Sudhir Dalvi: साईं बाबा एक्टर के इलाज के लिए रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, कार्तिक ने की मदद, चुकाया लाखों का मेडिकल बिल
Sudhir Dalvi Health: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में साईं बाबा के किरदार से खास पहचान बनाने वाले अभिनेता सुधीर दलवी बीते साल गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर चुके हैं। अक्टूबर 2025 में उन्हें सेप्सिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण इतना गंभीर था कि उनकी हालत को जानलेवा बताया गया और उन्हें लंबे समय तक इलाज के लिए अस्पताल में रहना पड़ा।
इस मुश्किल दौर में इलाज का बढ़ता खर्च उनके परिवार के लिए बड़ी चिंता बन गया था। हालांकि, जब इंडस्ट्री में सुधीर दलवी की आर्थिक स्थिति और मेडिकल बिलों की जानकारी पहुंची तो कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सुधीर की पत्नी सुहास दलवी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने परिवार की आर्थिक मदद की।
अस्पताल से घर लौटे सुधीर दलवी
सुधीर दलवी अब अस्पताल से घर वापस आ चुके हैं और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उनकी पत्नी ने 'बॉलीस्पाइस' से बातचीत में बताया कि अभिनेता अभी भी चलने के लिए वॉकर का सहारा लेते हैं। बीमारी के बाद उनकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है, लेकिन घर लौटने की खुशी उनके लिए सबसे बड़ी बात है।
सुहास दलवी ने बताया कि अस्पताल में लंबे समय तक रहना न केवल आर्थिक रूप से मुश्किल था, बल्कि मरीज के लिए अस्पताल का माहौल भी काफी तनावपूर्ण और डरावना हो सकता है। घर लौटने के बाद परिवार को कुछ राहत मिली है।
जब मेडिकल बिल चुकाना मुश्किल हुआ, तब इंडस्ट्री ने बढ़ाया मदद का हाथ
सुधीर दलवी की पत्नी के अनुसार, जब यह खबर सामने आई कि परिवार के लिए अस्पताल के लगातार बढ़ते बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है, तब फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने आर्थिक सहायता की।
उन्होंने आगे बताया कि कई बॉलीवुड एक्टर उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा, "जब यह खबर फैली कि हम अस्पताल का बिल नहीं भर पा रहे हैं, तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग आर्थिक मदद के लिए आगे आए। मुझे तुरंत सभी के नाम याद नहीं आ रहे हैं, लेकिन कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार मदद करने वालों में सबसे पहले थे। फिल्म इंडस्ट्री और उसके बाहर से भी बहुत से लोग मदद के लिए आए। मेरे पति साईं बाबा का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए बहुत सारे साईं भक्त भी मदद के लिए आगे आए। कौन कहता है कि लोग पत्थर दिल हो गए हैं? मेरे पति की बीमारी के दौरान लोगों का प्यार और दरियादिली वाकई दिल को छू लेने वाली थी।"
करीब 10 लाख रुपये तक पहुंचा इलाज का खर्च
रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2025 में गंभीर संक्रमण के बाद सुधीर दलवी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण का असर उनके जोड़ों और चलने-फिरने की क्षमता पर भी पड़ा, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक ICU में रहना पड़ा।
इलाज का खर्च करीब 10 लाख रुपये तक पहुंच गया था और आगे यह राशि 15 लाख रुपये से अधिक होने की आशंका जताई गई थी। दिसंबर 2025 में श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से भी सुधीर दलवी के इलाज के लिए कथित तौर पर 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
फिलहाल सुधीर दलवी घर पर हैं और रिकवरी कर रहे हैं। गंभीर बीमारी के बाद उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और परिवार इस मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा है।
'पद्मावत' के जौहर बयान पर स्वरा भास्कर की सफाई: बोलीं- 'मैंने किसी सती को कायर नहीं कहा'; जानिए क्या है पूरा मामला
Swara Bhasker Jauhar Comment: अभिनेत्री स्वरा भास्कर हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत (2018) के जौहर सीन पर बयान देकर विवादों में घिरीं स्वरा ने अब वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है।
स्वरा भास्कर ने दी सफाई
अभिनेत्री का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उनके शब्दों का गलत अनुवाद करके उन्हें विवादित रूप दिया गया। स्वरा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा कर लोगों से उनका पूरा बयान सुनने को कहा।
स्वरा अपने वीडियो में कहती हैं- "मेरा वीडियो वायरल हो गया है- इसका गलत और भ्रामक अनुवाद किया जा रहा है! मैंने बिलकुल भी यह नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी। यह शर्मनाक है कि मीडिया चैनल और लोग बार-बार झूठे आरोप लगाकर लोगों को भड़का रहे हैं। अगर आप गाली-गलौज करना चाहते हैं, तो करें—लेकिन मेरे वास्तविक बयान के आधार पर करें! सुनें और शेयर करें। बलात्कार के बाद भी महिलाओं को जीने का अधिकार है।"
मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी । शर्मनाक है कि @ndtvindia और अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं ।
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
गाली देनी है तो दो- पर… pic.twitter.com/TR8sy5gRCr
क्या था स्वरा का ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन पर बयान
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब स्वरा दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘Woman, Life, Freedom’ चर्चा में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘पद्मावत’ के क्लाइमैक्स का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि फिल्म के क्लाइमेक्स ने उन्हें परेशान कर दिया और सवाल उठाया कि इससे यौन हिंसा से बची महिलाओं पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मैं यह फिल्म देख रही थी- वो 800 औरतें जो जौहर कर रही थीं... और मैंने सोचा कि अगर मैं... भगवान न करे अगर मैं रेप सर्वाइवर होती, तो यह फ़िल्म मुझे क्या बता रही है? मुझे लगता कि मैं कायर हूं क्योंकि मैंने अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए खुदकुशी नहीं की। क्या आप हमारे जैसे समाज में यही बताना चाहते हैं, जहां मुझे लगता है कि रेप की महामारी फैली हुई है?"
स्वरा ने कहा कि उन्हें इस बात से परेशानी है कि किसी महिला की ज़िंदगी को उसकी यौन पवित्रता से जोड़ा जा सकता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "क्या हम सर्वाइवर्स से यही कहना चाहते हैं कि आप जीने के लायक नहीं थीं? कि अगर आप सच में सम्मानजनक और बहादुर महिलाएं होतीं, तो आपने खुदकुशी कर ली होती? क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप किसी महिला की ज़िंदगी का अंत है?"
एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उनकी जबरदस्त आलोचना हुई। कई लोगों ने उनकी सोच और विचार बुद्धि को लेकर ट्रोलिंग की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







