Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने छात्रों के बढ़ते Screen Time पर जताई चिंता, देश-दुनिया की बड़ी खबरें

नयी दिल्ली, पांच सितंबर की विभिन्न फाइल से शनिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि8 शिक्षक दिवस लीड मोदी छात्रों में नशे की लत और अधिक ‘स्क्रीन टाइम’ को लेकर सतर्क रहें शिक्षक : मोदी नयी दिल्ली, पांच सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों में नशे की लत को लेकर सतर्क रहने और खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के जरिए बच्चों का ‘स्क्रीन टाइम’ (मोबाइल फोन और अन्य स्क्रीन पर बिताया जाने वाला समय) कम करने में मदद करने की अपील की है।

दि7 राहुल शिक्षक देश की शिक्षा व्यवस्था खड़े कर रही है गंभीर सवाल: राहुल नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में देश की शिक्षा व्यवस्था कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है और अब ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, जहां हर छात्र को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक उज्ज्वल भविष्य मिले।

प्रादे25 केरलम तीसरी लीड दुर्घटना केरलम के त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत त्रिशूर (केरलम), पांच सितंबर केरलम के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर एक कार के सड़क किनारे “अवैध रूप से” खड़ी लॉरी से टकरा जाने से तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे41 उप्र सहारनपुर लीड मस्जिद सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद को गिराया गया सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद को शनिवार तड़के गिरा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि11 संरा भारत लीड विश्व मानचित्र भारत ने विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया संयुक्त राष्ट्र: भारत ने महाद्वीपों के भूभाग को ‘‘अधिक सटीकता से प्रदर्शित’’ करने के उद्देश्य से विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है।

वि8 नेपाल बाढ़ मृतक संख्या नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 हुई काठमांडू: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे35 असम धोखाधड़ी गिरफ्तार असम में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 330 आरोपी गिरफ्तार: डीजीपी गुवाहाटी: असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ शनिवार तड़के चलाए गए एक विशेष अभियान में लगभग 330 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अर्थ2 टाटा चेयरमैन चयन टाटा संस उत्तराधिकार की दौड़ में नरेंद्रन, अग्रवाल और एनएसई के आशीष चौहान शामिल नयी दिल्ली: टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज कर दी है और इसके लिए तीन प्रमुख कॉरपोरेट दिग्गजों -टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टी वी नरेंद्रन, टाटा संस के कार्यकारी निदेशक एवं समूह सीएफओ सौरभ अग्रवाल, और एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष चौहान के नाम उभरकर सामने आए हैं। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी।

प्रादे38 उत्तराखंड हनुमान अंश कर मुक्त मुख्यमंत्री धामी ने ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में कर-मुक्त करने की घोषणा की देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम के बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में कर-मुक्त करने की घोषणा की है।

खेल5 खेल हॉकी एशियाड मारिन एशियाई खेलों में रक्षात्मक और आक्रामक खेल का मिश्रण बड़ा अंतर पैदा कर सकता है: मारिन बेंगलुरु: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि टीम बेहतर रक्षात्मक खेल और गोल करने के कौशल को निखारने पर काम कर रही है जो आगामी एशियाई खेलों में उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

पीएम 13 साल बाद दिल्ली के श्री राम कॉलेज जाएंगे:शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे; 100 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया था

पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) जाएंगे। पीएम कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम इससे पहले 2013 में इस कॉलेज का दौरा कर चुके हैं। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके एक साल बाद, 2014 में वह पीएम बने। इस साल अप्रैल में पीएम मोदी ने संस्थान के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था। यह समारोह टीचर्स डे के मौके पर हो रहा है इस साल अप्रैल में पीएम मोदी ने संस्थान के 100 साल पूरे होने के मौके पर अपने आवास पर कॉलेज की गवर्निंग बॉडी और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उन्होंने SRCC की शताब्दी के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था। पीएम के अलावा, SRCC के प्रिंसिपल प्रो. सिमरित कौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह समारोह टीचर्स डे के मौके पर हो रहा है। पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात की पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया। पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए। इस पर टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखाना चाहिए। इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा। टीचर्स ने कहा कि इसकी प्रैक्टिस करनी होती है। पूरी खबर पढ़ें… पीएम की टीचर्स से मुलाकात, 2 तस्वीरें… पीएम चयनित टीचर्स से बातचीत करते हैं, पिछली 2 मुलाकातें साल 2024: मोदी तमिलनाडु की टीचर से बोले- सभी को भ्रम है, वहां सब इंग्लिश जानते हैं पीएम मोदी ने 2024 में नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विनर्स से मुलाकात की थी। तब 82 शिक्षकों को यह अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान तमिलनाडु से आई एक टीचर ने बताया कि, उनके इलाके में कई लोग लोकल लैंग्वेज में पढ़ना चाहते हैं। इस पर पीएम ने कहा- हमारे बीच तो यही भ्रम है कि तमिलनाडु में सब इंग्लिश जानते होंगे। इसीलिए नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा पर जोर दिया गया है। साल 2025: मोदी बोले- कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी पीएम मोदी ने पिछले साल टीचर्स डे से एक दिन पहले दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले 45 शिक्षकों से मुलाकात की थी। मोदी ने करीब 35 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने जीएसटी में सुधार, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानून और आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… देश के 48 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड:महाराष्ट्र के वैभव ने वीडियो बनाकर मैथ्स आसान की; राजस्थान के दिव्येंदु ने पेड़ों पर QR कोड लगाकर पढ़ाया शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

न मंधाना न हरमनप्रीत, ये स्टार है भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, इतने करोड़ नेटवर्थ

richest indian women cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है. कभी महिला क्रिकेट को सीमित दर्शकों और कम अवसरों के खेल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब चीजें बिल्कुल अलग हैं. महिला प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया तो 2025 में भारतीय टीम के पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने ने इस खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इसका असर न सिर्फ फेम पर बल्कि, महिला क्रिकेटरों की कमाई और ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है. आज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी स्टार खिलाड़ियों की करोड़ों की ब्रांड वैल्यू है, लेकिन जब भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात आती है तो इन दोनों से आगे एक ऐसा नाम है, जिसने मैदान पर करीब ढाई दशक तक राज किया. चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में. Sat, 5 Sep 2026 19:41:29 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal | सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन, अखिलेश का सरकार पर हमला #imranmasood #saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:11+00:00

Sweta Singh के साथ Adbhut Avishvasniya Akalpniya में आज नाड़ीपति गौशाला | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers