Responsive Scrollable Menu

Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब

नयी दिल्ली, छह सितंबर साल के नौवें महीने का छठा दिन देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है, जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने छह सितंबर को मुंहतोड़ जवाब दिया था। ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कूट नाम था, जो भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करने के लिए किया गया था। सफल होने पर, पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन उसके लिए यह अभियान एक बड़ी विफलता साबित हुआ।

इसके जवाब में छह सितंबर 1965 को भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। अंतत: युद्ध छिड़ा और उसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। देश-दुनिया के इतिहास में छह सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1522 : समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया स्‍पेन लौटा।

1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए। 1889 : शरत चंद्र बोस का जन्म। 1901 : अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैक्किनले को न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने गोली मारी।

आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। 1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्‍म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ। 1965 : पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

1970 : ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन’ ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाई अड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की।

1972 : हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज एवं प्रसिद्ध सरोद वादक उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन। 1990 : संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक। 1991 : रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से पुकारे जाने के बाद उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।

1997 : एक हफ़्ते तक शोक मनाने के बाद ब्रिटेन और दुनिया ने वेल्स की राजकुमारी डायना को अंतिम विदाई दी। 2008 : भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी। 2018 : उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया और इससे जुड़े ब्रिटिशकाल के कानून को समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया।

2020 : संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन। भारती ने केरल भूमि सुधार कानून को चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिया। 2024: नेपाल ने सोशल मीडिया ऐप ‘टिकटॉक’ पर लगाया गया प्रतिबंध कुछ शर्तो के साथ हटाया।

2025: इजराइल ने गाजा के निवासियों से शहर खाली करने को कहा।

Continue reading on the app

Telangana Assembly का Monsoon Session सोमवार से, Congress और BRS में तीखी बहस के आसार

हैदराबाद, छह सितंबर तेलंगाना विधानसभा का सोमवार से शुरू हो रहा मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं तथा भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

उन्होंने बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर दिसंबर 2023 में सत्ता गंवाने के बाद से विधानसभा और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने का आरोप लगाया। रेड्डी ने केसीआर को चुनौती दी कि वह सदन में आकर कांग्रेस सरकार के 1,000 दिनों और बीआरएस के 10 साल के शासन पर बहस करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केसीआर से विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए हैं।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने और किसानों, छात्रों, बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों की समस्याएं बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीआरएस छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति, छात्रों के लिए पांच लाख रुपये के ‘भरोसा’ कार्ड तथा छात्राओं को ‘स्कूटी’ देने के वादों जैसे लंबित मुद्दे उठाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजीकरण अधिनियम की धारा 22ए के तहत बड़े पैमाने पर जमीन को प्रतिबंधित सूची में शामिल किए जाने समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जुलाई में कहा था कि राज्य सरकार विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करेगी जिसके तहत लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

चीन मास्टर्स में खिताबी जीत से एशियाई खेलों से पहले आत्मविश्वास बढ़ा, सात्विक-चिराग ने दिया बयान

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीन मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद दोनों ने कहा कि इससे आगामी एशियाई खेलों से पहले उनका मनोबल काफी बढ़ा है। Sun, 06 Sep 2026 20:39:33 +0530

  Videos
See all

AAPKA RAJYA: बेतिया में 1.07 करोड़ की सड़क-नाला योजना शुरू! जलजमाव व जाम से मिलेगी बड़ी राहत | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:45:22+00:00

PM Modi: कल मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे पीएम #shorts #ytshorts #hindinews #todaynews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:43:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers