Responsive Scrollable Menu

Hanuman Ansh: कंगना रनौत को बेहद पसंद आई 'हनुमान अंश', नीम करोली बाबा की कहानी देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Kangana Praises Hanuman Ansh: आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही है। ये स्पिरिचुअल-ड्रामा फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसमें अबतक 50 करोड़ की कमाी कर ली है। इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर तारीफ की है।

कंगना बोलीं- ‘ये फिल्म नहीं, सत्संग है’
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कंगना ने इसे सामान्य फिल्म से अलग आध्यात्मिक अनुभव बताया। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- “हनुमान अंश” सिर्फ कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक सत्संग है। इसमें उन लोगों की छोटी-छोटी कहानियों को बहुत खूबसूरती से पिरोया गया है, जिन्होंने नीम करौली बाबा का प्रत्यक्ष अनुभव किया था। अपनी थेरेपी छोड़कर इसे ज़रूर देखें।"

Kangana Ranaut (Instagram story)

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ में शोबिनाव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन, विचारों और उनसे जुड़े आध्यात्मिक अनुभवों से प्रेरित है।

कहानी एक ऐसे छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को खोने के बाद गहरे दुख में चला जाता है। मां से दोबारा जुड़ने की इच्छा उसे ईश्वर की तलाश की ओर ले जाती है। इसी सफर के दौरान उसे आस्था, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के अर्थ को समझने का मौका मिलता है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले धीमी रही रफ्तार
‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत मजबूत नहीं रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये का कारोबार किया। शुरुआती दो हफ्तों में भी कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला।

दो सप्ताह के बाद फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 1.48 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म की किस्मत अचानक बदलती नजर आई। 25वें दिन तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 45.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन लगभग 53.43 करोड़ रुपये बताया गया।

कौन थे नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा को भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संतों में गिना जाता है। वे भगवान हनुमान के भक्त थे और उनके अनुयायी उन्हें प्यार से महाराज-जी कहकर संबोधित करते थे।

उनका मूल नाम आम तौर पर लक्ष्मण नारायण शर्मा बताया जाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में करीब 1900 के आसपास हुआ था। 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उनका निधन हुआ।

नीम करोली बाबा से जुड़े कई किस्से उनके भक्तों के बीच आज भी प्रचलित हैं। इन कथाओं में चमत्कार और असाधारण घटनाओं का भी जिक्र मिलता है।

Continue reading on the app

Sudhir Dalvi: साईं बाबा एक्टर के इलाज के लिए रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, कार्तिक ने की मदद, चुकाया लाखों का मेडिकल बिल

Sudhir Dalvi Health: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में साईं बाबा के किरदार से खास पहचान बनाने वाले अभिनेता सुधीर दलवी बीते साल गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर चुके हैं। अक्टूबर 2025 में उन्हें सेप्सिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण इतना गंभीर था कि उनकी हालत को जानलेवा बताया गया और उन्हें लंबे समय तक इलाज के लिए अस्पताल में रहना पड़ा।

इस मुश्किल दौर में इलाज का बढ़ता खर्च उनके परिवार के लिए बड़ी चिंता बन गया था। हालांकि, जब इंडस्ट्री में सुधीर दलवी की आर्थिक स्थिति और मेडिकल बिलों की जानकारी पहुंची तो कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सुधीर की पत्नी सुहास दलवी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने परिवार की आर्थिक मदद की।

अस्पताल से घर लौटे सुधीर दलवी
सुधीर दलवी अब अस्पताल से घर वापस आ चुके हैं और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उनकी पत्नी ने 'बॉलीस्पाइस' से बातचीत में बताया कि अभिनेता अभी भी चलने के लिए वॉकर का सहारा लेते हैं। बीमारी के बाद उनकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है, लेकिन घर लौटने की खुशी उनके लिए सबसे बड़ी बात है।

sudhir dalvi

सुहास दलवी ने बताया कि अस्पताल में लंबे समय तक रहना न केवल आर्थिक रूप से मुश्किल था, बल्कि मरीज के लिए अस्पताल का माहौल भी काफी तनावपूर्ण और डरावना हो सकता है। घर लौटने के बाद परिवार को कुछ राहत मिली है।

जब मेडिकल बिल चुकाना मुश्किल हुआ, तब इंडस्ट्री ने बढ़ाया मदद का हाथ
सुधीर दलवी की पत्नी के अनुसार, जब यह खबर सामने आई कि परिवार के लिए अस्पताल के लगातार बढ़ते बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है, तब फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने आर्थिक सहायता की।

उन्होंने आगे बताया कि कई बॉलीवुड एक्टर उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा, "जब यह खबर फैली कि हम अस्पताल का बिल नहीं भर पा रहे हैं, तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग आर्थिक मदद के लिए आगे आए। मुझे तुरंत सभी के नाम याद नहीं आ रहे हैं, लेकिन कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार मदद करने वालों में सबसे पहले थे। फिल्म इंडस्ट्री और उसके बाहर से भी बहुत से लोग मदद के लिए आए। मेरे पति साईं बाबा का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए बहुत सारे साईं भक्त भी मदद के लिए आगे आए। कौन कहता है कि लोग पत्थर दिल हो गए हैं? मेरे पति की बीमारी के दौरान लोगों का प्यार और दरियादिली वाकई दिल को छू लेने वाली थी।"

करीब 10 लाख रुपये तक पहुंचा इलाज का खर्च
रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2025 में गंभीर संक्रमण के बाद सुधीर दलवी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण का असर उनके जोड़ों और चलने-फिरने की क्षमता पर भी पड़ा, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक ICU में रहना पड़ा।

इलाज का खर्च करीब 10 लाख रुपये तक पहुंच गया था और आगे यह राशि 15 लाख रुपये से अधिक होने की आशंका जताई गई थी। दिसंबर 2025 में श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से भी सुधीर दलवी के इलाज के लिए कथित तौर पर 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

फिलहाल सुधीर दलवी घर पर हैं और रिकवरी कर रहे हैं। गंभीर बीमारी के बाद उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और परिवार इस मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा है।

Continue reading on the app

  Sports

South Africa ODI Squad: साउथ अफ्रीका ने किसे टीम से निकाल दिया जिसके बाद ‘बवाल’ हो गया?

साउथ अफ्रीका को आने वाली 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करनी है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए ही चुने गए स्क्वॉड को लेकर बवाल हो रहा है. Mon, 07 Sep 2026 18:14:25 +0530

  Videos
See all

Dangal With Sahil Joshi : सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर सांप्रदायिक साजिश क्यों है? | Saharanpur | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T12:44:11+00:00

Delhi:सत्य निकेतन हादसे के बाद सबसे पहले कौन पहुंचा? #aajtak #shorts #delhibuildingcollapse #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T12:43:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers