reading on the app

अन्ना हजारे की तबीयत पहले से काफी बेहतर, बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर गौतम भंसाली ने दिया अपडेट

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. गौतम भंसाली ने हॉस्पिटल में भर्ती सोशल एक्टिविस्ट अन्ना हजारे के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अन्ना हजारे की तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है। उनको बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किए लगभग 6 दिन हो गए हैं। ट्रीटमेंट को वह अच्छा रेस्पॉन्स कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छह दिन पहले जब अन्ना हजारे को अस्पताल लाया गया था, तब उनको वायरल बुखार, लूज मोशन था। किडनी में भी थोड़ा इंफेक्शन था। उनका क्रिएटिनिन लेवल भी काफी बढ़ गया था। इसके अतिरिक्त उनको यूरिन में भी इंफेक्शन था। इन सभी स्थितियों को देखते हुए उपयुक्त एंटीबायोटिक दिए गए, जिसके बाद उन्होंने काफी अच्छा रेस्पॉन्स किया।

डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि बीच में उनको ऑक्सीजन की भी जरूरत हो गई थी, लेकिन फिलहाल उनमें अच्छा सुधार है। वह सामान्य कमरे में हैं और खाना-पीना भी खा रहे हैं। यूरिन भी अच्छी मात्रा में आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र लगभग 91 वर्ष है। इस उम्र में शरीर की इम्युनिटी बहुत ज्यादा काम नहीं करती। इस उम्र में शरीर के कई ऑर्गन को रेस्पॉन्स करने में समय लगता है। इसलिए उनको पूर्ण रूप से रिकवर करने में थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने के बारे में कहना थोड़ा मुश्किल है। अच्छी बात यह है कि उनको पिछले दो दिनों से बुखार नहीं आ रहा है। यूरिन भी अच्छी मात्रा में आ रहा है और किडनी का जो क्रिएटिनिन लेवल है, वह भी कम हुआ है। वह बहुत अच्छे से बात कर रहे हैं। अपनी बहुत सारी बातें हमारे साथ शेयर कर रहे हैं। वह बाथरूम भी खुद जा रहे हैं।

डॉक्टर ने बताया कि अन्ना हजारे के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हमें कॉल करके उनकी तबीयत के बारे में पूछताछ करते हैं। एक दिन वह खुद भी अस्पताल आकर उनसे मिले थे। इसी के साथ सीएम ने हमसे भी उनके स्वास्थ्य को लेकर और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की थी।

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे की तबीयत को लेकर घबराने की बात नहीं है, लेकिन वह 91 वर्ष के हैं, इसलिए हमें उनको लेकर सावधान रहना पड़ता है। उनकी रिकवरी हमारे लिए काफी संतोषजनक है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: 'इस बार ऐसा नहीं होगा', न्यूजीलैंड में रोहित-विराट को 'खामोश' रखने का प्लान, कीवी कप्तान का ओपन चैलेंज

Mitchell santner challenge to rohit virat: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का कहना है कि वह जानते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड में पहले काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, भारत के आगामी दौरे को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है. सैंटनर को उम्मीद है कि जब दोनों दिग्गज इस साल के अंत में न्यूजीलैंड में होंगे, तो इस बार वहां की पिच और परिस्थितियां उनके लिए उतनी अनुकूल नहीं होंगी. Mon, 7 Sep 2026 22:11:51 +0530

  Videos
See all

Satya Niketan Building Collapse: PG में रहने वाले बच्चों के Parents जरूर देखें ये Video! | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:09:06+00:00

मलबे में दबे बच्चों का जिम्मेदार कौन ? Delhi Building Collapsed | Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:13:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers