Responsive Scrollable Menu

'मलाइका अरोड़ा 19 साल छोटे हीरा कारोबारी संग बसाएंगी घर?', अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप पर हुआ बड़ा खुलासा

Malaika Arora Harsh Mehta Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर खबरों में रहती हैं. कभी वह अपनी फिटनेस और ड्रेस की वजह से चर्चा में आती हैं तो कभी अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई दिखती हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद उनका नाम कई सालों तक एक्टर अर्जुन कपूर संग जुड़ा था. उनकी जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिलता था. लेकिन शादी से पहले दोनों का रिश्ता टूट गया. अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि वह डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता (Harshad Mehta) को डेट कर रही हैं.आइए जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है और उनका अर्जुन संग ब्रेकअप क्यों हुआ था. 

मलाइका का अर्जुन संग रिश्ता खत्म होने से पहले उड़ने लगे थे रूमर्स

हाल ही में हिंदी रश से बातचीत में विक्की लालवानी ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने यह भी बताया कि मलाइका अर्जुन से शादी करना चाहती थीं. उन्होंने कहा, 'मलाइका और अर्जुन का रिश्ता ऑफिशियली खत्म होने से करीब 8-10 महीने पहले से ही उनका रिश्ता टूटने के रूमर्स आ रहे थे.'

मलाइका से अर्जुन नहीं करना चाहते थे शादी

उन्होंने आगे खुलासा किया कि मलाइका और अर्जुन के बीच शादी की वजह से दरार आई थी क्योंकि मलाइका शादी करना चाहती थी लेकिन अर्जुन तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा, 'मुझे मेरे सूत्रों से पता चला था कि दोनों के बीच दरार शादी को लेकर आई थी. मलाइका शादी करना चाहती थीं, लेकिन अर्जुन तैयार नहीं थे या फिर वो शादी नहीं करना चाहते थे. लेकिन उस वक्त मलाइका को शादी करनी थी. इसी वजह से दोनों के बीच खटास आई. मुझे लगता है कि दोनों के ब्रेकअप की यही वजह थी.' 

दोनों एक दूसरे से करते थे प्यार

विक्की का कहना है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन उनके रिश्तें की हैप्पी एंडिंग नहीं हुई. उन्होंने आगे कहा, 'दोनों काफी ज्यादा एक दूसरे के प्यार में थे. मुझे लगता है कि अर्जुन अभी भी मलाइका से प्यार करते होंगे. उनका प्यार कोई टाइमपास नहीं था, बल्कि दोनों का रिश्ता काफी सच्चा और गहरा था. लंबे समय तक दोनों साथ थे. मलाइका उस समय अर्जुन को काफी ज्यादा पसंद करती थीं. मुझे यकीन है कि वो अभी भी उन्हें पसंद करती होंगी. लेकिन कई चीजों की हैप्पी एंडिंग नहीं होती.

'मलाइका अरोड़ा 19 साल छोटे हीरा कारोबारी संग बसाएंगी घर?'

कुछ टाइम से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मलाइका को फिर से पार्टनर मिल गया है. एक्ट्रेस हीरा कारोबारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. ऐसे में एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि वह अपने से 19 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ घर बसाएंगी या नहीं. दरअसल, उनकी शादी को लेकर रूमर्स इसलिए उड़ रहे हैं क्योंकि वह अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन कपूर से शादी करना चाहती थीं. 

इस पर विक्की ने कहा- 'अभी सुनने में आता है कि मलाइका बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग रिश्ते में हैं. लेकिन मैं इसे लेकर श्योर नहीं हूं. इंडस्ट्री में कहने वाले लोग कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता कपल हैं.

कौन हैं हर्ष मेहता?

बता दें कि हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं और उनकी उम्र 33 साल है. हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करोड़ों में बताई जाती है. वहीं, दूसरी और मलाइका 52 साल की हैं. हर्ष उम्र में मलाइका से 19 साल छोटे हैं. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.' आपको बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर ऑफिशियली कोई कंफर्मेशन नहीं है. इस तरह के दावे सोशल मीडिया और अलग-अलग इंटरव्यू में किए जा रहे थे.

Continue reading on the app

दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, तो हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों की बारिश, जानिए कितनी है प्राइज मनी?

Duleep Trophy 2026 Prize Money: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. जहां, ईस्ट जोन के बल्लेबाजों की ओर से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. अब सवाल उठता है कि दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. आइए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में बताते हैं...

दलीप ट्रॉफी 2026 में आमने-सामने हैं ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईशान किशन की ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम के बीच खेला जा रहा है. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सभी का फोकस है, क्योंकि 15 साल की उम्र में ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़ने की काबिलियत रखता है. वहीं, ईशान किशन, तिलक वर्मा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी एक्शन में नजर आएंगे. बता दें, ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. (खबर लिखे जाने तक) ईस्ट जोन का स्कोर 246/4 हो गया है.

कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

बीसीसीआई अपने घरेलू इवेंट्स में जीतने वाली टीमों को प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम देता है. ऐसे में अभी जारी दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में 1 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि रनरअप टीम पर भी पैसों की बारिश होगी और उसे भी 50 लाख रुपये मिलेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम जीतती है और एक करोड़ रुपये ईनाम अपने नाम करती है और किस टीम के नाम 50 लाख रुपये होंगे.

साउथ जोन और ईस्ट जोन ने कितनी बार जीती हैं दलीप ट्रॉफी?

साउथ जोन की टीम ने अब तक दलीप ट्रॉफी के इतिहास में 14 बार विजेता (2 बार संयुक्त विजेता सहित) ट्रॉफी जीती है. वहीं, 25 बार फाइनल तक का सफर तय किया है. ईस्ट जोन की टीम की बात करें, तो इस टीम ने 2 बार विजेता (2011-12 और 2012-13 सीजन में) ट्रॉफी उठाई है और 7 बार फाइनल खेला.

ऐसी हैं दोनों टीमें

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जयसवाल

साउथ जोन की टीम: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, वैधवथ कावरप्पा, एमडी निधिश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना

ये भी पढ़ें: इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-'अरे संडे से पहले ही निपटा दिया'

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: हम तो डूबेंगे स्पॉन्सर को भी ले डूबेंगे, पाकिस्तान के गिरते ग्राफ से प्रायोजक घबराए, खतरे में एशिया कप का अस्तित्व

दुबई में शनिवार को जो हुआ, अगर उसे पैमाना माना जाए तो भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला एकतरफा है. ऐसे मैच को आखिर कितने समय तक बेचा जा सकता है? दर्शक कब तक इस कहानी पर भरोसा करेंगे? आखिर कब तक वे उस झूठी हाइप का हिस्सा बनते रहेंगे, जो अब हकीकत से कोसों दूर है? अब तो भारतीय फैंस को डर है कि पाकिस्तान को जीत तो मिल नहीं रहीं तो इस बार नकवी महिलाओं वाली ट्रॉफी लेकर गायब ना हो जाए. Mon, 7 Sep 2026 13:15:43 +0530

  Videos
See all

LIVE: Amit Shah ने Goa में 28वीं पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:47:23+00:00

Sachin Vaze: सचिन वाजे ने केस में गवाह बनने की जताई इच्छा | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:45:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers