बनारस जैसा नाश्ता घर पर बनाएं, आलू की खस्ता कचौड़ी के साथ तैयार करें मसालेदार चना-आलू की सब्जी, जानें आसान रेसिपी
Aloo Kachori Chana Aloo Sabzi Recipe: बनारस की खस्ता कचौड़ी और चना-आलू की मसालेदार सब्जी का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. घर पर भी कुछ आसान मसालों की मदद से इसका स्वाद तैयार किया जा सकता है. कचौड़ी के अंदर मसालेदार आलू की स्टफिंग भरी जाती है और इसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक तला जाता है. साथ में काले चने, आलू और टमाटर से गाढ़ी और चटपटी सब्जी तैयार की जाती है. साबुत धनिया, जीरा, अजवाइन और सौंफ से तैयार दरदरा मसाला इसके स्वाद को खास बनाता है. हरी और इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम कचौड़ी-सब्जी को नाश्ते में परोसा जा सकता है.
आगरा में यहां मिलते हैं क्रीमी पनीर-कॉर्न के तंदूरी मोमोज, एक बार खाया तो स्वाद रहेगा याद, जानिए लोकेशन
मोमोज तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन क्या आपने तंदूरी अफगानी पनीर-कॉर्न मोमोज का स्वाद चखा है? आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में यह खास डिश युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. पनीर और कॉर्न की क्रीमी फिलिंग में बटर-क्रीम का स्वाद और ऊपर से तंदूर की खुशबू इसे मोमोज लवर्स के लिए खास बना रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
